अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड; सुथार चमके

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट में एक पारी और 300 रन से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत रही. टीम की इस जीत में डेब्यू करने वाले मानव सुथार की तरफ से चमत्कारी प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने दोनों पारियों में 7 विकेट लिए. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरी तरह से हावी नजर आई.  पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 126 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 11 चौके लगाकर 100 रन बनाए. बाकी साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रनों की पारियां खेलीं. वाशिंगटन सुंदर ने 52* रन स्कोर करते हुए अर्धशतक जड़ा.  इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 24 रन, ध्रुव जुरेल ने 19 रन, मानव सुथार ने 28 रन, मोहम्मद सिराज ने 22 रन और कुलदीप यादव ने 09* रन बनाए. Leaving New Chandigarh with a massive win under the belt ????????A complete team performance from #TeamIndia ????Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MxUFJHvoq4 — BCCI (@BCCI) June 8, 2026 इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के साथ रहेंगे माता-पिता, BCCI उठाएगी खर्चा दोनों पारियों में फ्लॉप हुई अफगानिस्तान  पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए रहमत शाह ने 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. इस पारी में भारत के लिए मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला.  पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन के तहत दूसरी पारी में बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. भारत के पास 412 रनों की लीड मौजूद थी. इस बार अफगान टीम सिर्फ 112 रन पर ही सिमट गई. टीम के लिए ओपनर सिद्दीकुल्लाह अटल ने 42 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. भारत के लिए इस पारी में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी कुलदीप यादव ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट और मानव सुधार ने 1 विकेट लिया. इस तरह टीम इंडिया ने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत के लिए सबसे बड़ी पारी जीत अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026* वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन, राजकोट, 2018 अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018 बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी और 239 रन, मीरपुर, 2007 श्रीलंका के खिलाफ एक पारी और 239 रन, नागपुर, 2017   यह भी पढ़ें: टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम

Jun 8, 2026 - 20:30
 0
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड; सुथार चमके

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट में एक पारी और 300 रन से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत रही. टीम की इस जीत में डेब्यू करने वाले मानव सुथार की तरफ से चमत्कारी प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने दोनों पारियों में 7 विकेट लिए. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरी तरह से हावी नजर आई. 

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 126 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 11 चौके लगाकर 100 रन बनाए. बाकी साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रनों की पारियां खेलीं. वाशिंगटन सुंदर ने 52* रन स्कोर करते हुए अर्धशतक जड़ा. 

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 24 रन, ध्रुव जुरेल ने 19 रन, मानव सुथार ने 28 रन, मोहम्मद सिराज ने 22 रन और कुलदीप यादव ने 09* रन बनाए.

इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के साथ रहेंगे माता-पिता, BCCI उठाएगी खर्चा

दोनों पारियों में फ्लॉप हुई अफगानिस्तान 

पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए रहमत शाह ने 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. इस पारी में भारत के लिए मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला. 

पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन के तहत दूसरी पारी में बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. भारत के पास 412 रनों की लीड मौजूद थी. इस बार अफगान टीम सिर्फ 112 रन पर ही सिमट गई. टीम के लिए ओपनर सिद्दीकुल्लाह अटल ने 42 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. भारत के लिए इस पारी में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी कुलदीप यादव ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट और मानव सुधार ने 1 विकेट लिया. इस तरह टीम इंडिया ने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

भारत के लिए सबसे बड़ी पारी जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026*

वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन, राजकोट, 2018

अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018

बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी और 239 रन, मीरपुर, 2007

श्रीलंका के खिलाफ एक पारी और 239 रन, नागपुर, 2017

 

यह भी पढ़ें: टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow