तेलंगाना में शराबी ड्राइवर की खौफनाक हरकत, SI को कार बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा; परिवार को कुचला

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक शराबी ड्राइवर श्रीकर ने ड्रंक ड्राइविंग चेकिंग से बचने के चक्कर में SI मधु को अपनी कार के बोनट पर लगभग 500 मीटर तक घसीटा, जिससे पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आईं. वहीं, कार चालक ने तेज रफ्तार में एक बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर सवार महिला दिव्या की बांह टूट गई और उनके एक साल के पोते सहित वेंकट रेड्डी को भी चोटें लगीं. यह घटना रविवार (25 जनवरी, 2026) की शाम रंगारेड्डी जिले के याचरम बस स्टैंड के पास हुई, जहां पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके, लेकिन श्रीकर ने सिग्नल को नजरअंदाज कर भागने की कोशिश की, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन नहीं रुकी कार यह घटना तब हुई, जब इब्राहिमपट्नम पुलिस स्टेशन के एसआई मधु अपनी टीम के साथ अंबेडकर चौरस्ता पर वाहनों की जांच कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार आई, जिसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन शराब के नशे में धुत कोहेडा निवासी कार ड्राइवर श्रीकर ने रोकने के बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की. ऐसा होने पर एसआई मधु ने कार रोकने के लिए बोनट पर छलांग लगाई, लेकिन श्रीकर ने स्पीड नहीं घटाई और अधिकारी को घसीटते हुए ले गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दृश्य बेहद डरावना था. लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन कार नहीं रुकी. लगभग 500 मीटर बाद, याचरम शहर पार करने पर कार की गति थोड़ी कम हुई, तब एसआई मधु कूदकर बच गए. उन्होंने मामूली चोटें झेलीं, लेकिन जान बच गई. पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को किया गिरफ्तार इस बीच, भागती कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी. बाइक पर याचरम निवासी वेंकट रेड्डी अपनी बहू दिव्या और एक साल के पोते के साथ जा रहे थे. टक्कर से वे सड़क पर गिर पड़े. इससे दिव्या की बांह टूट गई, जबकि वेंकट रेड्डी और बच्चे को हल्की चोटें आईं. सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कार में श्रीकर के साथ हैदरनगर का निवासी नितिन भी था. पुलिस ने खानापुर के पास कार को रोककर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में श्रीकर के शराब पीने की पुष्टि हुई. याचरम पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने, चोट पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है. जांच जारी है. शराबी ड्राइवरों के कारण पिछले कई सालों में हुई कई हादसे यह घटना हैदराबाद और आसपास के इलाकों में बढ़ते ड्रंक ड्राइविंग मामलों की याद दिलाती है. पुलिस के भारी जुर्माने, काउंसलिंग और सख्त चेकिंग के बावजूद ऐसे हादसे रुक नहीं रहे. पिछले सालों में तेलंगाना में शराबी ड्राइवरों से सैकड़ों मौतें हुईं, जो सड़क सुरक्षा की बड़ी चुनौती है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा पैदा किया है, क्योंकि यह न सिर्फ पुलिस की जान जोखिम में डाली, बल्कि एक सामान्य परिवार को भी पीड़ा दी. पुलिस की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता और सख्त कानूनों की जरूरत है. यह भी पढ़ेंः ‘सरकार की कठपुतली बनी तेलंगाना पुलिस!’, टी. राजा सिंह को बेटे को जान से मारने की मिली धमकी, तो बौखलाए गोशामहल MLA

Jan 26, 2026 - 19:30
 0
तेलंगाना में शराबी ड्राइवर की खौफनाक हरकत, SI को कार बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा; परिवार को कुचला

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक शराबी ड्राइवर श्रीकर ने ड्रंक ड्राइविंग चेकिंग से बचने के चक्कर में SI मधु को अपनी कार के बोनट पर लगभग 500 मीटर तक घसीटा, जिससे पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आईं. वहीं, कार चालक ने तेज रफ्तार में एक बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर सवार महिला दिव्या की बांह टूट गई और उनके एक साल के पोते सहित वेंकट रेड्डी को भी चोटें लगीं.

यह घटना रविवार (25 जनवरी, 2026) की शाम रंगारेड्डी जिले के याचरम बस स्टैंड के पास हुई, जहां पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके, लेकिन श्रीकर ने सिग्नल को नजरअंदाज कर भागने की कोशिश की, जिससे यह हादसा हुआ.

पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन नहीं रुकी कार

यह घटना तब हुई, जब इब्राहिमपट्नम पुलिस स्टेशन के एसआई मधु अपनी टीम के साथ अंबेडकर चौरस्ता पर वाहनों की जांच कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार आई, जिसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन शराब के नशे में धुत कोहेडा निवासी कार ड्राइवर श्रीकर ने रोकने के बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की. ऐसा होने पर एसआई मधु ने कार रोकने के लिए बोनट पर छलांग लगाई, लेकिन श्रीकर ने स्पीड नहीं घटाई और अधिकारी को घसीटते हुए ले गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दृश्य बेहद डरावना था. लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन कार नहीं रुकी. लगभग 500 मीटर बाद, याचरम शहर पार करने पर कार की गति थोड़ी कम हुई, तब एसआई मधु कूदकर बच गए. उन्होंने मामूली चोटें झेलीं, लेकिन जान बच गई.

पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को किया गिरफ्तार

इस बीच, भागती कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी. बाइक पर याचरम निवासी वेंकट रेड्डी अपनी बहू दिव्या और एक साल के पोते के साथ जा रहे थे. टक्कर से वे सड़क पर गिर पड़े. इससे दिव्या की बांह टूट गई, जबकि वेंकट रेड्डी और बच्चे को हल्की चोटें आईं. सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

कार में श्रीकर के साथ हैदरनगर का निवासी नितिन भी था. पुलिस ने खानापुर के पास कार को रोककर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में श्रीकर के शराब पीने की पुष्टि हुई. याचरम पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने, चोट पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है. जांच जारी है.

शराबी ड्राइवरों के कारण पिछले कई सालों में हुई कई हादसे

यह घटना हैदराबाद और आसपास के इलाकों में बढ़ते ड्रंक ड्राइविंग मामलों की याद दिलाती है. पुलिस के भारी जुर्माने, काउंसलिंग और सख्त चेकिंग के बावजूद ऐसे हादसे रुक नहीं रहे. पिछले सालों में तेलंगाना में शराबी ड्राइवरों से सैकड़ों मौतें हुईं, जो सड़क सुरक्षा की बड़ी चुनौती है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा पैदा किया है, क्योंकि यह न सिर्फ पुलिस की जान जोखिम में डाली, बल्कि एक सामान्य परिवार को भी पीड़ा दी. पुलिस की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता और सख्त कानूनों की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः ‘सरकार की कठपुतली बनी तेलंगाना पुलिस!’, टी. राजा सिंह को बेटे को जान से मारने की मिली धमकी, तो बौखलाए गोशामहल MLA

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow