अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा

मिडिल ईस्ट वॉर के चलते देश में तेल की किल्लत देखने को मिल रही है. इसके अलावा एलपीजी गैस को लेकर भी यही हाल नजर आ रहा है. अब खबर है कि सरकार ने निर्देश जारी किए हैं, कि जिनके घर पीएनजी गैस का कनेक्शन है, वह एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं रख सकेंगे. साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को इसे भरवाने  पर भी रोक लगा दी गई है.  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक अहम फैसला सुनाया. इसमें संशोधित रूप से एक आदेश जारी किया गया है. इसमें कहा है कि इस संशोधन के तहत सरकार तेल कंपनियों को भी ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन और रिफिल देने का मना किया गया है, जिनके पास पाइल वाली प्राकृतिक गैस कनेक्शन मौजूद है.  जिसके पास पीएनजी वो एलपीजी गैस कनेक्शन न रख सकेगा: भारत सरकारइसके अलावा मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति, जो पाइप वाली नेचुरल गैस का कनेक्शन रखता है, और जिसके पास घरेलू गैस का कनेक्शन भी है, वह घरेलू एलपीजी कनेक्शन अपने पास नहीं रखेगा. न ही किसी सरकारी तेल कंपनी, या उनके वितरकों और न ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल लेगा.  सरकार ने अपील की है कि वे रसोई गैस और पेट्रोल डीजल को लेकर घबराहट में न आएं. देश के पास इनका पर्याप्त भंडार है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि अगर आपके इलाके में पीएनजी की सुविधा है, तो उसके लिए भी अप्लाई करें. वहीं, सिलेंडर के लिए सरकार वेबसाइट पर अप्लाई करने का निर्देश सरकार की तरफ से जारी किया गया है. इधर, सरकार एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. राज्यों से सिलेंडर की आपूर्ति की निगरानी रखने को कहा गया है.  भारत में होर्मुज से दो एलपीजी गैस टैंकर आने की इजाजत दी गईदरअसल, मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. पिछले 15 दिनों से यहां जंग जारी है. इस युद्ध में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. इधर, ईरान ने अमेरिका पर बदले की कार्रवाई की है. इसके अलावा ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रोक लगा दी है, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है. हाल ही में भारत में एलपीजी सप्लाई के दो टैंकर को भारत जाने की इजाजत दी गई है.  यह भी पढ़ें: Iran US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, ईरान को खुली धमकी, कहा- 'ये रास्ता खुलेगा...'

Mar 15, 2026 - 02:30
 0
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा

मिडिल ईस्ट वॉर के चलते देश में तेल की किल्लत देखने को मिल रही है. इसके अलावा एलपीजी गैस को लेकर भी यही हाल नजर आ रहा है. अब खबर है कि सरकार ने निर्देश जारी किए हैं, कि जिनके घर पीएनजी गैस का कनेक्शन है, वह एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं रख सकेंगे. साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को इसे भरवाने  पर भी रोक लगा दी गई है. 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक अहम फैसला सुनाया. इसमें संशोधित रूप से एक आदेश जारी किया गया है. इसमें कहा है कि इस संशोधन के तहत सरकार तेल कंपनियों को भी ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन और रिफिल देने का मना किया गया है, जिनके पास पाइल वाली प्राकृतिक गैस कनेक्शन मौजूद है. 

जिसके पास पीएनजी वो एलपीजी गैस कनेक्शन न रख सकेगा: भारत सरकार
इसके अलावा मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति, जो पाइप वाली नेचुरल गैस का कनेक्शन रखता है, और जिसके पास घरेलू गैस का कनेक्शन भी है, वह घरेलू एलपीजी कनेक्शन अपने पास नहीं रखेगा. न ही किसी सरकारी तेल कंपनी, या उनके वितरकों और न ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल लेगा. 

सरकार ने अपील की है कि वे रसोई गैस और पेट्रोल डीजल को लेकर घबराहट में न आएं. देश के पास इनका पर्याप्त भंडार है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि अगर आपके इलाके में पीएनजी की सुविधा है, तो उसके लिए भी अप्लाई करें. वहीं, सिलेंडर के लिए सरकार वेबसाइट पर अप्लाई करने का निर्देश सरकार की तरफ से जारी किया गया है. इधर, सरकार एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. राज्यों से सिलेंडर की आपूर्ति की निगरानी रखने को कहा गया है. 

भारत में होर्मुज से दो एलपीजी गैस टैंकर आने की इजाजत दी गई
दरअसल, मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. पिछले 15 दिनों से यहां जंग जारी है. इस युद्ध में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. इधर, ईरान ने अमेरिका पर बदले की कार्रवाई की है. इसके अलावा ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रोक लगा दी है, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है. हाल ही में भारत में एलपीजी सप्लाई के दो टैंकर को भारत जाने की इजाजत दी गई है. 

यह भी पढ़ें: Iran US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, ईरान को खुली धमकी, कहा- 'ये रास्ता खुलेगा...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow