डालमिया सीमेंट को मिला 266.3 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

Dalmia Cement: डालमिया भारत की सब्सिडियरी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (DCBL) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी को सेल्स टैक्स ऑफिस से टोटल 266.3 करोड़ रुपये के दो कारण बताओ नोटिस मिले हैं. क्यों कंपनी को भेजा गया नोटिस?  डालमिया भारत की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, ये नोटिस 'सेंट्रल GST/तमिलनाडु GST एक्ट 2017 के सेक्शन 74 के तहत AY 2019-20 और AY 2022-23 के लिए संबंधित सेल्स टैक्स ऑफिसर लालगुडी, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु द्वारा जारी किए गए हैं. असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए अधिकारियों ने 128.39 करोड़ रुपये का टैक्स और 19.25 करोड़ रुपये की पेनल्टी मांगी है. 2022-23 के लिए शो-कॉज नोटिस में 59.32 करोड़ रुपये का टैक्स और इतनी ही पेनल्टी मांगी गई है. फाइनेंशियली नहीं पड़ेगा कोई असर इसमें कहा गया है कि यह असेसमेंट ईयर 2019-20 और 2022-23 के लिए टैक्सेबल टर्नओवर और ITC की रकम में देखे गए कुछ अंतरों से जुड़ा है. कंपनी ने कहा, उसे ये आदेश 28 नवंबर, 2025 को मिले थे और कहा कि इसका DCBL पर कोई फाइनेंशियल असर नहीं पड़ेगा. 1939 में शुरू हुई डालमिया भारत भारत की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी है, जिसकी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी हर साल 49.5 मिलियन टन है.  फोकस में रहेगा शेयर  सोमवार को डालमिया सीमेंट के शेयर फोकस में रह सकते हैं. हो सकता है कि इस खबर का असर शेयर पर पड़े. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को डालमिया सीमेंट के शेयर 0.44 परसेंट फिसलकर 2009.25 रुपये पर बंद हुए थे. बीते 3 महीने में इस सीमेंट स्टॉक में 14.57 परसेंट की गिरावट आई है. हालांकि, इस साल शेयर ने अब तक 13.38 परसेंट तक की बढ़त हासिल की है. वहीं, पिछले एक साल में यह 10 परसेंट से अधिक चढ़ चुका है.डालमिया सीमेंट के 52-हफ्ते का हाई लेवल2,495.95 रुपये और लो लेवल 1,602 रुपये है.   ये भी पढ़ें: किराए पर रहने वालों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं होगी मकान मालिक से किच-किच 

Dec 1, 2025 - 00:30
 0
डालमिया सीमेंट को मिला 266.3 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

Dalmia Cement: डालमिया भारत की सब्सिडियरी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (DCBL) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी को सेल्स टैक्स ऑफिस से टोटल 266.3 करोड़ रुपये के दो कारण बताओ नोटिस मिले हैं.

क्यों कंपनी को भेजा गया नोटिस? 

डालमिया भारत की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, ये नोटिस 'सेंट्रल GST/तमिलनाडु GST एक्ट 2017 के सेक्शन 74 के तहत AY 2019-20 और AY 2022-23 के लिए संबंधित सेल्स टैक्स ऑफिसर लालगुडी, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु द्वारा जारी किए गए हैं. असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए अधिकारियों ने 128.39 करोड़ रुपये का टैक्स और 19.25 करोड़ रुपये की पेनल्टी मांगी है. 2022-23 के लिए शो-कॉज नोटिस में 59.32 करोड़ रुपये का टैक्स और इतनी ही पेनल्टी मांगी गई है.

फाइनेंशियली नहीं पड़ेगा कोई असर

इसमें कहा गया है कि यह असेसमेंट ईयर 2019-20 और 2022-23 के लिए टैक्सेबल टर्नओवर और ITC की रकम में देखे गए कुछ अंतरों से जुड़ा है. कंपनी ने कहा, उसे ये आदेश 28 नवंबर, 2025 को मिले थे और कहा कि इसका DCBL पर कोई फाइनेंशियल असर नहीं पड़ेगा. 1939 में शुरू हुई डालमिया भारत भारत की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी है, जिसकी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी हर साल 49.5 मिलियन टन है. 

फोकस में रहेगा शेयर 

सोमवार को डालमिया सीमेंट के शेयर फोकस में रह सकते हैं. हो सकता है कि इस खबर का असर शेयर पर पड़े. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को डालमिया सीमेंट के शेयर 0.44 परसेंट फिसलकर 2009.25 रुपये पर बंद हुए थे. बीते 3 महीने में इस सीमेंट स्टॉक में 14.57 परसेंट की गिरावट आई है. हालांकि, इस साल शेयर ने अब तक 13.38 परसेंट तक की बढ़त हासिल की है. वहीं, पिछले एक साल में यह 10 परसेंट से अधिक चढ़ चुका है.डालमिया सीमेंट के 52-हफ्ते का हाई लेवल2,495.95 रुपये और लो लेवल 1,602 रुपये है.

 

ये भी पढ़ें:

किराए पर रहने वालों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं होगी मकान मालिक से किच-किच 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow