टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, कब-किसे और कितने रन से टीम इंडिया ने हराया

India Five Biggest Wins In The T20 World Cup History: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 93 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का अपना लगातार दूसरा मुकाबला भी जीता. टीम इंडिया की अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत रही है. इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत कौन सी रही है.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत 1. भारत बनाम नामीबिया - 93 रन  भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल की. नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में भारतीय टीम ने 93 रन की बड़ी जीत दर्ज की है और ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत बन गई है. 2. इंग्लैंड बनाम भारत - 90 रन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 90 रन के बड़े अंतर से हराया था. ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 3. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 73 रन  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2014 में मीरपुर में मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 73 रन से अपने नाम किया था, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत है. 4. जिम्बाब्वे बनाम भारत - 71 रन  आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 71 रनों से जीत मिली थी. इस मुकाबले को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली 71 रन की जीत भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है. 5. भारत बनाम इंग्लैंड - 68 रन  भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला प्रोविडेंस में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 68 रन से हराया था, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है.

Feb 13, 2026 - 13:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, कब-किसे और कितने रन से टीम इंडिया ने हराया

India Five Biggest Wins In The T20 World Cup History: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 93 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का अपना लगातार दूसरा मुकाबला भी जीता. टीम इंडिया की अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत रही है. इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत कौन सी रही है. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत

1. भारत बनाम नामीबिया - 93 रन 

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल की. नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में भारतीय टीम ने 93 रन की बड़ी जीत दर्ज की है और ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत बन गई है.

2. इंग्लैंड बनाम भारत - 90 रन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 90 रन के बड़े अंतर से हराया था. ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

3. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 73 रन 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2014 में मीरपुर में मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 73 रन से अपने नाम किया था, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

4. जिम्बाब्वे बनाम भारत - 71 रन 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 71 रनों से जीत मिली थी. इस मुकाबले को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली 71 रन की जीत भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है.

5. भारत बनाम इंग्लैंड - 68 रन 

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला प्रोविडेंस में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 68 रन से हराया था, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow