USA ने खड़ा किया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में किया बड़ा कारनामा

Highest Team Total in T20 World Cup USA: यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बना दिए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में USA का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. चेन्नई स्थित चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. साइतेजा मुक्कम्मला विस्फोटक अंदाज में 79 रनों की पारी खेली, वहीं शुभम रंजने ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए. यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. उसका वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 197 रन है, जो उसने 2024 के वर्ल्ड कप में कनाडा के विरुद्ध बनाया था. किसी एसोसिएट टीम दवा टी20 वर्ल्ड कप में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम द्वारा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम है, जिसने इसी वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ 207 रन बनाए थे. कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर ने यूएसए को तेजतर्रार शरुआत दिलाई थी. पटेल 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने 20 रन बनाए. साइतेजा मुक्कम्मला और शुभमन रंजने ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. साइतेजा ने 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और पूरे मैच में उन्होंने 51 गेंद खेलकर 79 रन बनाए. दूसरी ओर शुभम रंजने ने अपनी पारी की पहली 12 गेंद में सिर्फ 17 रन बनाए थे, लेकिन वहीं अगली 12 गेंदों में उन्होंने 31 रन जड़ दिए.  नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. मोनांक पटेल और साइतेजा मुक्कम्मला का विकेट उन्होंने ही लिया था. वहीं लोगन वैन बीक, काइल क्लाइन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक विकेट लिया. नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त बहुत महंगे साबित हुए, जिन्होंने 2 ओवर में ही 24 रन लुटा दिए, वहीं फ्रेड क्लासेन ने भी 10 से ज्यादा इकॉनॉमी रेट से रन लुटाए. यह भी पढ़ें: भारत नहीं, 2026 टी20 वर्ल्ड कप की इस टीम के सबसे बड़े फैन सचिन तेंदुलकर, दे दिया बहुत बड़ा बयान

Feb 13, 2026 - 21:30
 0
USA ने खड़ा किया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में किया बड़ा कारनामा

Highest Team Total in T20 World Cup USA: यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बना दिए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में USA का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. चेन्नई स्थित चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. साइतेजा मुक्कम्मला विस्फोटक अंदाज में 79 रनों की पारी खेली, वहीं शुभम रंजने ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए.

यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. उसका वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 197 रन है, जो उसने 2024 के वर्ल्ड कप में कनाडा के विरुद्ध बनाया था. किसी एसोसिएट टीम दवा टी20 वर्ल्ड कप में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम द्वारा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम है, जिसने इसी वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ 207 रन बनाए थे.

कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर ने यूएसए को तेजतर्रार शरुआत दिलाई थी. पटेल 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने 20 रन बनाए. साइतेजा मुक्कम्मला और शुभमन रंजने ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. साइतेजा ने 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और पूरे मैच में उन्होंने 51 गेंद खेलकर 79 रन बनाए. दूसरी ओर शुभम रंजने ने अपनी पारी की पहली 12 गेंद में सिर्फ 17 रन बनाए थे, लेकिन वहीं अगली 12 गेंदों में उन्होंने 31 रन जड़ दिए. 

नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. मोनांक पटेल और साइतेजा मुक्कम्मला का विकेट उन्होंने ही लिया था. वहीं लोगन वैन बीक, काइल क्लाइन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक विकेट लिया. नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त बहुत महंगे साबित हुए, जिन्होंने 2 ओवर में ही 24 रन लुटा दिए, वहीं फ्रेड क्लासेन ने भी 10 से ज्यादा इकॉनॉमी रेट से रन लुटाए.

यह भी पढ़ें:

भारत नहीं, 2026 टी20 वर्ल्ड कप की इस टीम के सबसे बड़े फैन सचिन तेंदुलकर, दे दिया बहुत बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow