टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. यह मैच 6 जून से शुरू हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 564 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान टीम की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई. इसी बीच एक ऐसा नियम लागू हुआ, जिससे ना चाहते हुए भी अफगानिस्तान टीम को दोबारा बल्लेबाजी करने आना पड़ा. दरअसल भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन स्कोर हासिल ना कर पाने के कारण दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आखिर यह फॉलोऑन क्या होता है, जिसकी वजह से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म होने की कगार पर आ पहुंचा है. बता दें कि दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई है. क्या होता है फॉलोऑन? टेस्ट क्रिकेट में जब कोई टीम पहली पारी में 200 या उससे ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ले, तो वह दूसरी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर सकती है. ऐसा करके पहली टीम कोशिश करती है कि उसे दूसरी पारी में बल्लेबाजी किए बिना ही जीत मिल जाए. उदाहरण लेकर समझें तो भारत ने मुल्लांपुर टेस्ट में पहली पारी में 564 रन बनाए थे. अगर अफगानिस्तान पहली पारी में 365 रन बना लेती, तो भारत उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर नहीं करता, क्योंकि टीम इंडिया की बढ़त 200 रन से कम होती. चूंकि अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई, इस आधार पर टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त मिली. यहां टीम इंडिया को अवसर नजर आया कि वह पारी के अंतर से जीत दर्ज कर सकती है. पारी के अंतर से जीत तब मिलती है, जब कोई टीम दो पारियों में भी बल्लेबाजी करके टीम A द्वारा बनाए गए स्कोर की बराबरी ना कर पाए. पहली पारी 152 रन के स्कोर पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान दूसरी पारी में कम से कम 413 रन नहीं बनाती है, तभी भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आएगी अथवा टीम इंडिया पारी के अंतर से यह मुकाबला जीत लेगी. यह भी पढ़ें: दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. यह मैच 6 जून से शुरू हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 564 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान टीम की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई. इसी बीच एक ऐसा नियम लागू हुआ, जिससे ना चाहते हुए भी अफगानिस्तान टीम को दोबारा बल्लेबाजी करने आना पड़ा.
दरअसल भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन स्कोर हासिल ना कर पाने के कारण दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आखिर यह फॉलोऑन क्या होता है, जिसकी वजह से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म होने की कगार पर आ पहुंचा है. बता दें कि दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई है.
क्या होता है फॉलोऑन?
टेस्ट क्रिकेट में जब कोई टीम पहली पारी में 200 या उससे ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ले, तो वह दूसरी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर सकती है. ऐसा करके पहली टीम कोशिश करती है कि उसे दूसरी पारी में बल्लेबाजी किए बिना ही जीत मिल जाए.
उदाहरण लेकर समझें तो भारत ने मुल्लांपुर टेस्ट में पहली पारी में 564 रन बनाए थे. अगर अफगानिस्तान पहली पारी में 365 रन बना लेती, तो भारत उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर नहीं करता, क्योंकि टीम इंडिया की बढ़त 200 रन से कम होती. चूंकि अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई, इस आधार पर टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त मिली.
यहां टीम इंडिया को अवसर नजर आया कि वह पारी के अंतर से जीत दर्ज कर सकती है. पारी के अंतर से जीत तब मिलती है, जब कोई टीम दो पारियों में भी बल्लेबाजी करके टीम A द्वारा बनाए गए स्कोर की बराबरी ना कर पाए.
पहली पारी 152 रन के स्कोर पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान दूसरी पारी में कम से कम 413 रन नहीं बनाती है, तभी भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आएगी अथवा टीम इंडिया पारी के अंतर से यह मुकाबला जीत लेगी.
यह भी पढ़ें:
दुनियाभर में मशहूर इस क्रिकेटर ने पत्नी को गोलियों से भूना, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
What's Your Reaction?