पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को दिया जिंदगी का खास मंत्र, बताया कैसे खुद को करें मोटिवेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि इसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ेगा. प्रधानमंत्री ने प्लेयर्स को यह भी सलाह दी कि उन्हें हर साल तीन स्कूलों में जाकर बच्चों से मिलना चाहिए, जिससे वह दूसरों को मोटिवेट करेंगे और खुद भी मोटिवेट होंगे. पीएम मोदी ने बुधवार (5 नवंबर, 2025) को वूमन वर्ल्प कप जीतने के बाद महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्लेयर्स से पूछा कि आपने खेल के मैदान में सफलता प्राप्त की अब देश आपसे आगे क्या अपेक्षा कर सकता है.  महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना ने कहा, 'हम जब वर्ल्ड कप्स के लिए जाते हैं तो हम सबसे पहले यही सोचते हैं कि अगर हम ये वर्ल्ड कप जीतेंगे तो ये वूमन स्पोर्ट के लिए जो इम्पेक्ट लाएगा, न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि वूमन स्पोर्ट में इम्पेक्ट बहुत बड़ा होगा. उससे भारत में एक बदलाव शुरू होगा तो आगे भी हमारी यही कोशिश रहेगी कि न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि पूरे वूमन स्पोर्ट में रिवोल्यूशन लाएं और मुझे लगता है कि हमारी टीम में वो क्षमता है.' प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि आप लोगों को बहुत मोटिवेट कर सकते हो. आपके हाथ में बड़ी ताकत है. आप लोग अपने घर जाएंगे तो अपने स्कूल में जाएं, जिस स्कूल से पढ़कर निकले हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि बस एक दिन स्कूल में बिताएं. बच्चों से बातें करें. बच्चे आपसे बहुत सारे सवाल पूछेंगे और आप जो भी सहज लगे उनसे बात करिए. पीएम मोदी ने कहा, 'मैं समझता हूं कि वो स्कूल भी आप लोगों को याद रखेगा और वो बच्चे जीवनभर आपको योद रखेंगे. जहां आप पढ़ें हैं, वही स्कूल. वो अगर आपका एक्सपीरियंस अच्छा रहता है तो फिर आप तीन स्कूल सेलेक्ट कीजिए. साल में जब भी मौका मिलेगा. एक दिन में एक स्कूल जाएं. साल में तीन स्कूल. आप देखिए वो आपको एक तरह से मोटिवेट करता है. आप तो उनको मोटिवेट करते हैं, वो भी आपको मोटिवेट करते हैं.' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट है. जैसे हमारे देश में मोटापा बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है तो फिट इंडिया ही उसका उपाय है. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि आप खाने का तेल 10 प्रतिशत कम कीजिए. खरीदते समय ही 10 प्रतिशत कम कर दीजिए. ये चीजें जब आपके मुंह से लोग सुनते हैं तो मैं समझता हूं कि बहुत फायदा होता है. बेटियों के लिए आप फिट इंडिया आग्रह करेंगे तो मैं समझता हूं कि ये एक बहुत बड़ा लाभ होगा और अगर आप उसमें कुछ योगदान दे सकते हैं तो आपको देना चाहिए.'

Nov 6, 2025 - 13:30
 0
पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को दिया जिंदगी का खास मंत्र, बताया कैसे खुद को करें मोटिवेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि इसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ेगा. प्रधानमंत्री ने प्लेयर्स को यह भी सलाह दी कि उन्हें हर साल तीन स्कूलों में जाकर बच्चों से मिलना चाहिए, जिससे वह दूसरों को मोटिवेट करेंगे और खुद भी मोटिवेट होंगे.

पीएम मोदी ने बुधवार (5 नवंबर, 2025) को वूमन वर्ल्प कप जीतने के बाद महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्लेयर्स से पूछा कि आपने खेल के मैदान में सफलता प्राप्त की अब देश आपसे आगे क्या अपेक्षा कर सकता है. 

महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना ने कहा, 'हम जब वर्ल्ड कप्स के लिए जाते हैं तो हम सबसे पहले यही सोचते हैं कि अगर हम ये वर्ल्ड कप जीतेंगे तो ये वूमन स्पोर्ट के लिए जो इम्पेक्ट लाएगा, न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि वूमन स्पोर्ट में इम्पेक्ट बहुत बड़ा होगा. उससे भारत में एक बदलाव शुरू होगा तो आगे भी हमारी यही कोशिश रहेगी कि न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि पूरे वूमन स्पोर्ट में रिवोल्यूशन लाएं और मुझे लगता है कि हमारी टीम में वो क्षमता है.'

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि आप लोगों को बहुत मोटिवेट कर सकते हो. आपके हाथ में बड़ी ताकत है. आप लोग अपने घर जाएंगे तो अपने स्कूल में जाएं, जिस स्कूल से पढ़कर निकले हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि बस एक दिन स्कूल में बिताएं. बच्चों से बातें करें. बच्चे आपसे बहुत सारे सवाल पूछेंगे और आप जो भी सहज लगे उनसे बात करिए.

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं समझता हूं कि वो स्कूल भी आप लोगों को याद रखेगा और वो बच्चे जीवनभर आपको योद रखेंगे. जहां आप पढ़ें हैं, वही स्कूल. वो अगर आपका एक्सपीरियंस अच्छा रहता है तो फिर आप तीन स्कूल सेलेक्ट कीजिए. साल में जब भी मौका मिलेगा. एक दिन में एक स्कूल जाएं. साल में तीन स्कूल. आप देखिए वो आपको एक तरह से मोटिवेट करता है. आप तो उनको मोटिवेट करते हैं, वो भी आपको मोटिवेट करते हैं.'

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट है. जैसे हमारे देश में मोटापा बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है तो फिट इंडिया ही उसका उपाय है. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि आप खाने का तेल 10 प्रतिशत कम कीजिए. खरीदते समय ही 10 प्रतिशत कम कर दीजिए. ये चीजें जब आपके मुंह से लोग सुनते हैं तो मैं समझता हूं कि बहुत फायदा होता है. बेटियों के लिए आप फिट इंडिया आग्रह करेंगे तो मैं समझता हूं कि ये एक बहुत बड़ा लाभ होगा और अगर आप उसमें कुछ योगदान दे सकते हैं तो आपको देना चाहिए.'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow