दूसरे टेस्ट से पहले सामने आया डरावना सच, यहां 58 साल से नहीं जीती टीम इंडिया; अब क्या करेंगे कप्तान गिल

IND vs ENG Test Record Edgbaston: भारतीय टीम जीत के करीब आने के बाद भी पहला टेस्ट 5 विकेट से हार गई थी. अब नए कप्तान शुभमन गिल दूसरी परीक्षा के लिए तैयार हैं. भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाना है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है, लेकिन उससे पहले ही एक डरावना सच सामने आ गया है. दरअसल टेस्ट क्रिकेट में एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. 58 साल से नहीं जीती टीम इंडिया एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जो सभी इंग्लैंड के खिलाफ हुए हैं. यह बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड है कि इन 8 मुकाबलों में टीम इंडिया कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है, क्योंकि 7 बार एजबेस्टन में उसे हार मिली और एक मैच ड्रॉ पर छूटा था. इस मैदान पर भारतीय टीम ने पहला टेस्ट सन 1967 में खेला था. उसके बाद 58 साल बीत चुके हैं लेकिन एजबेस्टन में टीम इंडिया की जीत का सूखा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. यह आगामी मैच ऋषभ पंत के लिए बहुत खास बन सकता है क्योंकि वो एजबेस्टन के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. पंत इस मैदान पर दो पारियों में 203 रन बना चुके हैं, जबकि इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने यहां 231 रन बनाए थे. टूट गई टीम इंडिया की जीत की स्ट्रीक मौजूदा सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पिछले चारों टेस्ट मैचों में चित्त कर दिया था. मगर लीड्स टेस्ट में आई 5 विकेट की हार के बाद भारतीय टीम की 4 मैचों की जीत की स्ट्रीक समाप्त हो चुकी है. वहीं इंग्लैंड में खेलते हुए यह भारतीय टीम की पिछले 4 मैचों में तीसरी हार रही. यह भी पढ़ें: 19 साल के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने डेब्यू में तोड़ दिये सारे रिकॉर्ड, सबसे तेज शतक ठोक रचा इतिहास

Jun 28, 2025 - 21:30
 0
दूसरे टेस्ट से पहले सामने आया डरावना सच, यहां 58 साल से नहीं जीती टीम इंडिया; अब क्या करेंगे कप्तान गिल

IND vs ENG Test Record Edgbaston: भारतीय टीम जीत के करीब आने के बाद भी पहला टेस्ट 5 विकेट से हार गई थी. अब नए कप्तान शुभमन गिल दूसरी परीक्षा के लिए तैयार हैं. भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाना है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है, लेकिन उससे पहले ही एक डरावना सच सामने आ गया है. दरअसल टेस्ट क्रिकेट में एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है.

58 साल से नहीं जीती टीम इंडिया

एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जो सभी इंग्लैंड के खिलाफ हुए हैं. यह बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड है कि इन 8 मुकाबलों में टीम इंडिया कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है, क्योंकि 7 बार एजबेस्टन में उसे हार मिली और एक मैच ड्रॉ पर छूटा था. इस मैदान पर भारतीय टीम ने पहला टेस्ट सन 1967 में खेला था. उसके बाद 58 साल बीत चुके हैं लेकिन एजबेस्टन में टीम इंडिया की जीत का सूखा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है.

यह आगामी मैच ऋषभ पंत के लिए बहुत खास बन सकता है क्योंकि वो एजबेस्टन के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. पंत इस मैदान पर दो पारियों में 203 रन बना चुके हैं, जबकि इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने यहां 231 रन बनाए थे.

टूट गई टीम इंडिया की जीत की स्ट्रीक

मौजूदा सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पिछले चारों टेस्ट मैचों में चित्त कर दिया था. मगर लीड्स टेस्ट में आई 5 विकेट की हार के बाद भारतीय टीम की 4 मैचों की जीत की स्ट्रीक समाप्त हो चुकी है. वहीं इंग्लैंड में खेलते हुए यह भारतीय टीम की पिछले 4 मैचों में तीसरी हार रही.

यह भी पढ़ें:

19 साल के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने डेब्यू में तोड़ दिये सारे रिकॉर्ड, सबसे तेज शतक ठोक रचा इतिहास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow