टी20 में दुबई के मैदान पर क्या है सबसे बड़ा रन चेज? फाइनल में कितने रन आसानी से चेज कर देगी टीम इंडिया
2025 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को दमदार शुरुआत मिली. ये एशिया कप इतिहास में पहली बार है जब फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां बल्लेबाजी करना अब तक आसान नहीं रहा है. फिर भी फाइनल में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाक टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. यहां जान लीजिए, दुबई स्टेडियम में टी20 में सबसे बड़े सफल चेज का रिकॉर्ड कितना है? पाकिस्तान के कितने बड़े स्कोर को टीम इंडिया आसानी से चेज कर लेगी, यहां जान लीजिए सारे आंकड़े. टी20 में दुबई में सबसे बड़ा सफल चेज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दुबई स्टेडियम में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 184 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जो 2022 में भारत के खिलाफ यहां 182 रनों का टारगेट हासिल कर चुका है. 2016 में अफगानिस्तान ने यहां यूएई के खिलाफ 180 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया था. ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन और श्रीलंका दुबई में 174 रनों का लक्ष्य भी हासिल कर चुकी है. श्रीलंका - 184 रन (बनाम बांग्लादेश) पाकिस्तान - 182 रन (बनाम भारत) अफगानिस्तान - 180 रन (बनाम यूएई) ऑस्ट्रेलिया - 177 रन (बनाम पाकिस्तान) श्रीलंका - 174 रन (बनाम भारत) दुबई पर भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज टी20 में दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज 172 रन का है, जो उसने इसी एशिया कप के सुपर-4 राउंड मैच में हासिल किया था. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 14 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 10 बार जीत मिली है. इन 10 में से भारत ने 6 बार चेज करते हुए जीत दर्ज की है. यह भी पढ़ें: IND vs PAK Final: इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा, पॉवरप्ले में पाकिस्तान का एक भी विकेट नहीं ले सके भारतीय गेंदबाज
2025 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को दमदार शुरुआत मिली. ये एशिया कप इतिहास में पहली बार है जब फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां बल्लेबाजी करना अब तक आसान नहीं रहा है. फिर भी फाइनल में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाक टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. यहां जान लीजिए, दुबई स्टेडियम में टी20 में सबसे बड़े सफल चेज का रिकॉर्ड कितना है? पाकिस्तान के कितने बड़े स्कोर को टीम इंडिया आसानी से चेज कर लेगी, यहां जान लीजिए सारे आंकड़े.
टी20 में दुबई में सबसे बड़ा सफल चेज
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दुबई स्टेडियम में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 184 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जो 2022 में भारत के खिलाफ यहां 182 रनों का टारगेट हासिल कर चुका है. 2016 में अफगानिस्तान ने यहां यूएई के खिलाफ 180 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया था. ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन और श्रीलंका दुबई में 174 रनों का लक्ष्य भी हासिल कर चुकी है.
श्रीलंका - 184 रन (बनाम बांग्लादेश)
पाकिस्तान - 182 रन (बनाम भारत)
अफगानिस्तान - 180 रन (बनाम यूएई)
ऑस्ट्रेलिया - 177 रन (बनाम पाकिस्तान)
श्रीलंका - 174 रन (बनाम भारत)
दुबई पर भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज
टी20 में दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज 172 रन का है, जो उसने इसी एशिया कप के सुपर-4 राउंड मैच में हासिल किया था. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 14 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 10 बार जीत मिली है. इन 10 में से भारत ने 6 बार चेज करते हुए जीत दर्ज की है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?