CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ गए CNG के दाम, जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब क्या है ताजा रेट?

CNG Price Hike in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इससे पहले गैस कंपनियों ने दो रुपए की बढ़ोतरी की थी. यानी कुल मिलाकर तीन दिनों के भीतर सीएनजी 3 रुपए महंगी हो गई है. दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है. वहीं, गाजियाबाद में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी 84 रुपए प्रति किलोग्राम है. PNG और घरेलू सिलेंडर के दाम में अभी बदलाव नहीं हालांकि, आम जनता की रसोई तक पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी और घरेलू खाना पकाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर, दोनों की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ यहां देखें कहां कितने रुपए है सीएनजी की कीमत (Revised Rate List) क्र.सं. शहर का नाम (हिंदी) City Name (English) नई दर (₹/Kg) 1 दिल्ली (NCT) NCT of Delhi ₹80.09/- 2 नोएडा Noida ₹88.70/- 3 गाजियाबाद Ghaziabad ₹88.70/- 4 मुजफ्फरनगर Muzaffarnagar ₹88.58/- 5 मेरठ Meerut ₹88.58/- 6 शामली Shamli ₹88.58/- 7 गुरुग्राम Gurugram ₹85.12/- 8 रेवाड़ी Rewari ₹84.70/- 9 करनाल Karnal ₹84.43/- 10 कैथल Kaithal ₹85.43/- 11 कानपुर Kanpur ₹91.42/- 12 हमीरपुर Hamirpur ₹91.42/- 13 फतेहपुर Fatehpur ₹91.42/- 14 अजमेर Ajmer ₹89.44/- 15 पाली Pali ₹89.44/- 16 राजसमंद Rajsamand ₹89.44/- 17 महोबा Mahoba ₹86.42/- 18 बांदा Banda ₹86.42/- 19 चित्रकूट Chitrakoot ₹86.42/- 20 हापुड़ Hapur ₹89.70/- 21 गौतम बुद्ध नगर Gautam Budh Nagar ₹88.70/- 22 ग्रेटर नोएडा Greater Noida ₹88.70/- क्यों बढ़ रहे हैं दाम? दरअसल देश अपनी जरूरत के हिसाब से  प्राकृतिक गैस का आयात 50 फीसदी से ज्यादा करता है. होर्मुज संकट के बाद आपूर्ति में कमी और मांग बढने से गैस कंपनियों के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया. कंपनियों का कहना है कि अगर अब कीमतें नहीं बढ़ाई तो कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा, इसलिए लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डालना ही एक मात्र विकल्प है. दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल और महाराष्ट्र में एमजीएल सीएनजी-पीएनजी गैस की सप्लाई करती है. सोने के बाद अब चांदी पर सख्ती, सरकार ने बदल दिया ये बड़ा नियम, अब कोई भी...

May 17, 2026 - 15:30
 0
CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ गए CNG के दाम, जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब क्या है ताजा रेट?

CNG Price Hike in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इससे पहले गैस कंपनियों ने दो रुपए की बढ़ोतरी की थी. यानी कुल मिलाकर तीन दिनों के भीतर सीएनजी 3 रुपए महंगी हो गई है.

दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है. वहीं, गाजियाबाद में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी 84 रुपए प्रति किलोग्राम है.

PNG और घरेलू सिलेंडर के दाम में अभी बदलाव नहीं

हालांकि, आम जनता की रसोई तक पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी और घरेलू खाना पकाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर, दोनों की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ

यहां देखें कहां कितने रुपए है सीएनजी की कीमत (Revised Rate List)

क्र.सं. शहर का नाम (हिंदी) City Name (English) नई दर (₹/Kg)
1 दिल्ली (NCT) NCT of Delhi ₹80.09/-
2 नोएडा Noida ₹88.70/-
3 गाजियाबाद Ghaziabad ₹88.70/-
4 मुजफ्फरनगर Muzaffarnagar ₹88.58/-
5 मेरठ Meerut ₹88.58/-
6 शामली Shamli ₹88.58/-
7 गुरुग्राम Gurugram ₹85.12/-
8 रेवाड़ी Rewari ₹84.70/-
9 करनाल Karnal ₹84.43/-
10 कैथल Kaithal ₹85.43/-
11 कानपुर Kanpur ₹91.42/-
12 हमीरपुर Hamirpur ₹91.42/-
13 फतेहपुर Fatehpur ₹91.42/-
14 अजमेर Ajmer ₹89.44/-
15 पाली Pali ₹89.44/-
16 राजसमंद Rajsamand ₹89.44/-
17 महोबा Mahoba ₹86.42/-
18 बांदा Banda ₹86.42/-
19 चित्रकूट Chitrakoot ₹86.42/-
20 हापुड़ Hapur ₹89.70/-
21 गौतम बुद्ध नगर Gautam Budh Nagar ₹88.70/-
22 ग्रेटर नोएडा Greater Noida ₹88.70/-

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

दरअसल देश अपनी जरूरत के हिसाब से  प्राकृतिक गैस का आयात 50 फीसदी से ज्यादा करता है. होर्मुज संकट के बाद आपूर्ति में कमी और मांग बढने से गैस कंपनियों के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया.

कंपनियों का कहना है कि अगर अब कीमतें नहीं बढ़ाई तो कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा, इसलिए लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डालना ही एक मात्र विकल्प है. दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल और महाराष्ट्र में एमजीएल सीएनजी-पीएनजी गैस की सप्लाई करती है.

सोने के बाद अब चांदी पर सख्ती, सरकार ने बदल दिया ये बड़ा नियम, अब कोई भी...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow