नितिन नबीन ने सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक, केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में सोमवार (1 जून, 2026) को पार्टी के देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की एक अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में पार्टी के संगठन के महामंत्री बीएल संतोष सहित अन्य सभी राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद रहे. इस अहम बैठक का उद्देश्य भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करना है. इस साथ ही, भाजपा की अहम बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों का आकलन किया गया, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों और नई रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई. इसके अलावा, संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदमों पर चर्चा की गई. बैठक में किन-किन मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोशल मीडिया पर अत्यधिक निर्भरता कम करने और पार्टी की पारंपरिक ताकत, घर-घर संपर्क अभियान, को फिर से मजबूती से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया. इसमें यह भी फैसला लिया गया कि सभी संपर्क अभियानों में पार्टी, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता दी जाए और कार्यकर्ताओं से प्राप्त सूचनाओं और फीडबैक पर ही भरोसा रखा जाए. नितिन नबीन ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और चिंताओं का ध्यान रखें और उनमें किसी भी तरह की निराशा या हताशा का भाव नहीं आने देना चाहिए. यह बैठक पार्टी को आगामी चुनावी साल में पूर्ण रूप से तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यह भी पढ़ेंः NEET विवादः ‘हमें पूरा भरोसा, छात्रों को मिलेगा इंसाफ’, PM मोदी की तारीफ करते हुए बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में सोमवार (1 जून, 2026) को पार्टी के देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की एक अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में पार्टी के संगठन के महामंत्री बीएल संतोष सहित अन्य सभी राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद रहे. इस अहम बैठक का उद्देश्य भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करना है.
इस साथ ही, भाजपा की अहम बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों का आकलन किया गया, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों और नई रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई. इसके अलावा, संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदमों पर चर्चा की गई.
बैठक में किन-किन मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोशल मीडिया पर अत्यधिक निर्भरता कम करने और पार्टी की पारंपरिक ताकत, घर-घर संपर्क अभियान, को फिर से मजबूती से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया. इसमें यह भी फैसला लिया गया कि सभी संपर्क अभियानों में पार्टी, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता दी जाए और कार्यकर्ताओं से प्राप्त सूचनाओं और फीडबैक पर ही भरोसा रखा जाए.
नितिन नबीन ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और चिंताओं का ध्यान रखें और उनमें किसी भी तरह की निराशा या हताशा का भाव नहीं आने देना चाहिए. यह बैठक पार्टी को आगामी चुनावी साल में पूर्ण रूप से तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
यह भी पढ़ेंः NEET विवादः ‘हमें पूरा भरोसा, छात्रों को मिलेगा इंसाफ’, PM मोदी की तारीफ करते हुए बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
What's Your Reaction?