टी20 वर्ल्ड कप में अंपायर से भिड़ने की चुकाई भारी कीमत, ICC ने दिग्गज को सुनाई ऐसी सजा, हर कोई हैरान
आईसीसी ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर जुर्माना लगाया है, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान नियमों का उल्लंघन किया. नबी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि बुधवार (11 फरवरी) को हुए इस मैच में दो सुपर ओवर देखने को मिले थे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी. आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि मोहम्मद नबी को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए है, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने” से जुड़ा है. बता दें कि ये घटना अफगानिस्तानी पारी के 14वें ओवर में हुई. अंपायर से क्यों भिड़े थे मोहम्मद नबी? 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन जब वह आउट हुए तो मैच फंस गया. टीम में शामिल सबसे अनुभवी प्लेयर मोहम्मद नबी से उम्मीद थी कि वो जीत तक पहुंचाएंगे, लेकिन वो सिर्फ 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. आउट होने से पहले 14वें ओवर की शुरुआत में वह अंपायर से भिड़ गए. ये ओवर लुंगी एनगिडी डाल रहे थे, उन्होंने अपने दोनों हाथ पर रिस्ट बैंड पहने थे. ये हलके पीले रंग के थे, जैसी दक्षिण अफ्रीका टीम की जर्सी है. लेकिन नबी को लगा कि ये सफेद रंग की है, उन्होंने अंपायर से इसे हटवाने के लिए कहा. इस दौरान नबी बहुत नाराज दिख रहे थे, जबकि एनगिडी को जब पता चला कि नबी इस बात का विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने इसे तुरंत हटा भी लिया था. डबल सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका 188 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 187 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ, उसमें भी दोनों टीम का स्कोर बराबर रहा तो दूसरा सुपर ओवर हुआ. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली गेंद डॉट खेलने के बाद वह अगली गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद गुरबाज ने 3 लगातार छक्के मारकर मैच फिर बना दिया, लेकिन अंतिम गेंद पर वह आउट हो गए.
आईसीसी ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर जुर्माना लगाया है, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान नियमों का उल्लंघन किया. नबी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि बुधवार (11 फरवरी) को हुए इस मैच में दो सुपर ओवर देखने को मिले थे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी.
आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि मोहम्मद नबी को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए है, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने” से जुड़ा है. बता दें कि ये घटना अफगानिस्तानी पारी के 14वें ओवर में हुई.
अंपायर से क्यों भिड़े थे मोहम्मद नबी?
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन जब वह आउट हुए तो मैच फंस गया. टीम में शामिल सबसे अनुभवी प्लेयर मोहम्मद नबी से उम्मीद थी कि वो जीत तक पहुंचाएंगे, लेकिन वो सिर्फ 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. आउट होने से पहले 14वें ओवर की शुरुआत में वह अंपायर से भिड़ गए.
ये ओवर लुंगी एनगिडी डाल रहे थे, उन्होंने अपने दोनों हाथ पर रिस्ट बैंड पहने थे. ये हलके पीले रंग के थे, जैसी दक्षिण अफ्रीका टीम की जर्सी है. लेकिन नबी को लगा कि ये सफेद रंग की है, उन्होंने अंपायर से इसे हटवाने के लिए कहा. इस दौरान नबी बहुत नाराज दिख रहे थे, जबकि एनगिडी को जब पता चला कि नबी इस बात का विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने इसे तुरंत हटा भी लिया था.
डबल सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका
188 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 187 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ, उसमें भी दोनों टीम का स्कोर बराबर रहा तो दूसरा सुपर ओवर हुआ. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली गेंद डॉट खेलने के बाद वह अगली गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद गुरबाज ने 3 लगातार छक्के मारकर मैच फिर बना दिया, लेकिन अंतिम गेंद पर वह आउट हो गए.
What's Your Reaction?