Weather Forecast Today: कोहरा, बारिश या ठंड? यूपी-दिल्ली, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जानें कैसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट?

उत्तर भारत के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार (6 फरवरी) को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 7 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है.  दिल्ली का मौसमराजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में धूप खिली होने के कारण काफी हद तक राहत रहती है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान हवा की स्पीड 15-25 किमी प्रति घंटे तक रहेगी. सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. 7 और 8 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. यूपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असरयूपी के मौसम की बात करें तो बीते दिनों हुई बारिश के बाद फिर से घने कोहरे की वापसी हुई, जिसके बाद अब प्रदेश में अगले 3 दिन पछुआ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आस-पास के इलाकों में 8 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिल सकता है.  आज कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है. आज घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप खिलने के भी आसार हैं. इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं जिससे सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी. हालांकि दिन में धूप के कारण सर्दी से राहत रहेगी. IMD के मुताबिक यूपी में अगले 3-4 दिन मौसम में ठहराव रहने के आसार हैं. तराई और अन्य इलाकों में भी कोहरे का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा. रात के तापमान में अगले 5 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं, जिसके बाद अगले 2 दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.  बिहार का मौसममौसम विभाग ने बिहार में आज (6 फरवरी) को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है.  इससे सुबह और रात के समय यातायात पर असर पड़ेगा. वहीं रेल सेवाओं में देरी संभव है. हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. ये भी पढ़ें Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस ने ऐसा क्या कर दिया दुखी हो गए शिवराज सिंह चौहान, इंडिया US डील पर क्या कहा?

Feb 6, 2026 - 08:30
 0
Weather Forecast Today: कोहरा, बारिश या ठंड?  यूपी-दिल्ली, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जानें कैसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट?

उत्तर भारत के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार (6 फरवरी) को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 7 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है. 

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में धूप खिली होने के कारण काफी हद तक राहत रहती है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान हवा की स्पीड 15-25 किमी प्रति घंटे तक रहेगी. सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. 7 और 8 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

यूपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
यूपी के मौसम की बात करें तो बीते दिनों हुई बारिश के बाद फिर से घने कोहरे की वापसी हुई, जिसके बाद अब प्रदेश में अगले 3 दिन पछुआ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आस-पास के इलाकों में 8 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिल सकता है. 

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है. आज घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप खिलने के भी आसार हैं. इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं जिससे सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी. हालांकि दिन में धूप के कारण सर्दी से राहत रहेगी.

IMD के मुताबिक यूपी में अगले 3-4 दिन मौसम में ठहराव रहने के आसार हैं. तराई और अन्य इलाकों में भी कोहरे का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा. रात के तापमान में अगले 5 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं, जिसके बाद अगले 2 दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 

बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने बिहार में आज (6 फरवरी) को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है.  इससे सुबह और रात के समय यातायात पर असर पड़ेगा. वहीं रेल सेवाओं में देरी संभव है. हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी.

ये भी पढ़ें

Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस ने ऐसा क्या कर दिया दुखी हो गए शिवराज सिंह चौहान, इंडिया US डील पर क्या कहा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow