ब्रेकफास्ट में इस सफेद चीज को खाने से लिवर हो सकता है खराब, कहीं आप तो नहीं कर रहे खाने की गलती

Unhealthy Breakfast Habits: सुबह की शुरुआत अक्सर एक गर्म चाय, ताजे फल और हल्के-फुल्के ब्रेकफास्ट से होती है. लेकिन कभी सोचा है कि जो चीज आप नाश्ते में बड़े चाव से खा रहे हैं, वही आपके लिवर के लिए खतरे की घंटी बन सकती है? खासकर एक ऐसी सफेद चीज़, जो दिखने में तो मासूम लगती है, लेकिन धीरे-धीरे आ लिवर—को नुकसान पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं कौन सी है ये सफेद चीज और कैसे यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है.  ये भी पढ़े- सुबह-सुबह उठकर हर रोज करें ये काम, बीमारियों से बनी रहेगी दूरी सफेद ब्रेड का सेवन बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में जल्दी और आसान विकल्प के तौर पर सफेद ब्रेड का चुनाव करते हैं. इसे मक्खन या जैम के साथ खा लेना एक आदत बन चुकी है. लेकिन सफेद ब्रेड, जो मैदा से बनी होती है, वास्तव में आपके लिवर के लिए खतरनाक है.  क्यों है सफेद ब्रेड हानिकारक? रिफाइंड कार्ब्स से भरपूर: सफेद ब्रेड मैदा से बनाई जाती है, जिसमें फाइबर न के बराबर होता है और यह रिफाइंड कार्ब्स का भंडार होती है. जब आप इसे खाते हैं, तो यह शरीर में शुगर की तरह व्यवहार करती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है.  फैटी लिवर का कारण: लगातार रिफाइंड कार्ब्स का सेवन लिवर में फैट जमा होने का कारण बनता है, जिसे नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है.  इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ाती है: अधिक मात्रा में सफेद ब्रेड खाने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज़ और लिवर की समस्याएं पनप सकती हैं.  लिवर पर असर होने वाले लक्षण  थकान महसूस होना पेट में सूजन या भारीपन स्किन पर पीलापन भूख में कमी शरीर में कमजोरी सफेद ब्रेड की जगह क्या खाएं? ब्रेकफास्ट दिन का सबसे अहम भोजन होता है और इसमें की गई एक छोटी सी गलती भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है. अगर आप भी रोज़ इसे खा रहे हैं, तो अब समय है अपनी आदत बदलने का. क्योंकि सेहतमंद दिन की शुरुआत सही नाश्ते से होनी चाहिए, ऐसा नाश्ता जो आपके लिवर और पूरे शरीर को रखे फिट और फुर्तीला. यानी सुबह-सुबह ओट्स, पोहा या पनीर पराठा खा सकते हैं. जिससे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा.  ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन? Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Jun 7, 2025 - 12:30
 0
ब्रेकफास्ट में इस सफेद चीज को खाने से लिवर हो सकता है खराब, कहीं आप तो नहीं कर रहे खाने की गलती

Unhealthy Breakfast Habits: सुबह की शुरुआत अक्सर एक गर्म चाय, ताजे फल और हल्के-फुल्के ब्रेकफास्ट से होती है. लेकिन कभी सोचा है कि जो चीज आप नाश्ते में बड़े चाव से खा रहे हैं, वही आपके लिवर के लिए खतरे की घंटी बन सकती है? खासकर एक ऐसी सफेद चीज़, जो दिखने में तो मासूम लगती है, लेकिन धीरे-धीरे आ लिवर—को नुकसान पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं कौन सी है ये सफेद चीज और कैसे यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. 

ये भी पढ़े- सुबह-सुबह उठकर हर रोज करें ये काम, बीमारियों से बनी रहेगी दूरी

सफेद ब्रेड का सेवन

बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में जल्दी और आसान विकल्प के तौर पर सफेद ब्रेड का चुनाव करते हैं. इसे मक्खन या जैम के साथ खा लेना एक आदत बन चुकी है. लेकिन सफेद ब्रेड, जो मैदा से बनी होती है, वास्तव में आपके लिवर के लिए खतरनाक है. 

क्यों है सफेद ब्रेड हानिकारक?

रिफाइंड कार्ब्स से भरपूर: सफेद ब्रेड मैदा से बनाई जाती है, जिसमें फाइबर न के बराबर होता है और यह रिफाइंड कार्ब्स का भंडार होती है. जब आप इसे खाते हैं, तो यह शरीर में शुगर की तरह व्यवहार करती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है. 

फैटी लिवर का कारण: लगातार रिफाइंड कार्ब्स का सेवन लिवर में फैट जमा होने का कारण बनता है, जिसे नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है. 

इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ाती है: अधिक मात्रा में सफेद ब्रेड खाने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज़ और लिवर की समस्याएं पनप सकती हैं. 

लिवर पर असर होने वाले लक्षण 

थकान महसूस होना

पेट में सूजन या भारीपन

स्किन पर पीलापन

भूख में कमी

शरीर में कमजोरी

सफेद ब्रेड की जगह क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट दिन का सबसे अहम भोजन होता है और इसमें की गई एक छोटी सी गलती भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है. अगर आप भी रोज़ इसे खा रहे हैं, तो अब समय है अपनी आदत बदलने का. क्योंकि सेहतमंद दिन की शुरुआत सही नाश्ते से होनी चाहिए, ऐसा नाश्ता जो आपके लिवर और पूरे शरीर को रखे फिट और फुर्तीला. यानी सुबह-सुबह ओट्स, पोहा या पनीर पराठा खा सकते हैं. जिससे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow