SL VS BAN: पाथुम निसांका का ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने दूसरे दिन कसा शिकंजा, जानें दूसरे दिन का हाल

Sri Lanka Vs Bangladesh 2nd Test, Day-2 Report: पाथुम निसांका के शानदार शतक और दिनेश चांडीमल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने मैच पर शिकंजा कस लिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने 43 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. निसांका 146 रनों पर नाबाद हैं. वहीं नाइट वॉचमैन के रूप में आए प्रभात जयसुर्या 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका की पारी शुरू होने से पहले दूसरे दिन सुबह बांग्लादेश ने अपने स्कोर 220-8 से आगे खेलना शुरू किया. बांग्लादेश ने अपने स्कोर में दूसरे दिन 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गए. बांग्लादेश के लिए किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं जड़ा. उनके लिए सबसे ज्यादा रन शादमान इस्लाम ने बनाए. शादमान ने 46 रन बनाए. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और सोनल दिनुशा ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं विश्वा फर्नांडो को दो, थारिंदु रतनायके और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक सफलता मिली. निसांका का शानदार शतक ओपनर बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन पारी खेली है. निसांका अभी भी 146 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इस पारी में निसांका ने 18 चौके लगाए हैं. निसांका ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई. निसांका ने पहले विकेट के लिए लाहिरु उडारा के साथ 88 रन जोड़े. उडारा 40 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार हुए. चांडीमल ने जड़ा अर्धशतक, निसांका के साथ जोड़े 194 रन दिनेश चांडीमल शतक लगाने से सिर्फ सात रन से चुक गए. चांडीमल ने 93 रनों की पारी खेली. इस पारी में चांडीमल ने 10 चौके और एक छक्का लगाया. चांडीमल ने दूसरे विकेट के लिए निसांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी निभाई. चांडीमल 93 के स्कोर पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए. चांडीमल और निसांका की इस साझेदारी की बदौलत श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. श्रीलंका तीसरे दिन चाहेगी कि वो पहली पारी में बड़ा लीड हासिल कर ले. यह भी पढ़ें-  IPL में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, 'जूनियर एबी' डेवाल्ड ब्रेविस की दक्षिण अफ्रीकी टीम में एंट्री

Jun 26, 2025 - 21:30
 0
SL VS BAN: पाथुम निसांका का ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने दूसरे दिन कसा शिकंजा, जानें दूसरे दिन का हाल

Sri Lanka Vs Bangladesh 2nd Test, Day-2 Report: पाथुम निसांका के शानदार शतक और दिनेश चांडीमल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने मैच पर शिकंजा कस लिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने 43 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. निसांका 146 रनों पर नाबाद हैं. वहीं नाइट वॉचमैन के रूप में आए प्रभात जयसुर्या 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

श्रीलंका की पारी शुरू होने से पहले दूसरे दिन सुबह बांग्लादेश ने अपने स्कोर 220-8 से आगे खेलना शुरू किया. बांग्लादेश ने अपने स्कोर में दूसरे दिन 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गए. बांग्लादेश के लिए किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं जड़ा. उनके लिए सबसे ज्यादा रन शादमान इस्लाम ने बनाए. शादमान ने 46 रन बनाए. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और सोनल दिनुशा ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं विश्वा फर्नांडो को दो, थारिंदु रतनायके और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक सफलता मिली.

निसांका का शानदार शतक

ओपनर बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन पारी खेली है. निसांका अभी भी 146 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इस पारी में निसांका ने 18 चौके लगाए हैं. निसांका ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई. निसांका ने पहले विकेट के लिए लाहिरु उडारा के साथ 88 रन जोड़े. उडारा 40 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार हुए.

चांडीमल ने जड़ा अर्धशतक, निसांका के साथ जोड़े 194 रन

दिनेश चांडीमल शतक लगाने से सिर्फ सात रन से चुक गए. चांडीमल ने 93 रनों की पारी खेली. इस पारी में चांडीमल ने 10 चौके और एक छक्का लगाया. चांडीमल ने दूसरे विकेट के लिए निसांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी निभाई. चांडीमल 93 के स्कोर पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए. चांडीमल और निसांका की इस साझेदारी की बदौलत श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. श्रीलंका तीसरे दिन चाहेगी कि वो पहली पारी में बड़ा लीड हासिल कर ले.

यह भी पढ़ें-  IPL में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, 'जूनियर एबी' डेवाल्ड ब्रेविस की दक्षिण अफ्रीकी टीम में एंट्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow