जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल

KPMG UK layoffs: अकाउंटिंग फर्म KPMG UK में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी के ऑडिट और एडवाइजरी विभाग में काम करने वाले करीब 600 लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है. जिससे इन विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ हैं... ऑडिट और एडवाइजरी टीम पर असर ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के अंदर जारी एक मेमो में कर्मचारियों को संकेत दिया गया है कि छंटनी की संभावना है. अंतिम फैसला रेडंडेंसी कंसल्टेशन प्रक्रिया के बाद ही लिया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार ऑडिट डिविजन में करीब 7,100 कर्मचारी काम करते हैं. इसमें से लगभग 440 लोगों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. जिससे इस विभाग में चिंता का माहौल बना हुआ है. साथ ही एडवाइजरी विभाग के करीब 120 लोगों पर छंटनी का खतरा मंडरा रहा है. बैक ऑफिस स्टाफ और इकोनॉमिक्स टीम के सदस्य भी इस छंटनी से प्रभावित हो सकते हैं.  मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, फर्म में बेंच पर बैठे कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होना इस छंटनी की वजह हो सकती है. साथ ही नए प्रोजेक्ट्स का कम मिलना और पहले से चल रहे कुछ प्रोजेक्ट्स का खत्म होना या नुकसान में जाना इस छंटनी की वजह बताई जा रही है.  बाजार हालात के चलते लिया जा रहा फैसला KPMG UK के प्रवक्ता के मुताबिक, मौजूदा बाजार स्थिति को देखते हुए ऑडिट डिवीजन के कुछ हिस्सों में कर्मचारियों की संख्या को संतुलित करना जरूरी हो गया है. उनका कहना है कि यह निर्णय सोच-समझकर लिया जा रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्रक्रिया का असर मुख्य रूप से असिस्टेंट मैनेजर और क्वालिफाइड अकाउंटेंट्स पर पड़ सकता है. अनुमान है कि ऑडिट विभाग के करीब 6 प्रतिशत कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं. यह भी पढ़ें: नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...

Mar 30, 2026 - 01:30
 0
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल

KPMG UK layoffs: अकाउंटिंग फर्म KPMG UK में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी के ऑडिट और एडवाइजरी विभाग में काम करने वाले करीब 600 लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है. जिससे इन विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ हैं...

ऑडिट और एडवाइजरी टीम पर असर

ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के अंदर जारी एक मेमो में कर्मचारियों को संकेत दिया गया है कि छंटनी की संभावना है. अंतिम फैसला रेडंडेंसी कंसल्टेशन प्रक्रिया के बाद ही लिया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार ऑडिट डिविजन में करीब 7,100 कर्मचारी काम करते हैं. इसमें से लगभग 440 लोगों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. जिससे इस विभाग में चिंता का माहौल बना हुआ है. साथ ही एडवाइजरी विभाग के करीब 120 लोगों पर छंटनी का खतरा मंडरा रहा है. बैक ऑफिस स्टाफ और इकोनॉमिक्स टीम के सदस्य भी इस छंटनी से प्रभावित हो सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, फर्म में बेंच पर बैठे कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होना इस छंटनी की वजह हो सकती है. साथ ही नए प्रोजेक्ट्स का कम मिलना और पहले से चल रहे कुछ प्रोजेक्ट्स का खत्म होना या नुकसान में जाना इस छंटनी की वजह बताई जा रही है. 

बाजार हालात के चलते लिया जा रहा फैसला

KPMG UK के प्रवक्ता के मुताबिक, मौजूदा बाजार स्थिति को देखते हुए ऑडिट डिवीजन के कुछ हिस्सों में कर्मचारियों की संख्या को संतुलित करना जरूरी हो गया है. उनका कहना है कि यह निर्णय सोच-समझकर लिया जा रहा है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्रक्रिया का असर मुख्य रूप से असिस्टेंट मैनेजर और क्वालिफाइड अकाउंटेंट्स पर पड़ सकता है. अनुमान है कि ऑडिट विभाग के करीब 6 प्रतिशत कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow