आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
Petrol-Diesel Rate Today August 8: दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं. क्रूड ऑयल फिसलकर 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है. हालांकि, बावजूद इसके पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी कि सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं. ईंधन की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं, लेकिन आज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज कितनी है कच्चे तेल की कीमत? वैश्विक मानक माना जाने वाला ब्रेंड क्रूड वीकेंड क्लोजिंग पर 1.40% टूटकर 82.38 डाॅलर प्रति बैरल पर बंद हुआ है. वायदा अनुबंधों में यह 81.50-84.44 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है. वहरं अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 0.27% की आंशिक मंदी के साथ 77.08 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ है. होर्मुज (Strait of Hormuz) को आंशिक रूप से खोलने और जहाजों व टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही 2 से 4 महीनों के लिए बहाल करने के लिए ईरान और अेमान के बीच एक संभावित मसौदे पर बातचीत चल रही है. इस कूटनीतिक बातचीत के चलते बाजार में युद्ध का जोखिम कुछ कम हुआ है और कच्चे तेल की कीमतों में साप्ताहिक स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है. शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर) दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये मुंबई 111.18 रुपये 97.83 रुपये कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये चेन्नई 107.77 रुपये 99.55 रुपये बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये अमृतसर 106.36 रुपये 96.22 रुपये फतेहाबाद 104.51 रुपये 97.20 रुपये पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये सबसे सस्ता और महंगा कहां पेट्रोल-डीजल? पोर्ट ब्लेयर में ईंधन सबसे सस्ती है. यहां पेट्रोल की कीमत 88.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 78.05 रुपये प्रति लीटर है, जो पूरे भारत में सबसे कम है. वहीं, आंध्र प्रदेश में कीमतें सबसे ज्यादा हैं. यहां पेट्रोल की कीमत 117.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.95 रुपये प्रति लीटर है. ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
Petrol-Diesel Rate Today August 8: दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं. क्रूड ऑयल फिसलकर 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है. हालांकि, बावजूद इसके पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी कि सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं. ईंधन की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं, लेकिन आज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज कितनी है कच्चे तेल की कीमत?
वैश्विक मानक माना जाने वाला ब्रेंड क्रूड वीकेंड क्लोजिंग पर 1.40% टूटकर 82.38 डाॅलर प्रति बैरल पर बंद हुआ है. वायदा अनुबंधों में यह 81.50-84.44 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है. वहरं अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 0.27% की आंशिक मंदी के साथ 77.08 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ है.
होर्मुज (Strait of Hormuz) को आंशिक रूप से खोलने और जहाजों व टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही 2 से 4 महीनों के लिए बहाल करने के लिए ईरान और अेमान के बीच एक संभावित मसौदे पर बातचीत चल रही है. इस कूटनीतिक बातचीत के चलते बाजार में युद्ध का जोखिम कुछ कम हुआ है और कच्चे तेल की कीमतों में साप्ताहिक स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है.
शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 102.12 रुपये | 95.20 रुपये |
| मुंबई | 111.18 रुपये | 97.83 रुपये |
| कोलकाता | 113.47 रुपये | 99.82 रुपये |
| चेन्नई | 107.77 रुपये | 99.55 रुपये |
| बेंगलुरु | 110.93 रुपये | 98.80 रुपये |
| हैदराबाद | 115.69 रुपये | 103.82 रुपये |
| अमृतसर | 106.36 रुपये | 96.22 रुपये |
| फतेहाबाद | 104.51 रुपये | 97.20 रुपये |
| पटना | 113.35 रुपये | 99.36 रुपये |
सबसे सस्ता और महंगा कहां पेट्रोल-डीजल?
पोर्ट ब्लेयर में ईंधन सबसे सस्ती है. यहां पेट्रोल की कीमत 88.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 78.05 रुपये प्रति लीटर है, जो पूरे भारत में सबसे कम है. वहीं, आंध्र प्रदेश में कीमतें सबसे ज्यादा हैं. यहां पेट्रोल की कीमत 117.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.95 रुपये प्रति लीटर है.
ये भी पढ़ें:
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
What's Your Reaction?