भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मैच से पहले प्रयागराज में महा आरती, टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना

India vs South Africa Fans Maha Aarti Prayagraj: भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है, यह बात एक बार फिर सही साबित हुई है. आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का सुपर-8 मैच खेला जाना है, जो अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर उससे सैंकड़ों किलोमीटर दूर प्रयागराज में फैंस आज टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं. टीम इंडिया की जीत के लिए शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर में महाआरती की गई. मंदिर में महाआरती के समय लोगों ने अपने हाथों में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथ में ली हुई थीं. यह फैंस के भीतर क्रिकेट का क्रेज दर्शाता है और बताता है कि फैंस किस कदर टीम इंडिया को लगातार दूसरा वर्ल्ड कप उठाते हुए देखना चाहते हैं. आपको बताते चलें कि अभी तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम हारी नहीं है. कल्याणी देवी मंदिर भारत की 51 शक्तिपीठों में से एक है. बताया जाता है कि यहां माता सती की 3 उंगलियां गिरी थीं. मान्यता है कि यहां 1500 सालों से भी पुरानी माँ कल्याणी देवी की प्रतिमा स्थापित है. यह मंदिर प्रयागराज रेलवे जंक्शण से महज 2-3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. Indian Fans special maha aarti for team india win today super 8 match. pic.twitter.com/4DmKCat83H — Riccionso (@riccionso) February 22, 2026 भारत और दक्षिण अफ्रीका में टक्कर 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ही खेला गया था. टीम इंडिया ने वह मैच 7 रनों के करीबी अंतर से जीतकर इतिहास रचा था. उसके बाद पहली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका किसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच में आमने-सामने आ रहे होंगे. उस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन अब वो रिटायर हो चुके हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. यह भी पढ़ें: कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? सुपर-8 का पहला मैच बारिश से हुआ रद्द; जानें अब क्या है समीकरण

Feb 22, 2026 - 17:30
 0
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मैच से पहले प्रयागराज में महा आरती, टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना

India vs South Africa Fans Maha Aarti Prayagraj: भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है, यह बात एक बार फिर सही साबित हुई है. आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का सुपर-8 मैच खेला जाना है, जो अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर उससे सैंकड़ों किलोमीटर दूर प्रयागराज में फैंस आज टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं. टीम इंडिया की जीत के लिए शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर में महाआरती की गई.

मंदिर में महाआरती के समय लोगों ने अपने हाथों में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथ में ली हुई थीं. यह फैंस के भीतर क्रिकेट का क्रेज दर्शाता है और बताता है कि फैंस किस कदर टीम इंडिया को लगातार दूसरा वर्ल्ड कप उठाते हुए देखना चाहते हैं. आपको बताते चलें कि अभी तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम हारी नहीं है.

कल्याणी देवी मंदिर भारत की 51 शक्तिपीठों में से एक है. बताया जाता है कि यहां माता सती की 3 उंगलियां गिरी थीं. मान्यता है कि यहां 1500 सालों से भी पुरानी माँ कल्याणी देवी की प्रतिमा स्थापित है. यह मंदिर प्रयागराज रेलवे जंक्शण से महज 2-3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका में टक्कर

2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ही खेला गया था. टीम इंडिया ने वह मैच 7 रनों के करीबी अंतर से जीतकर इतिहास रचा था. उसके बाद पहली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका किसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच में आमने-सामने आ रहे होंगे. उस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन अब वो रिटायर हो चुके हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें:

कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? सुपर-8 का पहला मैच बारिश से हुआ रद्द; जानें अब क्या है समीकरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow