ब्रिटेन ने पर लगाया बैन तो भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने दी 'दोहरे मापदंड' न अपनाने की नसीहत

भारत ने गुरुवार (16 अक्टूबर,2025) को ब्रिटेन द्वारा रूस के तेल क्षेत्र और भारतीय कंपनियों पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को सख्ती से खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय (MEA) ने दोहराया कि भारत किसी भी एकतरफा प्रतिबंध को नहीं मानता और ऊर्जा सुरक्षा को देश के नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी मानता है. क्या कहा विदेश मंत्रालय ने?MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने ब्रिटेन द्वारा घोषित नए प्रतिबंधों को नोट किया है… हम किसी भी एकतरफा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते. भारत सरकार के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि नागरिकों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें.' उन्होंने आगे कहा, 'हम यह जोर देना चाहेंगे कि खासकर ऊर्जा व्यापार के मामले में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए.' #WATCH | Delhi | MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have noted the latest sanctions announced by the UK... We do not subscribe to any unilateral sanctions. The Government of India considers the provision of energy security a responsibility of paramount importance to meet… pic.twitter.com/Ld5xWTbTEg — ANI (@ANI) October 16, 2025 नायरा एनर्जी ने दी प्रतिक्रियाब्रिटेन के नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए नायरा एनर्जी ने साफ कहा कि वह पूरी तरह भारतीय कानूनों और नियमों के तहत काम करती है. कंपनी ने बयान में कहा, 'एक भारतीय कंपनी के रूप में हम देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.'

Oct 16, 2025 - 21:30
 0
ब्रिटेन ने पर लगाया बैन तो भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने दी 'दोहरे मापदंड' न अपनाने की नसीहत

भारत ने गुरुवार (16 अक्टूबर,2025) को ब्रिटेन द्वारा रूस के तेल क्षेत्र और भारतीय कंपनियों पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को सख्ती से खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय (MEA) ने दोहराया कि भारत किसी भी एकतरफा प्रतिबंध को नहीं मानता और ऊर्जा सुरक्षा को देश के नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी मानता है.

क्या कहा विदेश मंत्रालय ने?
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने ब्रिटेन द्वारा घोषित नए प्रतिबंधों को नोट किया है… हम किसी भी एकतरफा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते. भारत सरकार के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि नागरिकों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें.' उन्होंने आगे कहा, 'हम यह जोर देना चाहेंगे कि खासकर ऊर्जा व्यापार के मामले में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए.'

नायरा एनर्जी ने दी प्रतिक्रिया
ब्रिटेन के नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए नायरा एनर्जी ने साफ कहा कि वह पूरी तरह भारतीय कानूनों और नियमों के तहत काम करती है. कंपनी ने बयान में कहा, 'एक भारतीय कंपनी के रूप में हम देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow