पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

अगर किस्मत साथ दे, तो छोटी-सी कोशिश भी बड़ी खुशखबरी में बदल सकती है. ऐसा ही कुछ पंजाब के रहने वाले 53 साल के ट्रक ड्राइवर कुलवंत सिंह के साथ हुआ है. दुबई में पिछले 18 साल से रह रहे कुलवंत ने अबू धाबी बिग टिकट के सीरीज 291 ड्रॉ में 5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपए का इनाम जीता है. बड़ी बात यह है कि वह इस रकम को अकेले रखने के बजाय अपने पांच दोस्तों के बांटेंगे, जिनके साथ मिलकर वह पिछले करीब दो साल से हर महीने लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलवंत सिंह  को कई साल पहले ऑनलाइन वीडियो के जरिए बिग टिकट के बारे में पता चला था. इसके बाद उन्होंने करीब दो साल पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदना शुरू किया. धीरे-धीरे यह उनके समूह की हर महीने की आदत बन गई. इस बार कुलवंत ने बिना किसी खास योजना के एक टिकट नंबर चुना था. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनका यह नंबर इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा. दोस्तों के साथ मिलकर खरीदा था टिकट कुलवंत सिंह दुबई के जेबल अली इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं. कुलवंत सिंह और उनके पांच दोस्तों ने करीब दो साल पहले हर महीने टिकट खरीदने की शुरुआत की थी. लेकिन इस बार उनके समूह ने अबू धाबी बिग टिकट की सीरीज 291 के ड्रॉ में हिस्सा लिया. जीत की खबर मिलने पर कुलवंत सिंह काफी खुश हुए, क्योंकि उनके सभी दोस्त काफी लंबे समय से इनाम जीतने की उम्मीद कर रहे थे. 1.3 करोड़ की लॉटरी 5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपए की यह इनाम समूह के सदस्यों के बीच बांटी जाएगी. हालांकि, कुलवंत सिंह अपने हिस्से के पैसों से परिवार का खर्च संभालने और घर बनाने में योगदान देने की योजना बना रहे हैं. ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया

Oct 15, 2026 - 08:30
 0
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

अगर किस्मत साथ दे, तो छोटी-सी कोशिश भी बड़ी खुशखबरी में बदल सकती है. ऐसा ही कुछ पंजाब के रहने वाले 53 साल के ट्रक ड्राइवर कुलवंत सिंह के साथ हुआ है. दुबई में पिछले 18 साल से रह रहे कुलवंत ने अबू धाबी बिग टिकट के सीरीज 291 ड्रॉ में 5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपए का इनाम जीता है. बड़ी बात यह है कि वह इस रकम को अकेले रखने के बजाय अपने पांच दोस्तों के बांटेंगे, जिनके साथ मिलकर वह पिछले करीब दो साल से हर महीने लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे.

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलवंत सिंह  को कई साल पहले ऑनलाइन वीडियो के जरिए बिग टिकट के बारे में पता चला था. इसके बाद उन्होंने करीब दो साल पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदना शुरू किया. धीरे-धीरे यह उनके समूह की हर महीने की आदत बन गई. इस बार कुलवंत ने बिना किसी खास योजना के एक टिकट नंबर चुना था. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनका यह नंबर इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा.

दोस्तों के साथ मिलकर खरीदा था टिकट

कुलवंत सिंह दुबई के जेबल अली इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं. कुलवंत सिंह और उनके पांच दोस्तों ने करीब दो साल पहले हर महीने टिकट खरीदने की शुरुआत की थी. लेकिन इस बार उनके समूह ने अबू धाबी बिग टिकट की सीरीज 291 के ड्रॉ में हिस्सा लिया. जीत की खबर मिलने पर कुलवंत सिंह काफी खुश हुए, क्योंकि उनके सभी दोस्त काफी लंबे समय से इनाम जीतने की उम्मीद कर रहे थे.

1.3 करोड़ की लॉटरी

5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपए की यह इनाम समूह के सदस्यों के बीच बांटी जाएगी. हालांकि, कुलवंत सिंह अपने हिस्से के पैसों से परिवार का खर्च संभालने और घर बनाने में योगदान देने की योजना बना रहे हैं.

ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow