झारखंड में निकली 1614 होम गार्ड की भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड होम गार्ड, रांची ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए होम गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1614 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें से 1276 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और 338 पद शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं. भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 15 जून 2025 से होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. होम गार्ड की इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिसाब से पदों का वितरण इस प्रकार है - ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों के लिए 641 और महिलाओं के लिए 635 पद हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 169-169 पद निर्धारित किए गए हैं. यानी कुल मिलाकर 810 पुरुष और 804 महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है (सटीक शैक्षणिक योग्यता के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार करें). वहीं आयु सीमा की बात करें तो 18 साल से लेकर 40 साल तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षण), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शारीरिक परीक्षण में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी. चयन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए साझा की जाएगी. कैसे करें आवेदन? सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाएं. होम पेज पर ‘ऑनलाइन आवेदन’ के विकल्प पर क्लिक करें. अपनी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें. आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. यह भी पढ़ें - इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

May 31, 2025 - 13:30
 0
झारखंड में निकली 1614 होम गार्ड की भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड होम गार्ड, रांची ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए होम गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1614 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें से 1276 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और 338 पद शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं.

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 15 जून 2025 से होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

होम गार्ड की इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिसाब से पदों का वितरण इस प्रकार है - ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों के लिए 641 और महिलाओं के लिए 635 पद हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 169-169 पद निर्धारित किए गए हैं. यानी कुल मिलाकर 810 पुरुष और 804 महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है (सटीक शैक्षणिक योग्यता के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार करें). वहीं आयु सीमा की बात करें तो 18 साल से लेकर 40 साल तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षण), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शारीरिक परीक्षण में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी. चयन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए साझा की जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर ‘ऑनलाइन आवेदन’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  3. अपनी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  4. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें.
  6. आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

यह भी पढ़ें - इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow