ब्रायन लारा ने भी इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- 'उन्हें सम्मान नहीं...'

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के लिए अपनी आवाज बुलंद की. लारा ने भी बाकियों की तरह इमरान के लिए ठीक मेडिकल ट्रीटमेंट और सम्मान की बात कही. इसके अलावा भी दिग्गज लारा ने कई बातें लिखीं.  कुछ दिन पहले ही क्रिकेट जगत के 21 पूर्व खिलाड़ियों ने इमरान खान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा था. लेटर में मांग की गई थी कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मानवीय व्यवहार और उचित इलाज हो. इन दिग्गजों में भारत के कपिल देव, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल थे.  ब्रायन लारा ने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट  लारा ने इंस्टाग्राम पर इमरान खान को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने और इमरान खान मैदान पर कुछ ही बार आमने-सामने आए हैं, लेकिन उनके लिए मेरे दिल में तुरंत और लंबे समय तक चलने वाला सम्मान है."           View this post on Instagram                       A post shared by Brian Lara (@brianlaraofficial) उन्होंने आगे लिखा, "मुझे यह समझने में दिक्कत हो रही है कि जो व्यक्ति कभी अपने देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा का स्रोत था और अपने खेल करियर के शिखर पर था, वह आज ऐसी हालत में कैसे पहुंच गया है जहां उसकी देखभाल नहीं हो रही है और न ही उसे वह सम्मान और सहानुभूति मिल रही है, जिसका वह हकदार है." 'यह राजनीति नहीं' आगे अपना साथ देते हुए लारा ने लिखा, "मैं अपने पूर्व कप्तानों के साथ मिलकर यह मांग करता हूं कि उन्हें उचित और स्वतंत्र मेडिकल देखभाल मिले और हर इंसान की तरह उन्हें सम्मान मिले." उन्होंने आगे लिखा, "यह राजनीति नहीं है. यह हमारे खेल के दिग्गज के लिए जरूरी इंसानियत है." सुप्रीम कोर्ट की तीन-सदस्यीय बेंच ने 18 अगस्त को अदियाला जेल अधिकारियों को आदेश दिया कि इमरान खान को मेडिकल जांच और इलाज के लिए दो दिनों के भीतर शिफा अस्पताल भेजने का आदेश दिया था. बता दें कि वह कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में हैं.   यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले ईशान किशन, 'उनके अंदर भूख...'

Sep 6, 2026 - 00:30
 0
ब्रायन लारा ने भी इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- 'उन्हें सम्मान नहीं...'

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के लिए अपनी आवाज बुलंद की. लारा ने भी बाकियों की तरह इमरान के लिए ठीक मेडिकल ट्रीटमेंट और सम्मान की बात कही. इसके अलावा भी दिग्गज लारा ने कई बातें लिखीं. 

कुछ दिन पहले ही क्रिकेट जगत के 21 पूर्व खिलाड़ियों ने इमरान खान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा था. लेटर में मांग की गई थी कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मानवीय व्यवहार और उचित इलाज हो. इन दिग्गजों में भारत के कपिल देव, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल थे. 

ब्रायन लारा ने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट 

लारा ने इंस्टाग्राम पर इमरान खान को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने और इमरान खान मैदान पर कुछ ही बार आमने-सामने आए हैं, लेकिन उनके लिए मेरे दिल में तुरंत और लंबे समय तक चलने वाला सम्मान है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Brian Lara (@brianlaraofficial)

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे यह समझने में दिक्कत हो रही है कि जो व्यक्ति कभी अपने देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा का स्रोत था और अपने खेल करियर के शिखर पर था, वह आज ऐसी हालत में कैसे पहुंच गया है जहां उसकी देखभाल नहीं हो रही है और न ही उसे वह सम्मान और सहानुभूति मिल रही है, जिसका वह हकदार है."

'यह राजनीति नहीं'

आगे अपना साथ देते हुए लारा ने लिखा, "मैं अपने पूर्व कप्तानों के साथ मिलकर यह मांग करता हूं कि उन्हें उचित और स्वतंत्र मेडिकल देखभाल मिले और हर इंसान की तरह उन्हें सम्मान मिले." उन्होंने आगे लिखा, "यह राजनीति नहीं है. यह हमारे खेल के दिग्गज के लिए जरूरी इंसानियत है."

सुप्रीम कोर्ट की तीन-सदस्यीय बेंच ने 18 अगस्त को अदियाला जेल अधिकारियों को आदेश दिया कि इमरान खान को मेडिकल जांच और इलाज के लिए दो दिनों के भीतर शिफा अस्पताल भेजने का आदेश दिया था. बता दें कि वह कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में हैं.

 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले ईशान किशन, 'उनके अंदर भूख...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow