फ्लाइट के महंगे किराए पर सरकार का कंट्रोल नहीं, लेकिन 1 जनवरी से देना होगा पूरा हिसाब

अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो 1 जनवरी 2027 से टिकट बुक करने का तरीका थोड़ा बदलने वाला है. अब एयरलाइंस को टिकट की कीमत का पूरा ब्योरा यात्रियों के सामने रखना होगा. यानी टिकट का बेस फेयर कितना है टैक्स कितना है और दूसरी फीस कितनी लग रही है, यह सब साफ-साफ दिखाई देगा. लेकिन यहां एक बड़ा सवाल है. क्या इससे हवाई टिकट सस्ते हो जाएंगे? इसका जवाब है- जरूरी नहीं. क्योंकि नए नियमों में सरकार ने हवाई किराए की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की है यानी एयरलाइंस पहले की तरह अपनी मर्जी से किराया तय कर सकेंगी. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नए नियम क्या हैं और इनका यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा. 1. अब टिकट की कीमत का पूरा हिसाब मिलेगाअक्सर फ्लाइट टिकट बुक करते समय शुरुआत में किराया कुछ और दिखाई देता है लेकिन पेमेंट करने तक उसमें कई तरह के चार्ज जुड़ जाते हैं ! नए नियमों  के तहत एयरलाइंस को टिकट की कीमत का पूरा ब्रेकअप देना होगा. इसमें शामिल होंगे: बेस फेयर यानी टिकट का मूल किराया सरकारी टैक्स और दूसरे शुल्क एयरलाइन की तरफ से लगाए गए चार्ज टिकट कैंसिल कराने पर लगने वाला शुल्क रिफंड मिलने की शर्तें. इसका मतलब है कि यात्री को टिकट बुक करने से पहले ही पता चल सकेगा कि वह किस चीज के लिए कितना पैसा दे रहा है. 2. क्या अब हवाई टिकट महंगे नहीं होंगे?यहां सबसे जरूरी बात समझने वाली है.सरकार ने टिकट की कीमत दिखाने के नियम तो सख्त किए हैं, लेकिन किराए पर कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की है यानी एयरलाइंस को यह आजादी बनी रहेगी कि वे अपनी मांग, उपलब्ध सीटों और दूसरे कारोबारी पहलुओं के हिसाब से किराया तय करें. उदाहरण के लिए अगर किसी त्योहार या छुट्टी के दौरान दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट की मांग अचानक बढ़ जाती है, तो एयरलाइन टिकट का किराया बढ़ा सकती है. इसलिए नए नियमों से पारदर्शिता तो बढ़ेगी लेकिन टिकट सस्ते होने की गारंटी नहीं मिलेगी. 3. DGCA की भूमिका में क्या बदलाव होगा?DGCA यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन देश में विमानन क्षेत्र का नियामक है ! नए नियमों में एयरलाइंस को अपने किराए की जानकारी DGCA को देनी होगी. साथ ही किराए की जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक भी करनी होगी लेकिन यहां एक अहम बदलाव है. नए नियमों में DGCA के पास अत्यधिक या मनमाने किराए पर सीधे कार्रवाई करने का स्पष्ट प्रावधान हटा दिया गया है यानी किराए पर निगरानी तो होगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि DGCA हर बार बढ़े हुए किराए को रोक सकेगा. 4. क्या सरकार कभी किराए पर रोक लगा सकती है?हां विशेष परिस्थितियों में सरकार के पास हस्तक्षेप करने का अधिकार रहेगा.अगर कोई असाधारण स्थिति पैदा होती है और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी होता है तो केंद्र सरकार एयरलाइंस को जरूरी निर्देश दे सकती है. इसकी अहमियत दिसंबर 2025 में इंडिगो के बड़े ऑपरेशनल संकट के दौरान देखने को मिली थी. उस समय बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के बाद सरकार ने कुछ रूट पर हवाई किराए की सीमा तय की थी. नए नियमों में भी असाधारण परिस्थितियों में सरकार के हस्तक्षेप का रास्ता खुला रखा गया है. 5. आखिर यात्रियों को क्या फायदा होगा?नए नियमों से यात्रियों को तीन बड़े फायदे हो सकते हैं. पहला: टिकट बुक करते समय हर चार्ज की जानकारी मिलेगी. दूसरा: कैंसिलेशन और रिफंड की शर्तें पहले से स्पष्ट होंगी. तीसरा: अलग-अलग एयरलाइंस के टिकटों की कीमत की तुलना करना आसान होगा लेकिन दूसरी तरफ, त्योहारों, छुट्टियों और ज्यादा मांग वाले दिनों में टिकट महंगे होने की समस्या बनी रह सकती है यानी नए नियमों का मकसद हवाई टिकट सस्ता करना नहीं बल्कि टिकट की कीमत में पारदर्शिता लाना है. यात्री को अब यह तो पता चलेगा कि उससे कितना और किस बात का पैसा लिया जा रहा है लेकिन यह जरूरी नहीं कि उसे पहले से सस्ती टिकट भी मिले. ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के हाथ से फिसला 1614 करोड़ का निवेश, जानें किस राज्य की लगी लॉटरी

Nov 3, 2026 - 00:30
 0
फ्लाइट के महंगे किराए पर सरकार का कंट्रोल नहीं, लेकिन 1 जनवरी से देना होगा पूरा हिसाब

अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो 1 जनवरी 2027 से टिकट बुक करने का तरीका थोड़ा बदलने वाला है. अब एयरलाइंस को टिकट की कीमत का पूरा ब्योरा यात्रियों के सामने रखना होगा. यानी टिकट का बेस फेयर कितना है टैक्स कितना है और दूसरी फीस कितनी लग रही है, यह सब साफ-साफ दिखाई देगा.

लेकिन यहां एक बड़ा सवाल है. क्या इससे हवाई टिकट सस्ते हो जाएंगे? इसका जवाब है- जरूरी नहीं. क्योंकि नए नियमों में सरकार ने हवाई किराए की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की है यानी एयरलाइंस पहले की तरह अपनी मर्जी से किराया तय कर सकेंगी.

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नए नियम क्या हैं और इनका यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा.

1. अब टिकट की कीमत का पूरा हिसाब मिलेगा
अक्सर फ्लाइट टिकट बुक करते समय शुरुआत में किराया कुछ और दिखाई देता है लेकिन पेमेंट करने तक उसमें कई तरह के चार्ज जुड़ जाते हैं ! नए नियमों  के तहत एयरलाइंस को टिकट की कीमत का पूरा ब्रेकअप देना होगा.

इसमें शामिल होंगे:

  • बेस फेयर यानी टिकट का मूल किराया
  • सरकारी टैक्स और दूसरे शुल्क
  • एयरलाइन की तरफ से लगाए गए चार्ज
  • टिकट कैंसिल कराने पर लगने वाला शुल्क
  • रिफंड मिलने की शर्तें.

इसका मतलब है कि यात्री को टिकट बुक करने से पहले ही पता चल सकेगा कि वह किस चीज के लिए कितना पैसा दे रहा है.

2. क्या अब हवाई टिकट महंगे नहीं होंगे?
यहां सबसे जरूरी बात समझने वाली है.सरकार ने टिकट की कीमत दिखाने के नियम तो सख्त किए हैं, लेकिन किराए पर कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की है यानी एयरलाइंस को यह आजादी बनी रहेगी कि वे अपनी मांग, उपलब्ध सीटों और दूसरे कारोबारी पहलुओं के हिसाब से किराया तय करें.

उदाहरण के लिए अगर किसी त्योहार या छुट्टी के दौरान दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट की मांग अचानक बढ़ जाती है, तो एयरलाइन टिकट का किराया बढ़ा सकती है. इसलिए नए नियमों से पारदर्शिता तो बढ़ेगी लेकिन टिकट सस्ते होने की गारंटी नहीं मिलेगी.

3. DGCA की भूमिका में क्या बदलाव होगा?
DGCA यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन देश में विमानन क्षेत्र का नियामक है ! नए नियमों में एयरलाइंस को अपने किराए की जानकारी DGCA को देनी होगी. साथ ही किराए की जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक भी करनी होगी लेकिन यहां एक अहम बदलाव है. नए नियमों में DGCA के पास अत्यधिक या मनमाने किराए पर सीधे कार्रवाई करने का स्पष्ट प्रावधान हटा दिया गया है यानी किराए पर निगरानी तो होगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि DGCA हर बार बढ़े हुए किराए को रोक सकेगा.

4. क्या सरकार कभी किराए पर रोक लगा सकती है?
हां विशेष परिस्थितियों में सरकार के पास हस्तक्षेप करने का अधिकार रहेगा.अगर कोई असाधारण स्थिति पैदा होती है और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी होता है तो केंद्र सरकार एयरलाइंस को जरूरी निर्देश दे सकती है.

इसकी अहमियत दिसंबर 2025 में इंडिगो के बड़े ऑपरेशनल संकट के दौरान देखने को मिली थी. उस समय बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के बाद सरकार ने कुछ रूट पर हवाई किराए की सीमा तय की थी. नए नियमों में भी असाधारण परिस्थितियों में सरकार के हस्तक्षेप का रास्ता खुला रखा गया है.

5. आखिर यात्रियों को क्या फायदा होगा?
नए नियमों से यात्रियों को तीन बड़े फायदे हो सकते हैं.

  • पहला: टिकट बुक करते समय हर चार्ज की जानकारी मिलेगी.
  • दूसरा: कैंसिलेशन और रिफंड की शर्तें पहले से स्पष्ट होंगी.
  • तीसरा: अलग-अलग एयरलाइंस के टिकटों की कीमत की तुलना करना आसान होगा लेकिन दूसरी तरफ, त्योहारों, छुट्टियों और ज्यादा मांग वाले दिनों में टिकट महंगे होने की समस्या बनी रह सकती है यानी नए नियमों का मकसद हवाई टिकट सस्ता करना नहीं बल्कि टिकट की कीमत में पारदर्शिता लाना है.

यात्री को अब यह तो पता चलेगा कि उससे कितना और किस बात का पैसा लिया जा रहा है लेकिन यह जरूरी नहीं कि उसे पहले से सस्ती टिकट भी मिले.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के हाथ से फिसला 1614 करोड़ का निवेश, जानें किस राज्य की लगी लॉटरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow