IND vs PAK Final: इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा, पॉवरप्ले में पाकिस्तान का एक भी विकेट नहीं ले सके भारतीय गेंदबाज

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत के लिए पहला ओवर शिवम दुबे ने डाला, उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए और कई बार बल्लेबाज को बीट किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह आए, उन्होंने भी कई गेंदों में साहिबजादा फरहान को परेशान किया लेकिन बल्लेबाज ने कुछ अच्छे शॉट्स भी लगाए. पॉवरप्ले में पाकिस्तान ने बिना विकेट गवाए 45 रन बनाए. भारत के खिलाफ इतिहास में चौथी बार है जब पाकिस्तान ने पॉवरप्ले  में कोई विकेट नहीं गवाया. पॉवरप्ले में साहिबजादा फरहान ने 31 और फखर जमां ने 12 रन बनाए, बाद में साहिबजादा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वह इस टूर्नामेंट में शानदार नजर आए हैं, फाइनल में उन्होंने 38 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने कैच आउट कराया. इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा एशिया कप 2025 फाइनल मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 15 टी20 मैच खेले गए, उनमें सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ था जब जब भारतीय गेंदबाज पॉवरप्ले में विकेट नहीं ले सके. आखिरी बार ऐसा 2021 में हुआ था, वो मैच भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. वो टी20 वर्ल्ड कप का मैच था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे और मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत दिलाई थी. पॉवरप्ले में किसने कितने ओवर डाले? एशिया कप 2025 के फाइनल की बात करें तो पॉवरप्ले में शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 ओवर फेंके. हालांकि दुबे काफी किफायती रहे, उन्होंने 2 ओवरों में 12 रन दिए. बुमराह ने 2 ओवरों में 18 रन दिए. 5वां ओवर वरुण चर्कवर्ती ने किया, इसमें सिर्फ 5 रन आए. पॉवरप्ले का अंतिम ओवर अक्षर पटेल ने डाला, इसमें 8 रन आए. पहली बार है जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ फाइनल खेल रही है. इससे पहले टीम इंडिया 8 बार एशिया कप खिताब जीत चुकी है, पाकिस्तान 2 बार चैंपियन बनी है.

Sep 28, 2025 - 21:30
 0
IND vs PAK Final: इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा, पॉवरप्ले में पाकिस्तान का एक भी विकेट नहीं ले सके भारतीय गेंदबाज

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत के लिए पहला ओवर शिवम दुबे ने डाला, उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए और कई बार बल्लेबाज को बीट किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह आए, उन्होंने भी कई गेंदों में साहिबजादा फरहान को परेशान किया लेकिन बल्लेबाज ने कुछ अच्छे शॉट्स भी लगाए. पॉवरप्ले में पाकिस्तान ने बिना विकेट गवाए 45 रन बनाए. भारत के खिलाफ इतिहास में चौथी बार है जब पाकिस्तान ने पॉवरप्ले  में कोई विकेट नहीं गवाया.

पॉवरप्ले में साहिबजादा फरहान ने 31 और फखर जमां ने 12 रन बनाए, बाद में साहिबजादा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वह इस टूर्नामेंट में शानदार नजर आए हैं, फाइनल में उन्होंने 38 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने कैच आउट कराया.

इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा

एशिया कप 2025 फाइनल मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 15 टी20 मैच खेले गए, उनमें सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ था जब जब भारतीय गेंदबाज पॉवरप्ले में विकेट नहीं ले सके. आखिरी बार ऐसा 2021 में हुआ था, वो मैच भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. वो टी20 वर्ल्ड कप का मैच था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे और मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत दिलाई थी.

पॉवरप्ले में किसने कितने ओवर डाले?

एशिया कप 2025 के फाइनल की बात करें तो पॉवरप्ले में शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 ओवर फेंके. हालांकि दुबे काफी किफायती रहे, उन्होंने 2 ओवरों में 12 रन दिए. बुमराह ने 2 ओवरों में 18 रन दिए. 5वां ओवर वरुण चर्कवर्ती ने किया, इसमें सिर्फ 5 रन आए. पॉवरप्ले का अंतिम ओवर अक्षर पटेल ने डाला, इसमें 8 रन आए.

पहली बार है जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ फाइनल खेल रही है. इससे पहले टीम इंडिया 8 बार एशिया कप खिताब जीत चुकी है, पाकिस्तान 2 बार चैंपियन बनी है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow