टी20 इंटरनेशनल में भारत के ‘डक किंग’ कौन? जीरो पर आउट होने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के नाम देखिए
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं. हालांकि टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में कई बार बड़े खिलाड़ी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाते हैं. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के कुछ दिग्गज बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा ‘डक’ के अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. जिनके नाम जानकर आप चौंक जाएंगे. रोहित शर्मा इस सूची में सबसे ऊपर टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का नाम शामिल है. साल 2007 से 2024 तक 159 टी20 मैच खेलने वाले रोहित 12 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. रोहित ने इस दौरान 4231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का रहा है. हालांकि, टी20 जैसे फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से जल्दी आउट होने का खतरा भी ज्यादा रहता है. संजू सैमसन इस मामले में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन हैं. सैमसन 2015 से 2026 के बीच खेले गए 58 मैचों में 7 बार ‘डक’ पर आउट हुए हैं. उन्होंने 1100 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 149 का रहा है. सैमसन को अक्सर विस्फोटक शुरुआत के लिए जाना जाता है, लेकिन जोखिम भरी बल्लेबाजी कई बार भारी पड़ जाती है. विराट कोहली पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस सूची में शामिल हैं. कोहली ने 2010 से 2024 तक 125 टी20 मुकाबलों में 7 बार बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता पकड़ा है. हालांकि, उनके नाम 4188 रन दर्ज हैं और उनका औसत करीब 49 का है, जो इस फॉर्मेट में शानदार माना जाता है. अभिषेक शर्मा हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं. उन्होंने 2024 से 2026 के बीच खेले गए 41 मैचों में 6 बार ‘डक’ झेला है. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 190 से ज्यादा का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस शर्मनाक लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने 2021 से 2026 तक खेले गए 108 मैचों में 6 बार बिना खाता खोले आउट होने का अनुभव किया है. हालांकि, उन्होंने 3192 रन बनाते हुए कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है.
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं. हालांकि टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में कई बार बड़े खिलाड़ी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाते हैं. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के कुछ दिग्गज बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा ‘डक’ के अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. जिनके नाम जानकर आप चौंक जाएंगे.
रोहित शर्मा
इस सूची में सबसे ऊपर टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का नाम शामिल है. साल 2007 से 2024 तक 159 टी20 मैच खेलने वाले रोहित 12 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. रोहित ने इस दौरान 4231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का रहा है. हालांकि, टी20 जैसे फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से जल्दी आउट होने का खतरा भी ज्यादा रहता है.
संजू सैमसन
इस मामले में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन हैं. सैमसन 2015 से 2026 के बीच खेले गए 58 मैचों में 7 बार ‘डक’ पर आउट हुए हैं. उन्होंने 1100 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 149 का रहा है. सैमसन को अक्सर विस्फोटक शुरुआत के लिए जाना जाता है, लेकिन जोखिम भरी बल्लेबाजी कई बार भारी पड़ जाती है.
विराट कोहली
पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस सूची में शामिल हैं. कोहली ने 2010 से 2024 तक 125 टी20 मुकाबलों में 7 बार बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता पकड़ा है. हालांकि, उनके नाम 4188 रन दर्ज हैं और उनका औसत करीब 49 का है, जो इस फॉर्मेट में शानदार माना जाता है.
अभिषेक शर्मा
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं. उन्होंने 2024 से 2026 के बीच खेले गए 41 मैचों में 6 बार ‘डक’ झेला है. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 190 से ज्यादा का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है.
सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस शर्मनाक लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने 2021 से 2026 तक खेले गए 108 मैचों में 6 बार बिना खाता खोले आउट होने का अनुभव किया है. हालांकि, उन्होंने 3192 रन बनाते हुए कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है.
What's Your Reaction?