बिना इंसानों के कंपनी चला रहा है यह आदमी, एआई एजेंट्स करते हैं सारा काम, जानें कमाल की कहानी

एआई के कारण लोगों की नौकरी पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. दुनियाभर में लाखों लोगों की नौकरियां पहले ही जा चुकी हैं और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां लगातार एआई पर फोकस करते हुए अपने कर्मचारियों को बाहर कर रही हैं. इस सब के एक बीच एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि यह ट्रेंड किस हद तक जा सकता है. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक आदमी बिना किसी इंसान के अपनी कंपनी चला रहा है और डेटा मैनेजमेंट से लेकर HR और सप्लाई चैन से लेकर कम्यूनिकेशन तक का सारा काम एआई एजेंट्स देख रहे हैं.  15 एआई एजेंट्स करते हैं कंपनी का सारा काम फ्लोरिडा के डिफेंस-टेक एंटरप्रेन्योर Aaron Sneed 15 एआई एजेंट्स की मदद से अपनी पूरी कंपनी चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि इससे उनकी लागत कम हुई है और काम भी जल्दी पूरा हो जाता है. बिजनेस इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में Sneed ने कहा कि मैंने एक काउंसिल बनाई है. इसमें 15 एआई एजेंट्स हैं और हर एक को स्पेसिफिक टास्क दिया गया है. इन सबको मैनेज करने के लिए चीफ ऑफ स्टाफ एजेंट है, जो टास्क को प्रायोरटाइज करता है. इस काउंसिल की मीटिंग भी होती है, जहां डॉक्यूमेंट्स और प्रपोजल को रिव्यू किया जाता है ताकि उनमें से गलतियां हटाई जा सके.  एआई एजेंट्स को दी गई है स्पेशल ट्रेनिंग Sneed कई सालों से ऑटोनॉमस प्लेटफॉर्म्स पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो चैटजीपीटी का बिजनेस प्लेटफॉर्म और एनवीडिया के हार्डवेयर यूज कर रहे हैं. उन्होंने एआई एजेंट्स को ऐसे ट्रेन किया है कि वो सिर्फ इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं करते, बल्कि आइडिया को चैलेंज करने के साथ प्रपोजल को एनलाइज कर फीडबैक भी देते हैं. Sneed को अब भी नहीं एआई पर पूरा भरोसा पूरी तरह एआई एजेंट्स पर निर्भर Sneed को अब भी इस टेक्नोलॉजी पर पूरा भरोसा नहीं है. उनका मानना है कि एआई पूरी तरह से इंसानों की जगह नहीं ले सकती. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनका लीगल एजेंट डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट और डेटा प्रोसेस कर सकता है, लेकिन उसके आधार पर जरूरी डिसीजन एक इंसानी वकील ही ले सकता है. भले ही एजेंट्स पूरी तरह ठीक हो, लेकिन यह ह्यूमन कॉन्टेक्स्ट और एक्सपीरियंस की बराबरी नहीं कर सकता. ये भी पढ़ें- India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज से, कई राष्ट्रपति और PM होंगे शामिल, यहां जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

Feb 16, 2026 - 10:30
 0
बिना इंसानों के कंपनी चला रहा है यह आदमी, एआई एजेंट्स करते हैं सारा काम, जानें कमाल की कहानी

एआई के कारण लोगों की नौकरी पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. दुनियाभर में लाखों लोगों की नौकरियां पहले ही जा चुकी हैं और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां लगातार एआई पर फोकस करते हुए अपने कर्मचारियों को बाहर कर रही हैं. इस सब के एक बीच एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि यह ट्रेंड किस हद तक जा सकता है. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक आदमी बिना किसी इंसान के अपनी कंपनी चला रहा है और डेटा मैनेजमेंट से लेकर HR और सप्लाई चैन से लेकर कम्यूनिकेशन तक का सारा काम एआई एजेंट्स देख रहे हैं. 

15 एआई एजेंट्स करते हैं कंपनी का सारा काम

फ्लोरिडा के डिफेंस-टेक एंटरप्रेन्योर Aaron Sneed 15 एआई एजेंट्स की मदद से अपनी पूरी कंपनी चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि इससे उनकी लागत कम हुई है और काम भी जल्दी पूरा हो जाता है. बिजनेस इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में Sneed ने कहा कि मैंने एक काउंसिल बनाई है. इसमें 15 एआई एजेंट्स हैं और हर एक को स्पेसिफिक टास्क दिया गया है. इन सबको मैनेज करने के लिए चीफ ऑफ स्टाफ एजेंट है, जो टास्क को प्रायोरटाइज करता है. इस काउंसिल की मीटिंग भी होती है, जहां डॉक्यूमेंट्स और प्रपोजल को रिव्यू किया जाता है ताकि उनमें से गलतियां हटाई जा सके. 

एआई एजेंट्स को दी गई है स्पेशल ट्रेनिंग

Sneed कई सालों से ऑटोनॉमस प्लेटफॉर्म्स पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो चैटजीपीटी का बिजनेस प्लेटफॉर्म और एनवीडिया के हार्डवेयर यूज कर रहे हैं. उन्होंने एआई एजेंट्स को ऐसे ट्रेन किया है कि वो सिर्फ इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं करते, बल्कि आइडिया को चैलेंज करने के साथ प्रपोजल को एनलाइज कर फीडबैक भी देते हैं.

Sneed को अब भी नहीं एआई पर पूरा भरोसा

पूरी तरह एआई एजेंट्स पर निर्भर Sneed को अब भी इस टेक्नोलॉजी पर पूरा भरोसा नहीं है. उनका मानना है कि एआई पूरी तरह से इंसानों की जगह नहीं ले सकती. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनका लीगल एजेंट डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट और डेटा प्रोसेस कर सकता है, लेकिन उसके आधार पर जरूरी डिसीजन एक इंसानी वकील ही ले सकता है. भले ही एजेंट्स पूरी तरह ठीक हो, लेकिन यह ह्यूमन कॉन्टेक्स्ट और एक्सपीरियंस की बराबरी नहीं कर सकता.

ये भी पढ़ें-

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज से, कई राष्ट्रपति और PM होंगे शामिल, यहां जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow