बेन स्टोक्स छोड़ेंगे कप्तानी, टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास? नाइट क्लब में झगड़े से मचा बवाल

इंग्लैंड क्रिकेट से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े और दिग्गज कप्तानों में से एक स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कप्तानी छोड़ देंगे. इसके साथ ही वह अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लेंगे. एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है. मंगलवार सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेन स्टोक्स से टेस्ट कप्तानी छीनी जाएगी. अब रिपोर्ट आई है कि बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नाइट क्लब में हुए झगड़े के बाद बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ संन्यास भी ले सकते हैं. वह नहीं चाहते हैं कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड उनके ऊपर कोई कार्रवाई करे, वो बोर्ड के एक्शन लेने से पहले ही कप्तानी छोड़ सकते हैं, और साथ ही संन्यास भी ले सकते हैं.  जानें क्या है नाइट क्लब विवाद, जिसके बाद स्टोक्स को कप्तानी छोड़ने की मिली थी सलाह  इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला गया, जिसे बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने जीता. इस जीत के बाद बेन स्टोक्स टीम के स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ लॉर्ड्स में ही एक नाइट क्लब में गए थे, जहां उनका रग्बी खिलाड़ी से झगड़ा हो गया था. इस मामले की जांच ईसीबी ने शुरू कर दी है.  ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बेन स्टोक्स को ईसीबी की तरफ से कुछ ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें से एक यह है कि वह खुद से कप्तानी छोड़ दें. अगर वह खुद कप्तानी नहीं छोड़ते हैं तो बोर्ड उनपर एक्शन लेते हुए उन्हें कप्तानी से हटा सकता है.  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेन स्टोक्स पहले ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. हालिया नाइट क्लब झगड़े से पहले भी बेन स्टोक्स कई बार विवादों में रहे हैं. उनपर शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने का भी आरोप लगा था. अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से कई बार बेन स्टोक्स ऐसी हरकतें कर चुके हैं.   ये भी पढ़ें-  IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 स्टार खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, देखें संभावित ट्रेड डील लिस्ट रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को है पहला वनडे

Jun 10, 2026 - 00:30
 0
बेन स्टोक्स छोड़ेंगे कप्तानी, टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास? नाइट क्लब में झगड़े से मचा बवाल

इंग्लैंड क्रिकेट से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े और दिग्गज कप्तानों में से एक स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कप्तानी छोड़ देंगे. इसके साथ ही वह अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लेंगे. एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है. मंगलवार सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेन स्टोक्स से टेस्ट कप्तानी छीनी जाएगी. अब रिपोर्ट आई है कि बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे.

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नाइट क्लब में हुए झगड़े के बाद बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ संन्यास भी ले सकते हैं. वह नहीं चाहते हैं कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड उनके ऊपर कोई कार्रवाई करे, वो बोर्ड के एक्शन लेने से पहले ही कप्तानी छोड़ सकते हैं, और साथ ही संन्यास भी ले सकते हैं. 

जानें क्या है नाइट क्लब विवाद, जिसके बाद स्टोक्स को कप्तानी छोड़ने की मिली थी सलाह 

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला गया, जिसे बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने जीता. इस जीत के बाद बेन स्टोक्स टीम के स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ लॉर्ड्स में ही एक नाइट क्लब में गए थे, जहां उनका रग्बी खिलाड़ी से झगड़ा हो गया था. इस मामले की जांच ईसीबी ने शुरू कर दी है. 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बेन स्टोक्स को ईसीबी की तरफ से कुछ ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें से एक यह है कि वह खुद से कप्तानी छोड़ दें. अगर वह खुद कप्तानी नहीं छोड़ते हैं तो बोर्ड उनपर एक्शन लेते हुए उन्हें कप्तानी से हटा सकता है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेन स्टोक्स पहले ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. हालिया नाइट क्लब झगड़े से पहले भी बेन स्टोक्स कई बार विवादों में रहे हैं. उनपर शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने का भी आरोप लगा था. अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से कई बार बेन स्टोक्स ऐसी हरकतें कर चुके हैं.  

ये भी पढ़ें- 

IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 स्टार खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, देखें संभावित ट्रेड डील लिस्ट

रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को है पहला वनडे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow