बर्तन मांजे और सड़कों पर घूमने को मजबूर पाकिस्तानी खिलाड़ी, विदेश जाकर हुई ऐसी बेइज्जती, कप्तान ने खुद किया खुलासा
Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान खेल जगत में बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अहमद बट्ट ने पाकिस्तान हॉकी संघ (PHF) पर आरोप लगाए हैं. पिछले दिनों पाक टीम एफआईएच प्रो लीग के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी, लेकिन लाहौर वापसी के बाद कप्तान शकील ने नाराजगी जाहिर करते हुए खुलासा किया कि जब खिलाड़ियों को किचन साफ करनी पड़े और बर्तन मांजने पड़ें, तो खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है. एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-3 से हार गई थी. उसके बाद पाक टीम को ऑस्ट्रेलिया लेग में खेले गए प्रत्येक मैच में शिकस्त मिली. बर्तन मांजने पड़े लाहौर वापसी पर एयरपोर्ट पर रिपोर्टर्स से बात करते हुए कप्तान शकील अहमद बट्ट ने कहा, "हम PHF की वर्तमान प्रबंधन टीम के साथ काम नहीं कर सकते हैं. जब मैच खेलने से पहले खिलाड़ियों को किचन साफ करना पड़े, बर्तन मांजने पड़ें तो हमसे आप कैसे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे." कप्तान शकील ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई टूर पर खिलाड़ियों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने यात्रा संबंधी सुविधाओं को लेकर भी पाकिस्तान हॉकी संघ पर निशाना साधा और बताया कि पाक प्लेयर्स को कैनबरा के लिए उड़ान भरने से पहले 13-14 घंटे सिडनी एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. शर्म से पानी-पानी हुए खिलाड़ी पाक हॉकी टीम के कप्तान ने यह भी बताया कि खिलाड़ी जब होटल पहुंचे तो पता चला कि पेमेंट नहीं हुई थी. उनके पास रहने की जगह तक नहीं थी और होटल की बुकिंग कंफर्म होने से पहले कई घंटों तक सड़कों पर घूमते रहे. इससे भी खराब बात यह रही कि होटल बुकिंग 10 दिन के लिए की गई थी, लेकिन दौरा 13 दिनों तक चला. इस कारण खिलाड़ियों को सस्ती जगह पर रहना पड़ा. पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड का कहना था कि होटल की व्यवस्था के लिए उसने पाकिस्तान हॉकी संघ को एक करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. बता दें कि इस मामले की रिपोर्ट प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने पेश की गई है, जिन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. Captain Imad Butt says Pakistan’s hockey team was left stranded for 13 hours at Sydney Airport during their Australia tour, no reception, no coordination, players filming their own ordeal, even washing their own utensils.National team. International tour. Zero protocol. Only… pic.twitter.com/JBXpUp0QSK — Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) February 18, 2026 यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: बारिश से रद्द हुआ मैच तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, नामीबिया के कितने हैं चांस; जानें सुपर-8 का समीकरण
Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान खेल जगत में बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अहमद बट्ट ने पाकिस्तान हॉकी संघ (PHF) पर आरोप लगाए हैं. पिछले दिनों पाक टीम एफआईएच प्रो लीग के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी, लेकिन लाहौर वापसी के बाद कप्तान शकील ने नाराजगी जाहिर करते हुए खुलासा किया कि जब खिलाड़ियों को किचन साफ करनी पड़े और बर्तन मांजने पड़ें, तो खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है.
एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-3 से हार गई थी. उसके बाद पाक टीम को ऑस्ट्रेलिया लेग में खेले गए प्रत्येक मैच में शिकस्त मिली.
बर्तन मांजने पड़े
लाहौर वापसी पर एयरपोर्ट पर रिपोर्टर्स से बात करते हुए कप्तान शकील अहमद बट्ट ने कहा, "हम PHF की वर्तमान प्रबंधन टीम के साथ काम नहीं कर सकते हैं. जब मैच खेलने से पहले खिलाड़ियों को किचन साफ करना पड़े, बर्तन मांजने पड़ें तो हमसे आप कैसे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे."
कप्तान शकील ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई टूर पर खिलाड़ियों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने यात्रा संबंधी सुविधाओं को लेकर भी पाकिस्तान हॉकी संघ पर निशाना साधा और बताया कि पाक प्लेयर्स को कैनबरा के लिए उड़ान भरने से पहले 13-14 घंटे सिडनी एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.
शर्म से पानी-पानी हुए खिलाड़ी
पाक हॉकी टीम के कप्तान ने यह भी बताया कि खिलाड़ी जब होटल पहुंचे तो पता चला कि पेमेंट नहीं हुई थी. उनके पास रहने की जगह तक नहीं थी और होटल की बुकिंग कंफर्म होने से पहले कई घंटों तक सड़कों पर घूमते रहे. इससे भी खराब बात यह रही कि होटल बुकिंग 10 दिन के लिए की गई थी, लेकिन दौरा 13 दिनों तक चला. इस कारण खिलाड़ियों को सस्ती जगह पर रहना पड़ा.
पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड का कहना था कि होटल की व्यवस्था के लिए उसने पाकिस्तान हॉकी संघ को एक करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. बता दें कि इस मामले की रिपोर्ट प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने पेश की गई है, जिन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
Captain Imad Butt says Pakistan’s hockey team was left stranded for 13 hours at Sydney Airport during their Australia tour, no reception, no coordination, players filming their own ordeal, even washing their own utensils.
National team. International tour. Zero protocol. Only… pic.twitter.com/JBXpUp0QSK — Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) February 18, 2026
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?