फरीदाबाद में मिला 360 किलो विस्फोटक वही, जो पुलवामा अटैक में हुआ इस्तेमाल?

हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक मेडिकल कॉलेज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारकर सोमवार (10 नवंबर) को दो AK-47 राइफल और करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है. यह सनसनीखेज खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के दौरान सामने आया, जिसमें गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर कार्रवाई की गई. इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉ. आदिल अहमद राठर के लॉकर से भी एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी. आदिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी नेटवर्क से जुड़े एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया, जिसकी जानकारी ने इस बड़े विस्फोटक जखीरे का खुलासा किया. फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, बरामद विस्फोटक संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है. ये वही केमिकल है, जिसका इस्तेमाल 2019 के पुलवामा फिदायीन हमले में किया गया था. जांच में सामने आया है कि हमले से नौ दिन पहले आतंकियों ने अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोटक तैयार कर सेल्फी ली थी, जिसमें उनके चेहरे पर यह केमिकल लगा हुआ दिखा था.  

Nov 10, 2025 - 13:30
 0
फरीदाबाद में मिला 360 किलो विस्फोटक वही, जो पुलवामा अटैक में हुआ इस्तेमाल?

हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक मेडिकल कॉलेज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारकर सोमवार (10 नवंबर) को दो AK-47 राइफल और करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है. यह सनसनीखेज खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के दौरान सामने आया, जिसमें गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर कार्रवाई की गई.

इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉ. आदिल अहमद राठर के लॉकर से भी एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी. आदिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी नेटवर्क से जुड़े एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया, जिसकी जानकारी ने इस बड़े विस्फोटक जखीरे का खुलासा किया.

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, बरामद विस्फोटक संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है. ये वही केमिकल है, जिसका इस्तेमाल 2019 के पुलवामा फिदायीन हमले में किया गया था. जांच में सामने आया है कि हमले से नौ दिन पहले आतंकियों ने अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोटक तैयार कर सेल्फी ली थी, जिसमें उनके चेहरे पर यह केमिकल लगा हुआ दिखा था.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow