35 NBFCs के खिलाफ RBI का तगड़ा एक्शन, नियमों का पालन न करने पर कैंसिल हुआ रजिस्ट्रेशन; देखें लिस्ट
Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 35 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों यानी NBFCs के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत इन सभी NBFCs का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है. फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनियों पर रेगुलेटरी नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है. रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के साथ RBI ने यह साफ कह दिया है कि ये कंपनियां अब किसी भी तरह का NBFC रिलेटेड बिजनेस नहीं कर पाएंगी. क्यों हुई कार्रवाई? RBI ने 7 जनवरी 2026 को जारी एक सर्कुलर में कहा कि उसे RBI एक्ट, 1934 की धारा 45-IA (6) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लेना पड़ा. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, जिन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, वे लंबे समय से जरूरी नियमों और शर्तों का पालन नहीं कर रही थीं. इस वजह से, NBFC के तौर पर काम करने की अनुमति वापस ले ली गई है. RBI के अनुसार, इन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश 9 दिसंबर 2025 और 31 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों पर जारी किया गया था. इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद ये कंपनियां कानूनी तौर पर NBFCs का कारोबार नहीं कर सकतीं. देखें 35 NBFCs की लिस्ट रिजर्व बैंक की दी गई लिस्ट में कुल 35 NBFCs के नाम शामिल हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:- सत्य प्रकाश कैपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड AG सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ALB लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड ATM क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कॉर्पोरेट कैपिटल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड डेसिसिव फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड डिवाइन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड लिबर्टी प्राइवेट लिमिटेड सेल्स पर्ल्स हायर परचेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड क्वासर इंडिया फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड सनलाइफ सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड सनराइज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड स्वितो फाइनेंस एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड त्रिवेणी विनिमय प्राइवेट लिमिटेड ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी मार्केटिंग लिमिटेड यूनिट्रॉन फिनलीज लिमिटेड वीरा सिक्योरिटीज एंड फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड विनी फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड शिवोम इन्वेस्टमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड अधिनाथ इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एग्रोहा सेविंग्स लिमिटेड अहुसंस फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड अल्टर इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड एसोसिएटेड लीजिंग लिमिटेड अटलांटिक लीजिंग लिमिटेड BHL फॉरेक्स एंड फिनलीज लिमिटेड भरतपुरिया फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड दादा देव फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड ईस्ट दिल्ली लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड इकोनॉमिक कैपिटल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ESN फाइनेंस एंड कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड FMI इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड गणपति फिनकैप सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुडवर्थ सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड गोपाल ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड देश की आम जनता के लिए RBI की सलाह RBI ने आम जनता को भी इस मौके पर सावधानी बरतने की सलाह दी है. रिजर्व बैंक ने कहा है कि कोई भी इन्वेस्टमेंट, लोन या फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने से पहले यह चेक करना जरूरी है कि संबंधित कंपनी RBI के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं. इसके लिए RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध NBFCs की लिस्ट देखी जा सकती है. ये भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट पर इस कंपनी की लंगी लंका, 7 प्रतिशत से ज्यादा शेयर फिसला, जानें क्या है वजह
Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 35 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों यानी NBFCs के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत इन सभी NBFCs का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है. फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनियों पर रेगुलेटरी नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है. रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के साथ RBI ने यह साफ कह दिया है कि ये कंपनियां अब किसी भी तरह का NBFC रिलेटेड बिजनेस नहीं कर पाएंगी.
क्यों हुई कार्रवाई?
RBI ने 7 जनवरी 2026 को जारी एक सर्कुलर में कहा कि उसे RBI एक्ट, 1934 की धारा 45-IA (6) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लेना पड़ा. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, जिन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, वे लंबे समय से जरूरी नियमों और शर्तों का पालन नहीं कर रही थीं. इस वजह से, NBFC के तौर पर काम करने की अनुमति वापस ले ली गई है.
RBI के अनुसार, इन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश 9 दिसंबर 2025 और 31 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों पर जारी किया गया था. इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद ये कंपनियां कानूनी तौर पर NBFCs का कारोबार नहीं कर सकतीं.
देखें 35 NBFCs की लिस्ट
रिजर्व बैंक की दी गई लिस्ट में कुल 35 NBFCs के नाम शामिल हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:-
- सत्य प्रकाश कैपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड
- AG सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड
- ALB लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड
- ATM क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
- कॉर्पोरेट कैपिटल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- डेसिसिव फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
- डिवाइन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
- लिबर्टी प्राइवेट लिमिटेड सेल्स
- पर्ल्स हायर परचेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- क्वासर इंडिया फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड
- सनलाइफ सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड
- सनराइज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड
- स्वितो फाइनेंस एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड
- त्रिवेणी विनिमय प्राइवेट लिमिटेड
- ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी मार्केटिंग लिमिटेड
- यूनिट्रॉन फिनलीज लिमिटेड
- वीरा सिक्योरिटीज एंड फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड
- विनी फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
- शिवोम इन्वेस्टमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड
- अधिनाथ इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
- एग्रोहा सेविंग्स लिमिटेड
- अहुसंस फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
- अल्टर इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड
- एसोसिएटेड लीजिंग लिमिटेड
- अटलांटिक लीजिंग लिमिटेड
- BHL फॉरेक्स एंड फिनलीज लिमिटेड
- भरतपुरिया फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड
- दादा देव फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड
- ईस्ट दिल्ली लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड
- इकोनॉमिक कैपिटल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- ESN फाइनेंस एंड कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड
- FMI इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
- गणपति फिनकैप सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
- गुडवर्थ सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड
- गोपाल ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड
देश की आम जनता के लिए RBI की सलाह
RBI ने आम जनता को भी इस मौके पर सावधानी बरतने की सलाह दी है. रिजर्व बैंक ने कहा है कि कोई भी इन्वेस्टमेंट, लोन या फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने से पहले यह चेक करना जरूरी है कि संबंधित कंपनी RBI के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं. इसके लिए RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध NBFCs की लिस्ट देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें:
स्टॉक मार्केट पर इस कंपनी की लंगी लंका, 7 प्रतिशत से ज्यादा शेयर फिसला, जानें क्या है वजह
What's Your Reaction?