बिहार सरकार के इस फैसले से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट, 10 परसेंट तक लुढ़के भाव

Shares Crash: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, फ्यूजन फाइनेंस और L&T फाइनेंस माइक्रोफाइनेंस लोन देने वाली इन कंपनियों के शेयरों का आज बुरा हाल है. दिन के कारोबार में इनके शेयर 3-10 परसेंट तक लुढ़क गए हैं. शेयरों में आई इस गिरावट के पीछे बिहार सरकार का उठाया गया एक कदम है. दरअसल, बिहार में सरकार ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों (छोटे कर्ज देने वाली संस्थाओं) पर सख्त नियम लगाए हैं.  सरकार के लगाए गए नए नियमों के मुताबिक, अब से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को RBI का लाइसेंस होते हुए भी बिहार सरकार के पास अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.  कंपनियों को अब नए नियमों के तहत कर्जदार मूलधन यानी कि प्रिंसिपल अमाउंट से ज्यादा पसूलने की इजाजत नहीं होगी. यानी कि अगर आपने 10000 रुपये का लोन दिया है, तो ब्याज की रकम भी इससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए.  कंपनियों को अब लोन देने से पहले राज्य के वित्त विभाग से इजाजत लेनी होगी, जिसके तहत सरकार यह देखेगी कि कहीं कर्ज लेने वाले व्यक्ति या संस्थान पर पहले से अधिक कर्ज तो नहीं है. लोन वसूली पर भी नियम सख्त किए गए हैं. इसके चलते अगर कोई कंपनी वसूली के लिए डराता-धमकाता है, तो इसे आपराधिक माना जाएगा. इन नियमों का मकसद कंपनियों की मनमानी रोकने या गरीब कर्जदारों को बचाना है. अगर कोई कंपनी जबरन वसूली करती पाई गई, तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने कर्ज की लिमिट भी तय कर दी है. इसके तहत एक व्यक्ति को एक बार में अधिकतम दो कंपनियों से लोन लेने की इजाजत होगी. इसका मकसद लोगों को कर्ज के जाल से बचाना है.  शेयरों में आई गिरावट  उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 3.1 परसेंट की गिरावट के साथ 14.35 पर कारोबार करते दिख रहे हैं, जो इसके IPO प्राइस से काफी कम है.  फ्यूजन फाइनेंस के शेयर 10 परसेंट तक फिसल चुके हैं. यह अपने आईपीओ प्राइस 368 से लगभग आधी कीमत 184.73 पर ट्रेड कर रहे हैं. L&T फाइनेंस के शेयर भी शुक्रवार को 3.2 परसेंट गिरकर 290.35 पर ट्रेड कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम

Feb 27, 2026 - 13:30
 0
बिहार सरकार के इस फैसले से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट, 10 परसेंट तक लुढ़के भाव

Shares Crash: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, फ्यूजन फाइनेंस और L&T फाइनेंस माइक्रोफाइनेंस लोन देने वाली इन कंपनियों के शेयरों का आज बुरा हाल है. दिन के कारोबार में इनके शेयर 3-10 परसेंट तक लुढ़क गए हैं. शेयरों में आई इस गिरावट के पीछे बिहार सरकार का उठाया गया एक कदम है. दरअसल, बिहार में सरकार ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों (छोटे कर्ज देने वाली संस्थाओं) पर सख्त नियम लगाए हैं. 

  • सरकार के लगाए गए नए नियमों के मुताबिक, अब से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को RBI का लाइसेंस होते हुए भी बिहार सरकार के पास अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. 
  • कंपनियों को अब नए नियमों के तहत कर्जदार मूलधन यानी कि प्रिंसिपल अमाउंट से ज्यादा पसूलने की इजाजत नहीं होगी. यानी कि अगर आपने 10000 रुपये का लोन दिया है, तो ब्याज की रकम भी इससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 
  • कंपनियों को अब लोन देने से पहले राज्य के वित्त विभाग से इजाजत लेनी होगी, जिसके तहत सरकार यह देखेगी कि कहीं कर्ज लेने वाले व्यक्ति या संस्थान पर पहले से अधिक कर्ज तो नहीं है.
  • लोन वसूली पर भी नियम सख्त किए गए हैं. इसके चलते अगर कोई कंपनी वसूली के लिए डराता-धमकाता है, तो इसे आपराधिक माना जाएगा. इन नियमों का मकसद कंपनियों की मनमानी रोकने या गरीब कर्जदारों को बचाना है. अगर कोई कंपनी जबरन वसूली करती पाई गई, तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
  • सरकार ने कर्ज की लिमिट भी तय कर दी है. इसके तहत एक व्यक्ति को एक बार में अधिकतम दो कंपनियों से लोन लेने की इजाजत होगी. इसका मकसद लोगों को कर्ज के जाल से बचाना है. 

शेयरों में आई गिरावट 

  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 3.1 परसेंट की गिरावट के साथ 14.35 पर कारोबार करते दिख रहे हैं, जो इसके IPO प्राइस से काफी कम है. 
  • फ्यूजन फाइनेंस के शेयर 10 परसेंट तक फिसल चुके हैं. यह अपने आईपीओ प्राइस 368 से लगभग आधी कीमत 184.73 पर ट्रेड कर रहे हैं.
  • L&T फाइनेंस के शेयर भी शुक्रवार को 3.2 परसेंट गिरकर 290.35 पर ट्रेड कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow