तेल, प्याज से लेकर गैस तक, क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं खाने-पीने की चीजों के दाम?

पिछले कुछ समय में महंगाई ने खूब पैर पसारे हैं, जिसने लोगों के घर के बजट को तेजी से हिलाकर रख दिया है. घर पर हर रोज बनने वाला खाने-पीने की चीजों के दाम बड़ी ही तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसकी वजह से हर रोज की थाली भी बजट से बाहर जाती जा रही है. लेकिन ये महंगाई इतनी तेजी से बढ़ क्यों रही है? क्या इस बारे में आप जानते हैं? नहीं ना! तो आइये पता लगाते हैं कि इतनी तेजी से महंगाई क्यों देश में बढ़ रही है. बेसिक चीजों के बढ़ रहे दामखाने- पीने में इस्तेमाल होने वाली बेसिक चीजें, जैसे प्याज जिससे हर रोज घर के किचन में तड़का लगता है, तेल, जिसके बिना सब्जी बन ही नहीं सकती. गैस, जो नहीं होगा तो खाना कैसे पकेगा? ऐसे ही अदरक, लहसुन, चीनी आदि की कीमतों में भी लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. आइये दिखाते हैं अगस्त में कितना प्रतिशत खाने- पीने की चीजों में बढ़ोतरी हुई है. ये भी पढ़ें: विदेश जाने पर सरकारी पहरा, क्यों अपने नागरिकों पर ट्रैवल पाबंदियां कस रहा चीन? अगस्त में इन चीजों के बढ़े हैं दाम सामान अगस्त में बढ़ी महंगाई (प्रतिशत में) अदरक 74% प्याज 48% लहसुन 44% चीनी 24% चिकन 14% अंडे 11% खाने का तेल 9% चावल 6% पनीर 4% पल्सेस 4% क्यों बढ़ रही महंगाई?इसकी सबसे बड़ी वजह है मॉनसून की बारिश, हालांकि ये मौसम इस महीने खत्म होने वाला है. जून में शुरू होने के बाद से बारिश सामान्य से 15 प्रतिशत कम हुई है, और मौसम विभाग ने सितंबर में भी बारिश के सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया है. इसके अलावा अल नीनो की वजह से भी मौसम काफी खराब रहा था, जिसकी वजह से भी महंगाई बढ़ रही है. खराब मौसम की वजह से चावल से लेकर सोयाबीन, मक्का और गन्ने जैसी फसलों की पैदावार पर ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है. चावल और मक्के की बुआई पिछले सीजन के मुकाबले 3% से ज्यादा पीछे चल रही है और अब बहुत कम समय बचा है. साथ ही, अगस्त में कमी की आशंका के कारण देश में चीनी की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं. इस वजह से सरकार को बिना ड्यूटी के चीनी आयात करने की इजाज़त देनी पड़ी. ये एक ऐसा देश है जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है, इसलिए ऐसा कदम उठाना कोई आम बात नहीं है. ये भी पढ़ें: 'जेब तो जनता की ही कटेगी', UPI चार्ज के प्रस्ताव पर भड़के व्यापारी, CTI ने चेताया जनवरी 2026 से अगस्त तक 2026 तक कितनी बढ़ी महंगाई? महीना पिछले साल से कितने प्रतिशत बढ़ी महंगाई जनवरी 2026 2.13 फरवरी 2026 3.47 मार्च 2026 3.87 अप्रैल 2026 4.2 मई 2026 4.78 जून 2026 5.32 जुलाई 2026 5.52 अगस्त 2026 5.95 युद्ध भी है वजहहालांकि केवल मौसम की मार ही नहीं बल्कि ईरान- अमेरिका का युद्ध भी महंगाई की वजह है. खासतौर से कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से, देश में ईंधन की कीमत तेजी से बढ़ी. जिसका असर ट्रांसपोर्ट के साथ ही अन्य खाने- पीने की चीजों पर भी पड़ा है. फरवरी से शुरू हुआ ये युद्ध अब तक भी लगातार चल ही रहा है, ऐसे में आने वाले समय में और भी ज्यादा महंगाई बढ़ सकती है.

Sep 16, 2026 - 00:30
 0
तेल, प्याज से लेकर गैस तक, क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं खाने-पीने की चीजों के दाम?

पिछले कुछ समय में महंगाई ने खूब पैर पसारे हैं, जिसने लोगों के घर के बजट को तेजी से हिलाकर रख दिया है. घर पर हर रोज बनने वाला खाने-पीने की चीजों के दाम बड़ी ही तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसकी वजह से हर रोज की थाली भी बजट से बाहर जाती जा रही है. लेकिन ये महंगाई इतनी तेजी से बढ़ क्यों रही है? क्या इस बारे में आप जानते हैं? नहीं ना! तो आइये पता लगाते हैं कि इतनी तेजी से महंगाई क्यों देश में बढ़ रही है.

बेसिक चीजों के बढ़ रहे दाम
खाने- पीने में इस्तेमाल होने वाली बेसिक चीजें, जैसे प्याज जिससे हर रोज घर के किचन में तड़का लगता है, तेल, जिसके बिना सब्जी बन ही नहीं सकती. गैस, जो नहीं होगा तो खाना कैसे पकेगा? ऐसे ही अदरक, लहसुन, चीनी आदि की कीमतों में भी लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. आइये दिखाते हैं अगस्त में कितना प्रतिशत खाने- पीने की चीजों में बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें: विदेश जाने पर सरकारी पहरा, क्यों अपने नागरिकों पर ट्रैवल पाबंदियां कस रहा चीन?

अगस्त में इन चीजों के बढ़े हैं दाम

सामान अगस्त में बढ़ी महंगाई (प्रतिशत में)
अदरक 74%
प्याज 48%
लहसुन 44%
चीनी 24%
चिकन 14%
अंडे 11%
खाने का तेल 9%
चावल 6%
पनीर 4%
पल्सेस 4%

क्यों बढ़ रही महंगाई?
इसकी सबसे बड़ी वजह है मॉनसून की बारिश, हालांकि ये मौसम इस महीने खत्म होने वाला है. जून में शुरू होने के बाद से बारिश सामान्य से 15 प्रतिशत कम हुई है, और मौसम विभाग ने सितंबर में भी बारिश के सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया है. इसके अलावा अल नीनो की वजह से भी मौसम काफी खराब रहा था, जिसकी वजह से भी महंगाई बढ़ रही है.

खराब मौसम की वजह से चावल से लेकर सोयाबीन, मक्का और गन्ने जैसी फसलों की पैदावार पर ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है. चावल और मक्के की बुआई पिछले सीजन के मुकाबले 3% से ज्यादा पीछे चल रही है और अब बहुत कम समय बचा है. साथ ही, अगस्त में कमी की आशंका के कारण देश में चीनी की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं. इस वजह से सरकार को बिना ड्यूटी के चीनी आयात करने की इजाज़त देनी पड़ी. ये एक ऐसा देश है जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है, इसलिए ऐसा कदम उठाना कोई आम बात नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'जेब तो जनता की ही कटेगी', UPI चार्ज के प्रस्ताव पर भड़के व्यापारी, CTI ने चेताया

जनवरी 2026 से अगस्त तक 2026 तक कितनी बढ़ी महंगाई?

महीना पिछले साल से कितने प्रतिशत बढ़ी महंगाई
जनवरी 2026 2.13
फरवरी 2026 3.47
मार्च 2026 3.87
अप्रैल 2026 4.2
मई 2026 4.78
जून 2026 5.32
जुलाई 2026 5.52
अगस्त 2026 5.95

युद्ध भी है वजह
हालांकि केवल मौसम की मार ही नहीं बल्कि ईरान- अमेरिका का युद्ध भी महंगाई की वजह है. खासतौर से कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से, देश में ईंधन की कीमत तेजी से बढ़ी. जिसका असर ट्रांसपोर्ट के साथ ही अन्य खाने- पीने की चीजों पर भी पड़ा है. फरवरी से शुरू हुआ ये युद्ध अब तक भी लगातार चल ही रहा है, ऐसे में आने वाले समय में और भी ज्यादा महंगाई बढ़ सकती है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow