'आपकी माताजी को प्रणाम कहता हूं', ये सुनते ही इमोश्नल हो गईं इंडियन रेणुका सिंह ठाकुर, पीएम मोदी ने महिला क्रिकेटर को दिया खास मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर काफी इमोश्नल हो गईं. पीएम मोदी ने जब रेणुका की मां का जिक्र किया तो वह काफी भावुक नजर आईं और उनकी आंखें भी नम हो गईं. पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता है. फाइनल में साउथ अफ्रीका जैसी धाक्कड़ टीम को हराकर उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत की सराहना करने के लिए बुधवार (5 नवंबर, 2025) को पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी से बात की और खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ शेयर किए. वर्ल्ड कप में एक मैच के दौरान रेणुका सिंह ठाकुर पेपर पर मोर बनाकर टीम को चियर करती नजर आई थीं, जिस पर पीएम मोदी ने उनसे बात की.  रेणुका ने हंसते हुए पीएम मोदी से कहा कि उन्हें सिर्फ मोर ही बनाना आता था इसलिए उन्होंने मोर ही बना दिया. उनकी ये बात सुनकर पीएम मोदी भी जोर से हंसने लगे. फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेणुका सिंह की मां का जिक्र किया तो वह काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं. पीएम मोदी ने रेणुका की मां के संघर्ष की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा, 'आपकी माता जी को मैं विशेषरूप से प्रणाम करूंगा. इतनी कठिन जिंदगी रहते आपकी प्रगति के लिए उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया. सिंगल पैरेंट होने के बावजूद आपकी जिंदगी को बनाने के लिए एक मां इतनी मेहनत करे और एक बेटी के लिए करे, ये एक बहुत बड़ी बात है. मेरी तरफ से जरूर उनको आप प्रणाम कहिएगा.' रेणुका सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पारसा गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता का साल 1999 में निधन हो गया था. उस समय रेणुका की उम्र सिर्फ तीन साल थी. उनके पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे और उनके सपने को पूरा करने के लिए मां सुनीता ने बेटी के लिए बहुत संघर्ष किया है.  सुनीता ने बताया कि रेणुका जब छोटी थीं तो वह कपड़े की गेंद से अपने भाई विनोद और चचेरे भाई-बहनों के साथ क्रिकेट खेलती थीं. जब वब 13 साल की हुईं तो रेणुका के चाचा उन्हें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट अकादमी, धर्मशाला लेकर गए.

Nov 6, 2025 - 13:30
 0
'आपकी माताजी को प्रणाम कहता हूं',  ये सुनते ही इमोश्नल हो गईं इंडियन रेणुका सिंह ठाकुर, पीएम मोदी ने महिला क्रिकेटर को दिया खास मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर काफी इमोश्नल हो गईं. पीएम मोदी ने जब रेणुका की मां का जिक्र किया तो वह काफी भावुक नजर आईं और उनकी आंखें भी नम हो गईं. पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता है. फाइनल में साउथ अफ्रीका जैसी धाक्कड़ टीम को हराकर उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत की सराहना करने के लिए बुधवार (5 नवंबर, 2025) को पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की.

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी से बात की और खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ शेयर किए. वर्ल्ड कप में एक मैच के दौरान रेणुका सिंह ठाकुर पेपर पर मोर बनाकर टीम को चियर करती नजर आई थीं, जिस पर पीएम मोदी ने उनसे बात की. 

रेणुका ने हंसते हुए पीएम मोदी से कहा कि उन्हें सिर्फ मोर ही बनाना आता था इसलिए उन्होंने मोर ही बना दिया. उनकी ये बात सुनकर पीएम मोदी भी जोर से हंसने लगे. फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेणुका सिंह की मां का जिक्र किया तो वह काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं. पीएम मोदी ने रेणुका की मां के संघर्ष की सराहना की.

पीएम मोदी ने कहा, 'आपकी माता जी को मैं विशेषरूप से प्रणाम करूंगा. इतनी कठिन जिंदगी रहते आपकी प्रगति के लिए उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया. सिंगल पैरेंट होने के बावजूद आपकी जिंदगी को बनाने के लिए एक मां इतनी मेहनत करे और एक बेटी के लिए करे, ये एक बहुत बड़ी बात है. मेरी तरफ से जरूर उनको आप प्रणाम कहिएगा.'

रेणुका सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पारसा गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता का साल 1999 में निधन हो गया था. उस समय रेणुका की उम्र सिर्फ तीन साल थी. उनके पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे और उनके सपने को पूरा करने के लिए मां सुनीता ने बेटी के लिए बहुत संघर्ष किया है. 

सुनीता ने बताया कि रेणुका जब छोटी थीं तो वह कपड़े की गेंद से अपने भाई विनोद और चचेरे भाई-बहनों के साथ क्रिकेट खेलती थीं. जब वब 13 साल की हुईं तो रेणुका के चाचा उन्हें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट अकादमी, धर्मशाला लेकर गए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow