बांग्लादेश ने कर दिया खुला एलान, ICC को लिखा लेटर, कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे भारत
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. विश्व कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मांग की है कि उसके भारत में होने वाले सभी मैचों को स्थानांतरित किया जाए. खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा के कारण बीसीबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से यह मांग की है. BCB का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को निकाल दिया था. उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत से बाहर करवाए जाने की मांग की है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि वो अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक सुरक्षित माहौल चाहती है. बोर्ड ने कहा कि भारत के मौजूदा हालातों को देखते हुए उसने बांग्लादेश सरकार के आदेश पर अपनी टीम के वर्ल्ड कप मैच भारत में नहीं करवाने की मांग की और साथ ही उम्मीद जताई कि ICC इस समस्या को समझते हुए जल्द कोई समाधान निकालेगा. मुस्तफिजुर रहमान पर भी बड़ा फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर भी बड़ा फैसला लिया है. रहमान, जिन्हें BCCI के निर्देश पर KKR अपने IPL 2026 स्क्वाड से रिलीज कर चुकी है. बीसीबी ने पहले रहमान को IPL में खेलने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया था, लेकिन केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान के एनओसी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत करने वाला है, वहीं पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. अब बांग्लादेश के मैच भी पाकिस्तान की तरह भारत से बाहर करवाए जा सकते हैं. हालांकि इस पर अभी तक ICC का कोई बयान सामने नहीं आया है. यह भी पढ़ें: बिना IPL में खेले मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे 9.20 करोड़? KKR को देने पड़ेंगे नीलामी के पैसे? जानें क्या है नियम
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. विश्व कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मांग की है कि उसके भारत में होने वाले सभी मैचों को स्थानांतरित किया जाए. खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा के कारण बीसीबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से यह मांग की है.
BCB का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को निकाल दिया था. उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत से बाहर करवाए जाने की मांग की है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि वो अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक सुरक्षित माहौल चाहती है. बोर्ड ने कहा कि भारत के मौजूदा हालातों को देखते हुए उसने बांग्लादेश सरकार के आदेश पर अपनी टीम के वर्ल्ड कप मैच भारत में नहीं करवाने की मांग की और साथ ही उम्मीद जताई कि ICC इस समस्या को समझते हुए जल्द कोई समाधान निकालेगा.
मुस्तफिजुर रहमान पर भी बड़ा फैसला
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर भी बड़ा फैसला लिया है. रहमान, जिन्हें BCCI के निर्देश पर KKR अपने IPL 2026 स्क्वाड से रिलीज कर चुकी है. बीसीबी ने पहले रहमान को IPL में खेलने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया था, लेकिन केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान के एनओसी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत करने वाला है, वहीं पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. अब बांग्लादेश के मैच भी पाकिस्तान की तरह भारत से बाहर करवाए जा सकते हैं. हालांकि इस पर अभी तक ICC का कोई बयान सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?