T20 World Cup: होटल में शेफ हैं क्रिशन कलुगमगे, जिन्होंने इटली को टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई ऐतिहासिक जीत, जानिए उनके बारे में सब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को इटली ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया. उन्होंने फेवरेट नेपाल को 10 विकेट से हराया. माना जा रहा था कि नेपाल इटली को हरा देगी, लेकिन इसके उलट इटली ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की. इटली क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ी दूसरी जॉब भी करते हैं, उनमें क्रिशन कलुगमगे भी शामिल हैं जो होटल में शेफ का काम करते हैं. कलुगमगे ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्रिशन कलुगमगे ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता. वह दोनों तरफ गेंद को घुमा रहे थे. मैच के बाद इटली के कोच जॉन डेविसन ने पिज्जा के आटे को उछालने की नकल करते हुए कहा, "इसी वजह से वह इसे (गेंद) भी घुमा सकता है." 2007 में इटली गए थे क्रिशन कलुगमगे कलुगमगे 2007 में श्रीलंका से परिवार के साथ इटली शिफ्ट हुए थे, तब उन्हें लगा कि उन्हें अपने क्रिकेटर बनने के सपने को खत्म करना होगा. लेकिन संघर्ष करते हुए भी उन्होंने अपने इस सपने को जिन्दा रखा, वह होटल में नौकरी करने लगे, जहां उनकी शिफ्ट लंबी-लंबी होती थी. इसके बाद वह रोमा क्रिकेट क्लब से जुड़े, लेकिन यहां उनका संघर्ष और बढ़ गया क्योंकि अधिकतर मैच उसी दिन होते थे जो होटल कारोबार के लिए बिजी दिन होते थे. इस वजह से उन्हें कई बार अपनी नौकरियां छोड़नी पड़ी.  कलुगमगे तेज गेंदबाज बनना चाहते थे, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने स्पिन गेंदबाजी शुरू की. स्टैंड-इन कप्तान ने मैच के बाद बताया कि इटली क्रिकेट टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों में से 12 तो बाहर काम करते हैं. ये दिन में नौकरी करते हैं और उसके बाद नेशनल टीम के साथ अभ्यास.

Feb 13, 2026 - 13:30
 0
T20 World Cup: होटल में शेफ हैं क्रिशन कलुगमगे, जिन्होंने इटली को टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई ऐतिहासिक जीत, जानिए उनके बारे में सब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को इटली ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया. उन्होंने फेवरेट नेपाल को 10 विकेट से हराया. माना जा रहा था कि नेपाल इटली को हरा देगी, लेकिन इसके उलट इटली ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की. इटली क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ी दूसरी जॉब भी करते हैं, उनमें क्रिशन कलुगमगे भी शामिल हैं जो होटल में शेफ का काम करते हैं. कलुगमगे ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्रिशन कलुगमगे ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता. वह दोनों तरफ गेंद को घुमा रहे थे. मैच के बाद इटली के कोच जॉन डेविसन ने पिज्जा के आटे को उछालने की नकल करते हुए कहा, "इसी वजह से वह इसे (गेंद) भी घुमा सकता है."

2007 में इटली गए थे क्रिशन कलुगमगे

कलुगमगे 2007 में श्रीलंका से परिवार के साथ इटली शिफ्ट हुए थे, तब उन्हें लगा कि उन्हें अपने क्रिकेटर बनने के सपने को खत्म करना होगा. लेकिन संघर्ष करते हुए भी उन्होंने अपने इस सपने को जिन्दा रखा, वह होटल में नौकरी करने लगे, जहां उनकी शिफ्ट लंबी-लंबी होती थी.

इसके बाद वह रोमा क्रिकेट क्लब से जुड़े, लेकिन यहां उनका संघर्ष और बढ़ गया क्योंकि अधिकतर मैच उसी दिन होते थे जो होटल कारोबार के लिए बिजी दिन होते थे. इस वजह से उन्हें कई बार अपनी नौकरियां छोड़नी पड़ी. 

कलुगमगे तेज गेंदबाज बनना चाहते थे, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने स्पिन गेंदबाजी शुरू की. स्टैंड-इन कप्तान ने मैच के बाद बताया कि इटली क्रिकेट टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों में से 12 तो बाहर काम करते हैं. ये दिन में नौकरी करते हैं और उसके बाद नेशनल टीम के साथ अभ्यास.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow