बोर्ड मीटिंग से पहले इस बैंक के शेयरों में दिख सकती है हलचल; तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड की उम्मीद, जानें डिटेल

Central Bank of India share: 12 जनवरी से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है. इसकी वजह बैंक की ओर से हाल ही में की गई एक्सचेंज फाइलिंग है. जिसमें FY26 की तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड को लेकर संकेत दिए गए हैं. फाइलिंग के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बोर्ड मीटिंग 16 जनवरी 2026 को होने वाली है.  जिसमें तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों को डिविडेंड देने पर फैसला लिया जा सकता है. इसके साथ ही बैंक की ओर से जानकारी दी गई है कि, ट्रेडिंग विंडो 1 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2026 तक बंद है. इस अवधि में बैंक से जुड़े डायरेक्टर्स, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग शेयरों में लेनदेन नहीं कर सकेंगे. जो सेबी के नियमों के तहत जरूरी है. आइए जानते हैं, स्टॉक मार्केट में बैंक शेयरों का प्रदर्शन... FY26 के सितंबर तिमाही में बैंक का प्रदर्शन FY26 की सितंबर तिमाही में बैंक के प्रदर्शन में मिला-जुला रुख देखने को मिला. इस दौरान बैंक का कुल रेवेन्यू 10,249.7 करोड़ रुपये रहा है. जो पिछली तिमाही के 10,374 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है. लेकिन पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में करीब 4% ज्यादा है. वहीं बैंक का कुल बिजनेस भी इस दौरान मजबूत बना रहा. सितंबर तिमाही में यह 14.43 प्रतिशत बढ़कर 7.38 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया. सितंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,213 करोड़ रुपये हो गया. जो पिछली जून-अगस्त तिमाही के 1,168.7 करोड़ रुपये से 4 फीसदी ज्यादा और सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है. इस दौरान बैंक का कुल डिपॉजिट भी 13.40 फीसदी की बढ़त के साथ 4.44 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया. साथ ही एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है और ग्रॉस एनपीए घटकर 3.01 प्रतिशत पर आ गया है.   बीएसई पर बैंक शेयरों का प्रदर्शन बीएसई पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार 9 जनवरी को शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी. शेयर 1.26 प्रतिशत या 0.47 रुपये की गिरावट के साथ 36.92 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन की शुरुआत बैंक शेयरों ने 37.13 रुपये पर की थी. शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 56.28 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 32.81 रुपये था. बैंक का मार्केट कैप 33,417.77 करोड़ रुपये है.   डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: यह मल्टीबैगर स्टॉक बन गया पैसे छापने की मशीन, दिया 5700% का रिटर्न, निवेशकों की हुई मौज 

Jan 11, 2026 - 12:30
 0
बोर्ड मीटिंग से पहले इस बैंक के शेयरों में दिख सकती है हलचल;  तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड की उम्मीद, जानें डिटेल

Central Bank of India share: 12 जनवरी से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है. इसकी वजह बैंक की ओर से हाल ही में की गई एक्सचेंज फाइलिंग है. जिसमें FY26 की तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड को लेकर संकेत दिए गए हैं. फाइलिंग के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बोर्ड मीटिंग 16 जनवरी 2026 को होने वाली है. 

जिसमें तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों को डिविडेंड देने पर फैसला लिया जा सकता है. इसके साथ ही बैंक की ओर से जानकारी दी गई है कि, ट्रेडिंग विंडो 1 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2026 तक बंद है. इस अवधि में बैंक से जुड़े डायरेक्टर्स, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग शेयरों में लेनदेन नहीं कर सकेंगे. जो सेबी के नियमों के तहत जरूरी है. आइए जानते हैं, स्टॉक मार्केट में बैंक शेयरों का प्रदर्शन...

FY26 के सितंबर तिमाही में बैंक का प्रदर्शन

FY26 की सितंबर तिमाही में बैंक के प्रदर्शन में मिला-जुला रुख देखने को मिला. इस दौरान बैंक का कुल रेवेन्यू 10,249.7 करोड़ रुपये रहा है. जो पिछली तिमाही के 10,374 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है. लेकिन पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में करीब 4% ज्यादा है. वहीं बैंक का कुल बिजनेस भी इस दौरान मजबूत बना रहा. सितंबर तिमाही में यह 14.43 प्रतिशत बढ़कर 7.38 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया.

सितंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,213 करोड़ रुपये हो गया. जो पिछली जून-अगस्त तिमाही के 1,168.7 करोड़ रुपये से 4 फीसदी ज्यादा और सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है.

इस दौरान बैंक का कुल डिपॉजिट भी 13.40 फीसदी की बढ़त के साथ 4.44 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया. साथ ही एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है और ग्रॉस एनपीए घटकर 3.01 प्रतिशत पर आ गया है.  

बीएसई पर बैंक शेयरों का प्रदर्शन

बीएसई पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार 9 जनवरी को शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी. शेयर 1.26 प्रतिशत या 0.47 रुपये की गिरावट के साथ 36.92 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.

दिन की शुरुआत बैंक शेयरों ने 37.13 रुपये पर की थी. शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 56.28 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 32.81 रुपये था. बैंक का मार्केट कैप 33,417.77 करोड़ रुपये है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: यह मल्टीबैगर स्टॉक बन गया पैसे छापने की मशीन, दिया 5700% का रिटर्न, निवेशकों की हुई मौज 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow