बिना IPL में खेले मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे 9.20 करोड़? KKR को देने पड़ेंगे नीलामी के पैसे? जानें क्या है नियम

BCCI के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के ते गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. वह अब आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे. केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को यह पैसा देना पड़ेगा या नहीं? यहां जानें इसे लेकर आईपीएल का नियम क्या है. जब भी आईपीएल की नीलामी में कोई टीम किसी खिलाड़ी को खरीदती है तो उसके पर्स से पैसा कट जाता है. हालांकि, मुस्ताफिजुर रहमान कोई चोटिल होने की वजह से आईपीएल से बाहर नहीं हुए हैं. उनका मामला पूरी तरह अलग है. आईपीएल के नियम के हिसाब से अब केकेआर को बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के अलावा किसी दूसरी वजह से बाहर करने का निर्देश देती है, तो उस खिलाड़ी पर खर्च की गई पूरी रकम फ्रेंचाइजी को वापस मिल जाती है. इस स्थिति को 'फोर्स मेज्योर' कहा जाता है. यह एक ऐसी असाधारण परिस्थिति है जो किसी के नियंत्रण में नहीं होती है. इन मामलों में फ्रेंचाइजी खिलाड़ी के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए बाध्य नहीं होती है. इसी कारण केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कोई राशि नहीं मिलेगी. पिछले कुछ दिनों में बांग्लादेश में बदले राजनीतिक हालात में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है, जिसमें कई जानें जा चुकी हैं. हिंदुओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से लिंचिंग और हिंसा की घटनाओं का भारत के धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भारी विरोध किया है और किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाने का विरोध किया है. इसे लेकर बड़े स्तर पर कैंपेन चलाए गए हैं. आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को न खिलाने की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीआई ने 3 जनवरी को केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था. बीसीसीआई के निर्देश के कुछ घंटे बाद ही केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया था.

Jan 4, 2026 - 20:30
 0
बिना IPL में खेले मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे 9.20 करोड़? KKR को देने पड़ेंगे नीलामी के पैसे? जानें क्या है नियम

BCCI के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के ते गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. वह अब आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे. केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को यह पैसा देना पड़ेगा या नहीं? यहां जानें इसे लेकर आईपीएल का नियम क्या है.

जब भी आईपीएल की नीलामी में कोई टीम किसी खिलाड़ी को खरीदती है तो उसके पर्स से पैसा कट जाता है. हालांकि, मुस्ताफिजुर रहमान कोई चोटिल होने की वजह से आईपीएल से बाहर नहीं हुए हैं. उनका मामला पूरी तरह अलग है. आईपीएल के नियम के हिसाब से अब केकेआर को बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा.

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के अलावा किसी दूसरी वजह से बाहर करने का निर्देश देती है, तो उस खिलाड़ी पर खर्च की गई पूरी रकम फ्रेंचाइजी को वापस मिल जाती है. इस स्थिति को 'फोर्स मेज्योर' कहा जाता है. यह एक ऐसी असाधारण परिस्थिति है जो किसी के नियंत्रण में नहीं होती है. इन मामलों में फ्रेंचाइजी खिलाड़ी के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए बाध्य नहीं होती है. इसी कारण केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कोई राशि नहीं मिलेगी.

पिछले कुछ दिनों में बांग्लादेश में बदले राजनीतिक हालात में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है, जिसमें कई जानें जा चुकी हैं. हिंदुओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से लिंचिंग और हिंसा की घटनाओं का भारत के धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भारी विरोध किया है और किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाने का विरोध किया है. इसे लेकर बड़े स्तर पर कैंपेन चलाए गए हैं. आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को न खिलाने की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीआई ने 3 जनवरी को केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था. बीसीसीआई के निर्देश के कुछ घंटे बाद ही केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow