पाकिस्तान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सपना टूटना तय! बाबर आजम से जुड़ा है मामला
अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना, यह मुहावरा पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है. बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल करना लगता है पाक टीम को बहुत भारी पड़ने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप हो गए हैं. लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में बाबर केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. कप्तान सलमान आगा ने 40 गेंद में 76 तानों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. मगर बाबर 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए. पाकिस्तान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी बाबर आजम की खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पाकिस्तान टीम में जगह मिली है. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में 20 गेंद खेलकर 24 रन बना पाए थे. खराब फॉर्म, खराब स्ट्राइक रेट आगामी वर्ल्ड कप में पाक टीम की लुटिया डुबो सकती है. बाबर इससे पहले बिग बैश लीग में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. BBL 2025-26 में बाबर आजम 11 मैचों में केवल 202 रन बना पाए थे. बाबर ने ये रन 22.44 के औसत से बनाए और वो एक बार फिर खराब स्ट्राइक रेट के कारण ट्रोल हुए. सीजन में उन्होंने 103 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इन आंकड़ों के बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में प्रवेश मिला. सलमान-उस्मान ने पाकिस्तान को बचाया दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 198 रनों का स्कोर खड़ा किया. कप्तान सलमान आगा की 76 रनों की तूफानी पारी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने जिम्मा संभाला. उस्मान ने 36 गेंद में 53 रनों की पारी खेल, पाकिस्तान को छोटे स्कोर पर सिमटने से बचाया. शादाब खान ने भी 28 रनों का योगदान दिया. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया अपडेट
अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना, यह मुहावरा पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है. बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल करना लगता है पाक टीम को बहुत भारी पड़ने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप हो गए हैं. लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में बाबर केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. कप्तान सलमान आगा ने 40 गेंद में 76 तानों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. मगर बाबर 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए.
पाकिस्तान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी
बाबर आजम की खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पाकिस्तान टीम में जगह मिली है. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में 20 गेंद खेलकर 24 रन बना पाए थे. खराब फॉर्म, खराब स्ट्राइक रेट आगामी वर्ल्ड कप में पाक टीम की लुटिया डुबो सकती है.
बाबर इससे पहले बिग बैश लीग में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. BBL 2025-26 में बाबर आजम 11 मैचों में केवल 202 रन बना पाए थे. बाबर ने ये रन 22.44 के औसत से बनाए और वो एक बार फिर खराब स्ट्राइक रेट के कारण ट्रोल हुए. सीजन में उन्होंने 103 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इन आंकड़ों के बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में प्रवेश मिला.
सलमान-उस्मान ने पाकिस्तान को बचाया
दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 198 रनों का स्कोर खड़ा किया. कप्तान सलमान आगा की 76 रनों की तूफानी पारी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने जिम्मा संभाला. उस्मान ने 36 गेंद में 53 रनों की पारी खेल, पाकिस्तान को छोटे स्कोर पर सिमटने से बचाया. शादाब खान ने भी 28 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?