बड़ा हादसा टला: दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2802 गुरुवार (21 मई, 2026) को उस वक्त बड़ी मुसीबत में पड़ गई, जब दिल्ली की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फाइनल अप्रोच के दौरान विमान के कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला और जांच के दौरान इंजन में आग नजर आई. एअर इंडिया की फ्लाइट ने इंजन में आग लगने की आशंका के चलते एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की. इसके बाद इमरजेंसी प्रोसिजर का पालन करते हुए विमान रात करीब 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को उतारा गया. फ्लाइट AI 2802 ने दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 29R पर लैंडिंग की, जिसके बाद विमान को टो करके रनवे पर से हटाया गया. इस एयरबस A320 विमान में कुल 171 यात्री सवार थे. घटना के बारे में एअर इंडिया ने क्या कहा? एअर इंडिया ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि विमान जब दिल्ली में फाइनल अप्रोच की लैंडिंग कर रहा था, तभी कॉकपिट क्रू को एक इंजन से आग लगने की वार्निंग मिली. बाद में यह वार्निंग सही पाई गई. उन्होंने कहा कि क्रू ने सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP का पालन करते हुए हर कदम उठाया और विमान को सफलतापूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा. एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकल गए. एयरलाइन घटना की पूरी जांच कर रहीः एअर इंडिया एअर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘हम संबंधित रेगुलेटरी अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना के पीछे के कारणों की पूरी जांच तुरंत शुरू कर रहे हैं. जैसे ही घटना को लेकर सत्यापित जानकारी उपलब्ध होगी, हम उसे सार्वजनिक रूप से साझा करेंगे. यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’ यह भी पढ़ेंः बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया एअर इंडिया का विमान, 179 यात्री थे सवार

May 22, 2026 - 11:30
 0
बड़ा हादसा टला: दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2802 गुरुवार (21 मई, 2026) को उस वक्त बड़ी मुसीबत में पड़ गई, जब दिल्ली की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फाइनल अप्रोच के दौरान विमान के कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला और जांच के दौरान इंजन में आग नजर आई.

एअर इंडिया की फ्लाइट ने इंजन में आग लगने की आशंका के चलते एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की. इसके बाद इमरजेंसी प्रोसिजर का पालन करते हुए विमान रात करीब 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को उतारा गया. फ्लाइट AI 2802 ने दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 29R पर लैंडिंग की, जिसके बाद विमान को टो करके रनवे पर से हटाया गया. इस एयरबस A320 विमान में कुल 171 यात्री सवार थे.

घटना के बारे में एअर इंडिया ने क्या कहा?

एअर इंडिया ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि विमान जब दिल्ली में फाइनल अप्रोच की लैंडिंग कर रहा था, तभी कॉकपिट क्रू को एक इंजन से आग लगने की वार्निंग मिली. बाद में यह वार्निंग सही पाई गई.

उन्होंने कहा कि क्रू ने सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP का पालन करते हुए हर कदम उठाया और विमान को सफलतापूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा. एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकल गए.

एयरलाइन घटना की पूरी जांच कर रहीः एअर इंडिया

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘हम संबंधित रेगुलेटरी अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना के पीछे के कारणों की पूरी जांच तुरंत शुरू कर रहे हैं. जैसे ही घटना को लेकर सत्यापित जानकारी उपलब्ध होगी, हम उसे सार्वजनिक रूप से साझा करेंगे. यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’

यह भी पढ़ेंः बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया एअर इंडिया का विमान, 179 यात्री थे सवार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow