IND vs NAM: क्या आज नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? जानें क्या है प्लेइंग इलेवन में ताजा अपडेट

Abhishek Sharma Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम को आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के साथ मैच खेलना है. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. उससे पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस भारतीय खेमे के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अभिषेक इससे पहले बीमार होते हुए भी यूएसए के खिलाफ मैच में खेले थे. अब सवाल है कि क्या अभिषेक आज नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलेंगे. यहां जान लीजिए क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट. क्या खेलेंगे अभिषेक शर्मा? भारत बनाम नामीबिया मैच से पिछली शाम तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्होंने कहा था कि अभिषेक के खेलने पर फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अभिषेक ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था. ऐसे भी दावे सामने ये हैं कि टीम इंडिया मैनेजमेंट अभिषेक की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और मैनेजमेंट उन्हें अगले बड़े मैचों के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है. ऐसे में उन अटकलों ने जोर पकड़ा है कि अभिषेक शर्मा, नामीबिया के खिलाफ मैच मिस करने वाले हैं. वहीं संजू सैमसन को भी ट्रेनिंग सेशन में खूब पसीना बहाते देखा गया, जिससे वे संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं कि आज संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन अभिषेक नहीं. जिसने खाई जगह, उसी के साथ ओपनिंग संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के सभी 5 मैचों में ओपनिंग का मौका मिला था. वो 5 पारियों में सिर्फ 46 रन ही बना सके. दूसरे छोर पर ईशान किशन ने खुद को मिले मौकों को खूब भुनाया. इसी बढ़िया फॉर्म के कारण ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिला है. चूंकि अभिषेक शर्मा आज के मैच से बाहर हो सकते हैं, इसलिए संभव है कि नामीबिया के साथ मैच में ईशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग करें. यह भी पढ़ें: IND vs NAM: नामीबिया से पहले अलर्ट मोड में टीम इंडिया, USA वाली गलतियां दोहराई तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Feb 12, 2026 - 17:30
 0
IND vs NAM: क्या आज नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? जानें क्या है प्लेइंग इलेवन में ताजा अपडेट

Abhishek Sharma Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम को आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के साथ मैच खेलना है. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. उससे पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस भारतीय खेमे के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अभिषेक इससे पहले बीमार होते हुए भी यूएसए के खिलाफ मैच में खेले थे. अब सवाल है कि क्या अभिषेक आज नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलेंगे. यहां जान लीजिए क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट.

क्या खेलेंगे अभिषेक शर्मा?

भारत बनाम नामीबिया मैच से पिछली शाम तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्होंने कहा था कि अभिषेक के खेलने पर फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अभिषेक ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था.

ऐसे भी दावे सामने ये हैं कि टीम इंडिया मैनेजमेंट अभिषेक की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और मैनेजमेंट उन्हें अगले बड़े मैचों के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है. ऐसे में उन अटकलों ने जोर पकड़ा है कि अभिषेक शर्मा, नामीबिया के खिलाफ मैच मिस करने वाले हैं. वहीं संजू सैमसन को भी ट्रेनिंग सेशन में खूब पसीना बहाते देखा गया, जिससे वे संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं कि आज संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन अभिषेक नहीं.

जिसने खाई जगह, उसी के साथ ओपनिंग

संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के सभी 5 मैचों में ओपनिंग का मौका मिला था. वो 5 पारियों में सिर्फ 46 रन ही बना सके. दूसरे छोर पर ईशान किशन ने खुद को मिले मौकों को खूब भुनाया. इसी बढ़िया फॉर्म के कारण ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिला है. चूंकि अभिषेक शर्मा आज के मैच से बाहर हो सकते हैं, इसलिए संभव है कि नामीबिया के साथ मैच में ईशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग करें.

यह भी पढ़ें:

IND vs NAM: नामीबिया से पहले अलर्ट मोड में टीम इंडिया, USA वाली गलतियां दोहराई तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow