द. अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया की WTC Final की राह हुई मुश्किल, समझिए पूरा समीकरण

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को 408 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहली पारी में 201 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में 140 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इस हार से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में एक स्थान का नुकसान हुआ है, साथ ही फाइनल की राह भी मुश्किल हो गई है. जानिए अब भारत को WTC Final में कैसे पहुंच सकता है. कोलकाता टेस्ट में मिली हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा गया, खैर वो कुछ हद तक जायज भी था लेकिन गुवाहाटी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ा, वहीं गेंदबाज मार्को यानसेन (93) ने भी भारतीय गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ गति से रन बनाए. दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों (जायसवाल और जडेजा) द्वारा सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारियां आई. अब सीरीज हारने के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. WTC 2025-2027 अंक तालिका में टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर थी, लेकिन इसमें मिली हार के बाद टीम 5वें नंबर पर आ गई है. भारत ने इस चक्र में 9 मैच खेले हैं, 4 में जीत मिली है और इतने ही मैच हारे हैं. 1 टेस्ट ड्रा रहा. भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है. भारत की हार का फायदा पाकिस्तान को हुआ है, जो 5वें से चौथे स्थान पर आ गया. पाकिस्तान ने 2 टेस्ट में से 1 जीता है और 1 हारा है.  अब WTC 2027 फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में भारतीय टीम के अभी 9 मैच बचे हुए हैं. भारत को 9 में से 8 मैच जीतने हैं, इससे टीम का जीत प्रतिशत 70 पार हो जाएगा. 9 में से 7 टेस्ट जीतने पर भी टीम इंडिया की उम्मीदें फाइनल में जाने की बनी रहेगी. हालांकि भारत को ड्रा से भी बचने की कोशिश करनी होगी और जीतने के बारे में सोचना होगा. टीम इंडिया को अब 2 सीरीज विदेश में खेलनी हैं. पिछले 3 फाइनल मुकाबलों को देखें तो उसमें पहुंचने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 64 से 68 रहा है. ऐसे में भारत को 9 में से 7 टेस्ट तो हर हाल में जीतने ही होंगे.

Nov 26, 2025 - 20:30
 0
द. अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया की WTC Final की राह हुई मुश्किल, समझिए पूरा समीकरण

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को 408 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहली पारी में 201 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में 140 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इस हार से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में एक स्थान का नुकसान हुआ है, साथ ही फाइनल की राह भी मुश्किल हो गई है. जानिए अब भारत को WTC Final में कैसे पहुंच सकता है.

कोलकाता टेस्ट में मिली हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा गया, खैर वो कुछ हद तक जायज भी था लेकिन गुवाहाटी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ा, वहीं गेंदबाज मार्को यानसेन (93) ने भी भारतीय गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ गति से रन बनाए. दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों (जायसवाल और जडेजा) द्वारा सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारियां आई. अब सीरीज हारने के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

WTC 2025-2027 अंक तालिका में टीम इंडिया

गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर थी, लेकिन इसमें मिली हार के बाद टीम 5वें नंबर पर आ गई है. भारत ने इस चक्र में 9 मैच खेले हैं, 4 में जीत मिली है और इतने ही मैच हारे हैं. 1 टेस्ट ड्रा रहा. भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है.

भारत की हार का फायदा पाकिस्तान को हुआ है, जो 5वें से चौथे स्थान पर आ गया. पाकिस्तान ने 2 टेस्ट में से 1 जीता है और 1 हारा है. 

अब WTC 2027 फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में भारतीय टीम के अभी 9 मैच बचे हुए हैं. भारत को 9 में से 8 मैच जीतने हैं, इससे टीम का जीत प्रतिशत 70 पार हो जाएगा. 9 में से 7 टेस्ट जीतने पर भी टीम इंडिया की उम्मीदें फाइनल में जाने की बनी रहेगी. हालांकि भारत को ड्रा से भी बचने की कोशिश करनी होगी और जीतने के बारे में सोचना होगा.

टीम इंडिया को अब 2 सीरीज विदेश में खेलनी हैं. पिछले 3 फाइनल मुकाबलों को देखें तो उसमें पहुंचने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 64 से 68 रहा है. ऐसे में भारत को 9 में से 7 टेस्ट तो हर हाल में जीतने ही होंगे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow