भारत के सामने 'भीगी बिल्ली' और श्रीलंका के सामने 'शेर', पाक के खूंखार गेंदबाज ने 8 गेंद में झटके 2 विकेट

एशिया कप में मंगलवार को पाकिस्तान और श्रीलंका का सुपर-4 राउंड का मैच खेला गया. जब कोई गेंदबाज दो ओवरों में 2 विकेट झटक ले, तो इससे बढ़िया शुरुआत भला क्या हो सकती है. इस गेंदबाज का नाम शाहीन शाह अफरीदी है, जिन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली और पावरप्ले के भीतर 2 विकेट झटके. 8 गेंद में दो विकेट पाक टीम के लिए गेंदबाजी अटैक की शुरुआत शाहीन अफरीदी ने की. मैच की पहली ही गेंद जबरदस्त इन-स्विंग हुई, लेकिन उसपर उन्हें विकेट नहीं मिला. उससे अगली ही गेंद पर उन्होंने कुसल मेंडिस को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया. जब अफरीदी अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए, तो पहली ही गेंद पर पथुम निसांका ने जोरदार छक्का लगा दिया. उससे अगली ही गेंद पर अफरीदी ने निसांका को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया. अफरीदी ने इस तरह मात्र 8 गेंदों के भीतर 2 विकेट लेकर श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी. भारत के सामने बने 'भीगी बिल्ली' ये वही शाहीन अफरीदी हैं, जिनकी भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की थी. श्रीलंका के खिलाफ वो किसी शेर की तरह दहाड़े, लेकिन भारत के खिलाफ भीगी बिल्ली साबित हुए थे. जब एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच हुआ, तब अफरीदी ने 2 ओवरों में ही 23 रन लुटा दिए थे. उस मुकाबले में अफरीदी कोई विकेट नहीं ले पाए. वहीं सुपर-4 राउंड के मैच की बारी आई, तो अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उनका स्वागत किया था. इस मैच में उन्होंने 3.5 ओवर में 40 रन लुटाए थे. इस बार भी अफरीदी कोई विकेट नहीं ले पाए थे. इस पूरे टूर्नामेंट में शाहीन अफरीदी अब तक सिर्फ 5 विकेट ले पाए हैं. यह भी पढ़ें: भारत को मिलने वाला है दूसरा वीरेंद्र सहवाग, इस भारतीय दिग्गज ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी जेल से इमरान खान का पाकिस्तान टीम पर जुबानी अटैक, बोले- मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर ओपनिंग...

Sep 23, 2025 - 21:30
 0
भारत के सामने 'भीगी बिल्ली' और श्रीलंका के सामने 'शेर', पाक के खूंखार गेंदबाज ने 8 गेंद में झटके 2 विकेट

एशिया कप में मंगलवार को पाकिस्तान और श्रीलंका का सुपर-4 राउंड का मैच खेला गया. जब कोई गेंदबाज दो ओवरों में 2 विकेट झटक ले, तो इससे बढ़िया शुरुआत भला क्या हो सकती है. इस गेंदबाज का नाम शाहीन शाह अफरीदी है, जिन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली और पावरप्ले के भीतर 2 विकेट झटके.

8 गेंद में दो विकेट

पाक टीम के लिए गेंदबाजी अटैक की शुरुआत शाहीन अफरीदी ने की. मैच की पहली ही गेंद जबरदस्त इन-स्विंग हुई, लेकिन उसपर उन्हें विकेट नहीं मिला. उससे अगली ही गेंद पर उन्होंने कुसल मेंडिस को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया.

जब अफरीदी अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए, तो पहली ही गेंद पर पथुम निसांका ने जोरदार छक्का लगा दिया. उससे अगली ही गेंद पर अफरीदी ने निसांका को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया. अफरीदी ने इस तरह मात्र 8 गेंदों के भीतर 2 विकेट लेकर श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी.

भारत के सामने बने 'भीगी बिल्ली'

ये वही शाहीन अफरीदी हैं, जिनकी भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की थी. श्रीलंका के खिलाफ वो किसी शेर की तरह दहाड़े, लेकिन भारत के खिलाफ भीगी बिल्ली साबित हुए थे. जब एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच हुआ, तब अफरीदी ने 2 ओवरों में ही 23 रन लुटा दिए थे. उस मुकाबले में अफरीदी कोई विकेट नहीं ले पाए.

वहीं सुपर-4 राउंड के मैच की बारी आई, तो अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उनका स्वागत किया था. इस मैच में उन्होंने 3.5 ओवर में 40 रन लुटाए थे. इस बार भी अफरीदी कोई विकेट नहीं ले पाए थे. इस पूरे टूर्नामेंट में शाहीन अफरीदी अब तक सिर्फ 5 विकेट ले पाए हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत को मिलने वाला है दूसरा वीरेंद्र सहवाग, इस भारतीय दिग्गज ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी

जेल से इमरान खान का पाकिस्तान टीम पर जुबानी अटैक, बोले- मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर ओपनिंग...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow