धर्मेंद्र की करोड़ों की कमाई का राज! गरम धरम ढाबा से लेकर रियल एस्टेट तक फैला था कारोबार

Dharmendra Net Worth: फिल्मी दुनिया के ही-मैन दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन सोमवार, 24 नवंबर को हो गया. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. दिग्गज एक्टर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा, हम भी तेरे से की थी. जिसके लिए उन्हें केवल 51 रुपए की फीस मिली थी.  इसके साथ ही बहुत सारी फिल्मों से धर्मेंद्र ने लोगों का दिल जीत लिया था. शोले, प्रतिज्ञा, सीता और गीता, धर्मवीर जैसी कई हिट फिल्मों में धर्मेंद्र ने काम किया था. अपनी फिल्मी विरासत के साथ-साथ इस महान कलाकार ने अपनी फैमिली के लिए बहुत कुछ पीछे छोड़ा हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की कुल नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपए हैं. आइए जानते हैं, धर्मेंद्र की संपत्ति और उनके बिजनेस के बारे में.... मुंबई में है शानदार फॉर्म हाउस  धर्मेंद्र की मुंबई स्थित लोनावाला में 100 एकड़ का एक फॉर्म हाउस है. इस प्रॉपर्टी में स्विमिंग पूल, थेरीपी एरिया, बाग समेत अन्य सुविधाएं मौजूद है. हालांकि, इस फॉर्म हाउस की कीमत की जानकारी नहीं है. लेकिन उनके नेटवर्थ का एक हिस्सा ये फॉर्म हाउस भी है. इसके अलावा मुंबई के जुहू समेत महाराष्ट्र में उनकी कई प्रॉपर्टीज है. जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपए आंकी जाती है.  गरम धरम ढाबा और ही-मैन रेस्टोरेंट धर्मेंद्र फिल्मों के अलावा अपने ढाबा और रेस्टोरेंट से भी पैसो की इनकम करते थे. धर्मेंद्र की करनाल हाईवे पर गरम धरम ढाबा और ही-मैन रेस्टोरेंट हैं. गरम धरम ढाबा के बहुत से आउटलेट्स भारत के अलग-अलग शहरों में हैं. जहां से उनकी कमाई होती थी.  प्रोडक्शन हाउस और ऐड फिल्मों से कमाई धर्मेंद्र का अपना विजेता फिल्म्स नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है. धर्मेंद्र ने इसकी शुरुआत साल 1983 में की थी. इसके साथ ही धर्मेंद्र ब्रांड एंडोर्समेंट और ऐड फिल्मों के जरिए भी कमाई करते थे.    यह भी पढ़ें: क्रिप्टो में रिकॉर्ड गिरावट, बिटकॉइन भी फिसली, क्या अब है निवेश का सही समय?  

Nov 24, 2025 - 16:30
 0
धर्मेंद्र की करोड़ों की कमाई का राज! गरम धरम ढाबा से लेकर रियल एस्टेट तक फैला था कारोबार

Dharmendra Net Worth: फिल्मी दुनिया के ही-मैन दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन सोमवार, 24 नवंबर को हो गया. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. दिग्गज एक्टर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा, हम भी तेरे से की थी. जिसके लिए उन्हें केवल 51 रुपए की फीस मिली थी. 

इसके साथ ही बहुत सारी फिल्मों से धर्मेंद्र ने लोगों का दिल जीत लिया था. शोले, प्रतिज्ञा, सीता और गीता, धर्मवीर जैसी कई हिट फिल्मों में धर्मेंद्र ने काम किया था. अपनी फिल्मी विरासत के साथ-साथ इस महान कलाकार ने अपनी फैमिली के लिए बहुत कुछ पीछे छोड़ा हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की कुल नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपए हैं. आइए जानते हैं, धर्मेंद्र की संपत्ति और उनके बिजनेस के बारे में....

मुंबई में है शानदार फॉर्म हाउस 

धर्मेंद्र की मुंबई स्थित लोनावाला में 100 एकड़ का एक फॉर्म हाउस है. इस प्रॉपर्टी में स्विमिंग पूल, थेरीपी एरिया, बाग समेत अन्य सुविधाएं मौजूद है. हालांकि, इस फॉर्म हाउस की कीमत की जानकारी नहीं है. लेकिन उनके नेटवर्थ का एक हिस्सा ये फॉर्म हाउस भी है. इसके अलावा मुंबई के जुहू समेत महाराष्ट्र में उनकी कई प्रॉपर्टीज है. जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपए आंकी जाती है. 

गरम धरम ढाबा और ही-मैन रेस्टोरेंट

धर्मेंद्र फिल्मों के अलावा अपने ढाबा और रेस्टोरेंट से भी पैसो की इनकम करते थे. धर्मेंद्र की करनाल हाईवे पर गरम धरम ढाबा और ही-मैन रेस्टोरेंट हैं. गरम धरम ढाबा के बहुत से आउटलेट्स भारत के अलग-अलग शहरों में हैं. जहां से उनकी कमाई होती थी. 

प्रोडक्शन हाउस और ऐड फिल्मों से कमाई

धर्मेंद्र का अपना विजेता फिल्म्स नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है. धर्मेंद्र ने इसकी शुरुआत साल 1983 में की थी. इसके साथ ही धर्मेंद्र ब्रांड एंडोर्समेंट और ऐड फिल्मों के जरिए भी कमाई करते थे.   

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो में रिकॉर्ड गिरावट, बिटकॉइन भी फिसली, क्या अब है निवेश का सही समय?

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow