डिप्लोमा कोर्स के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए जरूरी बातें

आज के समय में शिक्षा की बढ़ती लागत को देखते हुए एजुकेशन लोन एक बड़ा सहारा बन गया है, खासकर उन छात्रों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं. सिर्फ डिग्री कोर्स ही नहीं, बल्कि अब डिप्लोमा कोर्स के लिए भी एजुकेशन लोन आसानी से मिल जाता है. अगर आप भी किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान से डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं और पैसों की कमी के चलते रुक गए हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है. कौन-से डिप्लोमा कोर्स के लिए मिल सकता है लोन? एजुकेशन लोन सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसी डिग्री तक सीमित नहीं है. अब बैंक टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल, वोकेशनल और स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्स के लिए भी लोन देते हैं. चाहे आप ITI, पॉलीटेक्निक, होटल मैनेजमेंट, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग या किसी अन्य शॉर्ट-टर्म प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई करना चाहते हों लोन उपलब्ध है. कितना मिल सकता है लोन?अगर आप भारत में कोई डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं, तो बैंक 50,000 रुपये से लेकर 7.5 लाख रुपये तक का लोन दे सकते हैं. विदेश में डिप्लोमा कोर्स के लिए यह राशि 20 लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है, बशर्ते कोर्स और संस्थान मान्यता प्राप्त हो. किन बातों पर निर्भर करता है लोन अमाउंट? कोर्स की कुल फीस रहने, किताबों और उपकरणों का खर्च संस्थान की मान्यता छात्र के पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड गारंटर या को-साइग्नर की आर्थिक स्थिति क्या देना होगा कोई गारंटी या सिक्योरिटी? 4 लाख रुपये तक के लोन पर किसी भी तरह की सिक्योरिटी नहीं मांगी जाती. 4 लाख से 7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए पेरेंट्स या गारंटर की गारंटी चाहिए होती है. 7.5 लाख से अधिक लोन के लिए कुछ बैंक कोलैटरल (जैसे जमीन, मकान, FD आदि) मांग सकते हैं.ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को ब्याज दर और चुकाने का तरीका डिप्लोमा कोर्स के लिए लोन की ब्याज दर आमतौर पर 9% से 14% के बीच होती है, जो बैंक पर निर्भर करती है. लोन चुकाने की शुरुआत कोर्स पूरा होने के 6 महीने से 1 साल बाद होती है. EMI का समय (Repayment Period) आमतौर पर 5 से 7 साल तक का होता है. लोन के लिए कैसे करें आवेदन? अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं या बैंक की वेबसाइट पर आवेदन करें. कोर्स एडमिशन लेटर, फीस स्ट्रक्चर, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, मार्कशीट आदि दस्तावेज जमा करें. बैंक आपकी योग्यता और संस्थान की वैधता जांचने के बाद लोन स्वीकृत करता हैयह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

Jun 20, 2025 - 09:30
 0
डिप्लोमा कोर्स के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए जरूरी बातें

आज के समय में शिक्षा की बढ़ती लागत को देखते हुए एजुकेशन लोन एक बड़ा सहारा बन गया है, खासकर उन छात्रों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं. सिर्फ डिग्री कोर्स ही नहीं, बल्कि अब डिप्लोमा कोर्स के लिए भी एजुकेशन लोन आसानी से मिल जाता है. अगर आप भी किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान से डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं और पैसों की कमी के चलते रुक गए हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है.

कौन-से डिप्लोमा कोर्स के लिए मिल सकता है लोन?

एजुकेशन लोन सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसी डिग्री तक सीमित नहीं है. अब बैंक टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल, वोकेशनल और स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्स के लिए भी लोन देते हैं. चाहे आप ITI, पॉलीटेक्निक, होटल मैनेजमेंट, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग या किसी अन्य शॉर्ट-टर्म प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई करना चाहते हों लोन उपलब्ध है.

कितना मिल सकता है लोन?
अगर आप भारत में कोई डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं, तो बैंक 50,000 रुपये से लेकर 7.5 लाख रुपये तक का लोन दे सकते हैं. विदेश में डिप्लोमा कोर्स के लिए यह राशि 20 लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है, बशर्ते कोर्स और संस्थान मान्यता प्राप्त हो.

किन बातों पर निर्भर करता है लोन अमाउंट?

  • कोर्स की कुल फीस
  • रहने, किताबों और उपकरणों का खर्च
  • संस्थान की मान्यता
  • छात्र के पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड
  • गारंटर या को-साइग्नर की आर्थिक स्थिति

क्या देना होगा कोई गारंटी या सिक्योरिटी?

ब्याज दर और चुकाने का तरीका

  • डिप्लोमा कोर्स के लिए लोन की ब्याज दर आमतौर पर 9% से 14% के बीच होती है, जो बैंक पर निर्भर करती है.
  • लोन चुकाने की शुरुआत कोर्स पूरा होने के 6 महीने से 1 साल बाद होती है.
  • EMI का समय (Repayment Period) आमतौर पर 5 से 7 साल तक का होता है.

लोन के लिए कैसे करें आवेदन?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow