Union Budget 2026 LIVE: मिलेगी राहत या इकोनॉमी के लिए उठेंगे कड़े कदम? संसद में आज पेश होगा बजट
Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट पेश करने जा रही हैं. यह इतिहास का दूसरा मौका है जब बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया जा रहा है. इस बजट से सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, महिलाओं और कारोबारियों सहित हर वर्ग को बड़ी राहत की उम्मीद है. यह बजट ऐसे समय में पेश हो रहा है, जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. हालांकि, अमेरिका के हाई टैरिफ और वैश्विक चुनौतियों के बीच 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को किसी भी हाल में लगातार 8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर बनाए रखनी होगी. ऐसे में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देना, निवेश को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर पैदा करना वित्त मंत्री के सामने बड़ी चुनौतियों में शामिल रहेगा. भारत फिलहाल दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, लेकिन इस रफ्तार को बरकरार रखने के लिए बजट 2026 से ठोस और दूरदर्शी फैसलों की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कृषि और सामाजिक कल्याण जैसे तमाम क्षेत्रों की अपनी अलग-अलग जरूरतें हैं. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि बजट में किन क्षेत्रों पर कितना फोकस किया जाता है और किस तरह से विकास को नई गति देने की कोशिश की जाती है.
Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट पेश करने जा रही हैं. यह इतिहास का दूसरा मौका है जब बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया जा रहा है. इस बजट से सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, महिलाओं और कारोबारियों सहित हर वर्ग को बड़ी राहत की उम्मीद है.
यह बजट ऐसे समय में पेश हो रहा है, जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. हालांकि, अमेरिका के हाई टैरिफ और वैश्विक चुनौतियों के बीच 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को किसी भी हाल में लगातार 8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर बनाए रखनी होगी.
ऐसे में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देना, निवेश को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर पैदा करना वित्त मंत्री के सामने बड़ी चुनौतियों में शामिल रहेगा. भारत फिलहाल दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, लेकिन इस रफ्तार को बरकरार रखने के लिए बजट 2026 से ठोस और दूरदर्शी फैसलों की उम्मीद की जा रही है.
इसके अलावा स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कृषि और सामाजिक कल्याण जैसे तमाम क्षेत्रों की अपनी अलग-अलग जरूरतें हैं. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि बजट में किन क्षेत्रों पर कितना फोकस किया जाता है और किस तरह से विकास को नई गति देने की कोशिश की जाती है.
What's Your Reaction?