पाकिस्तान के बाद BAN से भी नो हैंडशेक, भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के प्लेयर्स से नहीं मिलाया हाथ; वर्ल्ड कप में किया इग्नोर
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस के बाद एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. दोनों देशों के बीच रिश्ते अभी ठीक नहीं चल रहे हैं, जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. बीसीबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी टीम को भारत नहीं भेजना चाहती, जिसको लेकर आईसीसी के अधिकारी बीसीबी से बात कर रहे हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप स्टेज मैच खेल रही है, जबकि बांग्लादेश का पहला मैच है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. परंपरा है कि टॉस के बाद दोनों देशों के कप्तान एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था, ये विरोध जताने का एक तरीका बन गया.
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस के बाद एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. दोनों देशों के बीच रिश्ते अभी ठीक नहीं चल रहे हैं, जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. बीसीबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी टीम को भारत नहीं भेजना चाहती, जिसको लेकर आईसीसी के अधिकारी बीसीबी से बात कर रहे हैं.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप स्टेज मैच खेल रही है, जबकि बांग्लादेश का पहला मैच है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. परंपरा है कि टॉस के बाद दोनों देशों के कप्तान एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था, ये विरोध जताने का एक तरीका बन गया.
What's Your Reaction?