पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पश्चिम एशिया में संघर्ष और तनाव की वजह से उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के बाद दुनिया में महंगाई को लेकर खूब चर्चा हो रही है. वहीं, बीते दो हफ्ते में भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ने की वजह से अन्य आवश्यक सामानों के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई है. अब पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी के रूप में पहचाने जाने वाले विश्वेश्वरगंज से जुड़े ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक ऐसा फैसला ले लिया है, जिसके बाद अगले महीने की शुरुआत यानी 1 जून, 2026 से माल भाड़ा (किराया) में वह 20% की बढ़ोतरी करेंगे. इसकी वजह से किराना और राशन के ज्यादातर सामान भी महंगे हो जाएंगे. 20% बढ़ेगा माल भाड़ा- ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने की वजह से सामानों के लिए आने जाने वाले वाहनों और इसके व्यापार पर असर पड़ा है. हमने इसको लेकर एक बैठक की है और बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि 1 जून से वाराणसी के विशेश्वरगंज में देश के कोने-कोने से आने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल के किराया में 20% की वृद्धि की जाएगी. उनका साफ कहना है कि निरंतर हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की वजह से यह फैसला सामूहिक रूप से लिया गया है. चीनी से लेकर बादाम तक सब होंगे महंगे विश्वेश्वरगंज मंडी में मौजूद व्यापारियों ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की तरफ से निर्णय लिया गया है तो गल्ला मंडी के अधिकांश वस्तुओं के दाम पर इसका असर पड़ेगा और निश्चित ही 5 से 10% तक इसमें बढ़ोतरी हो जाएगी. जिसमें चीनी से लेकर बादाम सरसों दाल तेल अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं. विशेश्वरगंज मंडी में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से अलग-अलग सामान पहुंचते हैं, जहां से पूर्वांचल के कोने-कोने से पहुंचे लोगों की तरफ से इसकी खरीदारी की जाती है. यह भी पढ़ेंः PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: बिजली खर्च कम करने का मौका! पीएम सूर्य घर योजना में कैसे करें अप्लाई? यहां जानें पूरी जानकारी
पश्चिम एशिया में संघर्ष और तनाव की वजह से उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के बाद दुनिया में महंगाई को लेकर खूब चर्चा हो रही है. वहीं, बीते दो हफ्ते में भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ने की वजह से अन्य आवश्यक सामानों के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई है.
अब पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी के रूप में पहचाने जाने वाले विश्वेश्वरगंज से जुड़े ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक ऐसा फैसला ले लिया है, जिसके बाद अगले महीने की शुरुआत यानी 1 जून, 2026 से माल भाड़ा (किराया) में वह 20% की बढ़ोतरी करेंगे. इसकी वजह से किराना और राशन के ज्यादातर सामान भी महंगे हो जाएंगे.
20% बढ़ेगा माल भाड़ा- ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने की वजह से सामानों के लिए आने जाने वाले वाहनों और इसके व्यापार पर असर पड़ा है. हमने इसको लेकर एक बैठक की है और बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि 1 जून से वाराणसी के विशेश्वरगंज में देश के कोने-कोने से आने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल के किराया में 20% की वृद्धि की जाएगी. उनका साफ कहना है कि निरंतर हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की वजह से यह फैसला सामूहिक रूप से लिया गया है.
चीनी से लेकर बादाम तक सब होंगे महंगे
विश्वेश्वरगंज मंडी में मौजूद व्यापारियों ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की तरफ से निर्णय लिया गया है तो गल्ला मंडी के अधिकांश वस्तुओं के दाम पर इसका असर पड़ेगा और निश्चित ही 5 से 10% तक इसमें बढ़ोतरी हो जाएगी. जिसमें चीनी से लेकर बादाम सरसों दाल तेल अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं. विशेश्वरगंज मंडी में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से अलग-अलग सामान पहुंचते हैं, जहां से पूर्वांचल के कोने-कोने से पहुंचे लोगों की तरफ से इसकी खरीदारी की जाती है.
What's Your Reaction?