बैंकों में बड़े लेवल पर होगी छंटनी! AI करेगा 70% से ज्यादा काम- रिपोर्ट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण इन दिनों कई लोगों की नौकरी जा रही है. खासतौर से आईटी सेक्टर में लोगों पर इसका बड़ा असर पड़ रहा है. तो वहीं अब आने वाले समय में बैंकिंग क्षेत्र में भी इसके कारण बड़ा बदलाव नजर आने वाला है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. दरअसल McKinsey की एक रिपोर्ट के मुताबिक, AI की मदद से बैंकों में जोखिम प्रबंधन से जुड़े 60% से 70% तक ऐसे काम अपने आप किए जा सकते हैं, जिन्हें अभी कर्मचारी हाथ से करते हैं. बैंकों में होंगे AI से काम?बैंकों में जोखिम प्रबंधन का काम ये देखना होता है कि बैंक को किसी ग्राहक या कंपनी को कर्ज देने से कितना खतरा हो सकता है. इस काम में कर्मचारियों को कई तरह की जानकारी जुटानी पड़ती है और दस्तावेजों की जांच करनी पड़ती है. AI की मदद से ग्राहकों और कंपनियों की वित्तीय जानकारी जुटाना, कर्ज से जुड़े दस्तावेज तैयार करना और उनकी जांच करना, नियमों के पालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच करना, बैंक के ट्रांजैक्शन पर नजर रखना और साथ ही बैंकतों में होने वाली धोखाधड़ी पर नजर रखने जैसे काम आसानी से हो सकते हैं. क्यों किया जा रहा बदलाव?AI की मदद से अब बैंकों का समय और खर्च कम होगा. साथ ही कर्मचारियों को ज्यादा जरूरी काम करने का मौका मिलेगा. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बैंकों में 70% कर्मचारियों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी. रिपोर्ट में मैनुअल कामों को ऑटोमेट करने की बात कही गई है, न कि कर्मचारियों की संख्या में इतनी कटौती करने की. कर्मचारियों का क्या होगा रोल?McKinsey के मुताबिक, AI से जो समय और संसाधन बचेंगे, उनका इस्तेमाल बैंक ज्यादा जरूरी कामों में कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक बची हुई कार्यक्षमता का लगभग आधा हिस्सा बेहतर विश्लेषण, जोखिम से जुड़ी सलाह और तेजी से फैसले लेने में लगा सकते हैं. बाकी संसाधनों का इस्तेमाल AI तकनीक विकसित करने, डाटा की सुरक्षा और नई तकनीकी व्यवस्था बनाने में किया जा सकता है. इसका मतलब है कि बैंक कर्मचारियों को केवल दस्तावेजों की जांच करने की जगह ज्यादा जिम्मेदारी वाले कामों में लगाया जा सकता है. क्या नौकरियां खत्म होंगी?AI के आने से बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का तरीका बदल सकता है. जिन कामों में बार-बार एक जैसी प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है, उनमें AI का इस्तेमाल बढ़ सकता है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्किल मामलों का आकलन करना, जरूरी फैसले लेना और जोखिम से जुड़ी सलाह देना जैसे कामों में इंसानी भूमिका बनी रहेगी. बैंकों को ऐसे कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिन्हें बैंकिंग और AI दोनों की समझ हो. इसलिए कर्मचारियों के लिए नई तकनीक सीखना और अपने कौशल को बेहतर बनाना महत्वपूर्ण होगा. बैंकों को मिलेगा फायदारिपोर्ट में कहा गया है कि जो बैंक शुरुआती दौर में AI को अपनाएंगे, उन्हें दूसरे बैंकों की तुलना में फायदा मिल सकता है. AI की मदद से बैंक कम समय में बेहतर फैसले ले सकेंगे और अपने खर्च को कम कर सकेंगे. हालांकि, AI को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए बैंकों को मजबूत तकनीकी व्यवस्था, प्रशिक्षित कर्मचारी और डाटा की सुरक्षा के लिए स्पष्ट नियम बनाने होंगे. ये भी पढ़ें: देश में घटी बेरोजगारी, 5.4% से घटकर 5.1% पर आई, कारण समझिए

Nov 11, 2026 - 08:30
 0
बैंकों में बड़े लेवल पर होगी छंटनी! AI करेगा 70% से ज्यादा काम- रिपोर्ट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण इन दिनों कई लोगों की नौकरी जा रही है. खासतौर से आईटी सेक्टर में लोगों पर इसका बड़ा असर पड़ रहा है. तो वहीं अब आने वाले समय में बैंकिंग क्षेत्र में भी इसके कारण बड़ा बदलाव नजर आने वाला है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है.

दरअसल McKinsey की एक रिपोर्ट के मुताबिक, AI की मदद से बैंकों में जोखिम प्रबंधन से जुड़े 60% से 70% तक ऐसे काम अपने आप किए जा सकते हैं, जिन्हें अभी कर्मचारी हाथ से करते हैं.

बैंकों में होंगे AI से काम?
बैंकों में जोखिम प्रबंधन का काम ये देखना होता है कि बैंक को किसी ग्राहक या कंपनी को कर्ज देने से कितना खतरा हो सकता है. इस काम में कर्मचारियों को कई तरह की जानकारी जुटानी पड़ती है और दस्तावेजों की जांच करनी पड़ती है. AI की मदद से ग्राहकों और कंपनियों की वित्तीय जानकारी जुटाना, कर्ज से जुड़े दस्तावेज तैयार करना और उनकी जांच करना, नियमों के पालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच करना, बैंक के ट्रांजैक्शन पर नजर रखना और साथ ही बैंकतों में होने वाली धोखाधड़ी पर नजर रखने जैसे काम आसानी से हो सकते हैं.

क्यों किया जा रहा बदलाव?
AI की मदद से अब बैंकों का समय और खर्च कम होगा. साथ ही कर्मचारियों को ज्यादा जरूरी काम करने का मौका मिलेगा. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बैंकों में 70% कर्मचारियों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी. रिपोर्ट में मैनुअल कामों को ऑटोमेट करने की बात कही गई है, न कि कर्मचारियों की संख्या में इतनी कटौती करने की.

कर्मचारियों का क्या होगा रोल?
McKinsey के मुताबिक, AI से जो समय और संसाधन बचेंगे, उनका इस्तेमाल बैंक ज्यादा जरूरी कामों में कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक बची हुई कार्यक्षमता का लगभग आधा हिस्सा बेहतर विश्लेषण, जोखिम से जुड़ी सलाह और तेजी से फैसले लेने में लगा सकते हैं. बाकी संसाधनों का इस्तेमाल AI तकनीक विकसित करने, डाटा की सुरक्षा और नई तकनीकी व्यवस्था बनाने में किया जा सकता है. इसका मतलब है कि बैंक कर्मचारियों को केवल दस्तावेजों की जांच करने की जगह ज्यादा जिम्मेदारी वाले कामों में लगाया जा सकता है.

क्या नौकरियां खत्म होंगी?
AI के आने से बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का तरीका बदल सकता है. जिन कामों में बार-बार एक जैसी प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है, उनमें AI का इस्तेमाल बढ़ सकता है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्किल मामलों का आकलन करना, जरूरी फैसले लेना और जोखिम से जुड़ी सलाह देना जैसे कामों में इंसानी भूमिका बनी रहेगी. बैंकों को ऐसे कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिन्हें बैंकिंग और AI दोनों की समझ हो. इसलिए कर्मचारियों के लिए नई तकनीक सीखना और अपने कौशल को बेहतर बनाना महत्वपूर्ण होगा.

बैंकों को मिलेगा फायदा
रिपोर्ट में कहा गया है कि जो बैंक शुरुआती दौर में AI को अपनाएंगे, उन्हें दूसरे बैंकों की तुलना में फायदा मिल सकता है. AI की मदद से बैंक कम समय में बेहतर फैसले ले सकेंगे और अपने खर्च को कम कर सकेंगे. हालांकि, AI को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए बैंकों को मजबूत तकनीकी व्यवस्था, प्रशिक्षित कर्मचारी और डाटा की सुरक्षा के लिए स्पष्ट नियम बनाने होंगे.

ये भी पढ़ें: देश में घटी बेरोजगारी, 5.4% से घटकर 5.1% पर आई, कारण समझिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow