दिल्ली मेट्रो का बढ़ेगा दायरा, मोदी कैबिनेट ने दी फेज 5A को मंजूरी, 12 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च
24 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो के विस्तार पर चर्चा हो रही है. केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी. केंद्र सरकार का कहना है कि मेट्रो विस्तार से दिल्ली के प्रदूषण और ट्रैफिक में कमी आएगी. केंद्र सरकार ने 12,015 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो से रोजाना करीब 65 लाख लोग सफर करते हैं. 3 साल में पूरा होगा नया मेट्रो प्रोजेक्ट इस प्रोजेक्ट के तहत 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 10 अंडरग्राउंड स्टेशन और 3 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. यह प्रोजेक्ट 3 साल में पूरा होने का अनुमान है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी दे दी है, जिसमें 13 स्टेशन होंगे. 12,015 करोड़ रुपए की लागत से 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगा.'
24 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो के विस्तार पर चर्चा हो रही है. केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी. केंद्र सरकार का कहना है कि मेट्रो विस्तार से दिल्ली के प्रदूषण और ट्रैफिक में कमी आएगी. केंद्र सरकार ने 12,015 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो से रोजाना करीब 65 लाख लोग सफर करते हैं.
3 साल में पूरा होगा नया मेट्रो प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट के तहत 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 10 अंडरग्राउंड स्टेशन और 3 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. यह प्रोजेक्ट 3 साल में पूरा होने का अनुमान है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी दे दी है, जिसमें 13 स्टेशन होंगे. 12,015 करोड़ रुपए की लागत से 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगा.'
What's Your Reaction?